17 जुलाई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर
Amresh Kushwaha | Jul 16, 2024, 09:58 IST
Holiday 17 july
मध्य प्रदेश में 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। इस दौरान पूरे प्रदेश के स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर सभी बंद रहेंगे। इस वजह से आप अपने सभी काम एक दिन पहले ही निपटा सकते हैं।
Holidays : मध्य प्रदेश में बुधवार 17 जुलाई को सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल-कॉलेज बंद रखे जाएंगे। आपको बता दें कि 17 जुलाई को मोहर्रम ( Muharram 2024 ) पर यह सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मोहर्रम का अवकाश इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक आता है, इसलिए यह हर साल अलग- अलग तारीखों को मनाया जाता है। इस दिन प्रदेश के कई शहरों में ताजिए निकाले जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...ट्रेन की टक्कर से बाघ की मौत, 2 शावकों का इलाज जारी
मोहर्रम हिजरी सन के पहले माह का पहला दिन होता है। इस दिन को पैगम्बर मुहम्मद के नवासे, इमाम हुसैन और उनके अनुयायियों की करबला की लड़ाई में शहादत के रूप में याद किया जाता है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में यह अलग-अलग तरह से मनाया जाता जाता है।
ये खबर भी पढ़िए...एनएमसी के आंखों में धूल झोंक रही सरकार, मेडिकल कॉलेजों में बॉन्डेड डॉक्टरों को बनाया फैकल्टी
पुराने भोपाल ( old bhopal ) क्षेत्र के कई इलाकों से मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान शहर के कई रास्तों का रूट डायवर्ट रहेगा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया गया है। भारत टाकीज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल टाकीज, शाहजहांनाबाद, रायल मार्केट, कोहेफिजा तिहारा, करबला में ट्रैफिक का ज्यादा रहता है। शाम 6 बजे के बाद यहां दबाव बढ़ जाता है। भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
ये खबर भी पढ़िए...गोल्ड होगा सस्ता ! One Nation One Rate पॉलिसी होगी लागू
राजाभोज एयरपोर्ट (raja bhoj airport bhopal) की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाएं मुड़कर नाथू बरखेड़ा, मुगालिया छाप, से खजुरी सड़क होते हुए मुबारकपुर चौराहा से घूमकर एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...ट्रेन की टक्कर से बाघ की मौत, 2 शावकों का इलाज जारी
जानें मोहर्रम क्यों मनाया जाता है ?
ये खबर भी पढ़िए...एनएमसी के आंखों में धूल झोंक रही सरकार, मेडिकल कॉलेजों में बॉन्डेड डॉक्टरों को बनाया फैकल्टी
भोपाल में निकलेगा बड़ा जुलूस
ये खबर भी पढ़िए...गोल्ड होगा सस्ता ! One Nation One Rate पॉलिसी होगी लागू
एयरपोर्ट जाने का ये है विकल्प
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
शिवराज चौहान की नाराजगी के बाद ST आयोग सख्त, मुख्य सचिव और DGP समेत कई अधिकारियों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
By Sumit Kumar
MP आबकारी विभाग में फर्जी FDR का खेल,डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी दीपम रायचुरा सस्पेंड, जांच में सामने आईं कई गड़बड़ियां
By Sanjay Dhiman
रायपुर में ज्वेलरी कारोबारी को 1.88 करोड़ का चूना, सोने-हीरे के जेवर लेकर गायब हुईं दो महिलाएं, चेक ने खोली पोल
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में 67 लाख का फर्नीचर घोटाला, बिना सामान पहुंचाए निकाल लिए पैसे, 10 आरोपियों पर 20 हजार पन्नों का चालान
By Umeshwari Baghel
mp top news: कैबिनेट बैठक में सीएम की घोषणा, दो दिन बाद होगी DPC मीटिंग, शिवराज के तीखे तेवर पर CM मोहन यादव ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
By Sanjay Dhiman
तमिलनाडु से ओडिशा तक 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, मध्यप्रदेश के ढाल सिंह बिसेन को यहां की कमान
By Sumit Kumar
सीधी में ईसाई प्रार्थना सभा पर विवाद: बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, 2 महिलाओं पर केस दर्ज
By Arohi Raj