अडानी ग्रुप फिर से हिंडनबर्ग के निशाने पर, स्विस बैंक में जमा राशि को लेकर बड़ा विवाद

Pratibha ranaa | Sept 13, 2024, 08:56 IST
Share
अडानी ग्रुप
अडानी ग्रुप

अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप पर फिर से निशाना साधा है। स्विस अधिकारियों द्वारा 2600 करोड़ रुपए की राशि फ्रीज करने का दावा किया गया है। अडानी ग्रुप ने आरोपों को झूठा बताते हुए जवाब दिया है।

अमेरिकी शॉर्ट- सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने एक बार फिर अडानी ग्रुप (Adani Group) को लेकर नए आरोप लगाए हैं। 12 सितंबर 2024 को हिंडनबर्ग ने दावा किया कि स्विस अधिकारियों ने अडानी ग्रुप से संबंधित कई बैंक खातों में जमा 310 मिलियन (लगभग 2600 करोड़ रुपए) से अधिक की राशि को फ्रीज कर दिया है।

यह आरोप मनी लॉन्ड्रिंग और जालसाजी की जांच के तहत लगाया गया है। इस नए आरोप के बाद, अडानी ग्रुप ने अपनी प्रतिक्रिया में इन आरोपों को पूरी तरह से झूठा और निराधार बताया।

स्विस इन्वेस्टिगेशन वेबसाइट का दावा

अडानी ग्रुप (Adani Group) की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि स्विस अदालत की किसी भी कार्यवाही से उनकी कंपनी का कोई संबंध नहीं है। उनके किसी खाते को जब्त नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्विस अदालतों ने उनकी किसी भी कंपनी का जिक्र नहीं किया और न ही किसी रेगुलेटरी बॉडी से कोई सूचना मांगी गई है।

स्विस मीडिया (Swiss Media) की रिपोर्ट्स के अनुसार, स्विस इन्वेस्टिगेटिव वेबसाइट गोथम सिटी ने यह दावा किया कि अडानी ग्रुप से जुड़े संगठनों के खिलाफ 2021 से मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है। स्विस अधिकारियों द्वारा जमा की गई 310 मिलियन से अधिक की राशि को इस जांच के तहत फ्रीज किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल के अमन सिंह को अडानी ग्रुप में प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी की जिम्मेदारी, MACT में की थी पढ़ाई

अडानी ग्रुप पर नए आरोपों की चुनौती

हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने जनवरी 2023 में भी अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें ग्रुप पर बड़े पैमाने पर कॉर्पोरेट गड़बड़ी और शेयरों की कीमतों में हेरफेर का आरोप लगाया गया था। इस रिपोर्ट ने उस समय अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट की वजह बनी थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अडानी ग्रुप इन नए आरोपों का सामना कैसे करता है और आगे क्या कदम उठाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • Hindenburg
  • Adani Group
  • अडानी ग्रुप
  • Adani-Hindenburg case
  • Hindenburg Research Report
  • हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट
  • Adani Hindenburg Controversy
  • Adani Group Hindenburg Report
  • Hindenburg Report News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा