Adani Group Stocks : अडानी की सभी कंपनियों के शेयरों में बंपर तेजी

Ravi Singh | May 31, 2024, 22:32 IST
Share
Adani Group Stocks
Adani Group Stocks

शुक्रवार 31 मई को निफ्टी 42 अंक चढ़कर 22 हजार 530 स्‍तर पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्‍स 75 अंक चढ़कर 73 हजार 961 लेवल पर बंद हुआ है। इस बीच अडानी के सभी स्‍टॉक्‍स में धुंआधार तेजी आई है।

Adani Group Stocks : शेयर बाजार में महीने के आखिरी कारोबारी दिन तेजी छाई रही। निफ्टी 42 अंक चढ़कर 22 हजार 530 स्‍तर पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्‍स 75 अंक चढ़कर 73 हजार 961 लेवल पर बंद हुआ है। इस बीच अडानी के सभी स्‍टॉक्‍स में तेजी ( Huge rise in all Adani stocks ) आई है। गौतम अडानी ( Gautam Adani ) ग्रुप की लिस्‍टेड कंपनियों में दिन के दौरान 14 फीसदी की तेजी ( 14 percent increase ) दिखी।

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर चढ़े हुए है

अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर दिन में 7 प्रतिशत बढ़कर 3416.75 रुपए पर बंद हुआ, जिसका कुल बाजार पूंजीकरण ( MCap ) करीब 3.9 लाख करोड़ रुपए रहा। अडानी समूह की एक अन्य ब्लू - चिप कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन में इंट्रा - डे पर 5 प्रतिशत की तेजी आई है। अंत में यह 4 प्रतिशत बढ़कर 1,440 रुपए पर बंद हुआ, जिसका कुल बाजार पूंजीकरण 3.11 लाख करोड़ रुपए है।

शेयरों में भी धुआंधार तेजी

अडानी पावर लिमिटेड के शेयर ( Adani Power Stock ) आज 14 प्रतिशत से अधिक चढ़ गए हैं, हालांकि बाद में 9 प्रतिशत की बढ़त के साथ 759.80 रुपए पर बंद हुए है। कंपनी ने 3 लाख करोड़ रुपए के एमकैप को पार कर लिया। अडानी टोटल गैस लिमिटेड ( Adani Total Gas ) 11 प्रतिशत की बढ़त के बाद 9 प्रतिशत बढ़कर 1,044.50 रुपए पर बंद हुआ है। दिन भर में कंपनी का मु्ल्यांकन 1.15 लाख करोड़ रुपए रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो जान लें इन अनोखे टूल्स के बारे में

अडानी विल्‍मर 3 प्रतिशत बढ़कर 354.90 रुपए पर पहुंच गया, जबकि अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयरों (Adani Energy Solutions Share) में 2 प्रतिशत की तेजी आई है। NDTV के शेयर 8 प्रतिशत, जबकि अंबुजा सीमेंट और ACC लिमिटेड के शेयर 2 प्रतिशत से ज्‍यादा चढ़े हैं।

क्‍यों आई शेयरों में तेजी

इस सप्ताह की शुरुआत में अडानी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए 16,600 करोड़ रुपए जुटाने की योजना को मंजूरी दी, जबकि अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के निदेशक ने इसी तरह से 12,500 करोड़ रुपए जुटाने पर सहमति जताई। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, प्रमोटर संस्थाओं ने मई 2024 में अडानी ग्रीन एनर्जी के साथ इन संस्थाओं में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। ऐसे में निवेशकों को अडानी के शेयरों में अपसाइड की उम्‍मीद लग रही है, जिस कारण अडानी स्‍टॉक में जमकर खरीदारी हुई है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Tags:
  • Gautam adani
  • गौतम अडानी
  • Adani Group Stocks
  • Huge rise in all Adani stocks
  • 14 फीसदी की तेजी
  • 14 percent increase
  • अडानी के सभी स्‍टॉक्‍स में तेजी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा