वृद्धाश्रम में शादी: 66 साल के शख्स ने 57 साल की महिला से रचाया ब्याह

Sandeep Kumar | Mar 21, 2025, 22:44 IST
Share
agra-old-age
agra-old-age

एक वृद्धाश्रम में 66 वर्षीय मुन्नालाल और 57 वर्षीय प्रमिला ने शादी कर एक मिसाल कायम की। 90 वर्षीय मां की बहू लाने की वर्षों की इच्छा पूरी हुई, और वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्ग इस अनोखे विवाह के साक्षी बने।

रामलाल वृद्धाश्रम में एक अनोखी शादी संपन्न हुई, जिसने बुजुर्गों के जीवन में नई खुशियां भर दीं। इस विवाह में दूल्हा बने 66 वर्षीय मुन्नालाल, जिन्होंने 57 वर्षीय प्रमिला के साथ सात फेरे लिए। इस विवाह की सबसे खास बात थी कि मुन्नालाल की 90 वर्षीय मां वर्षों से अपने बेटे की शादी की प्रतीक्षा कर रही थीं। जैसे ही उनकी यह इच्छा पूरी हुई, उनकी आंखें खुशी से छलक पड़ीं। दरअसल ये पूरी शादी उत्तर प्रदेश के आगरा के सिकंदरा स्थित रामलाल वृद्धाश्रम संपन्न हुई।

शादी के दौरान भावनाओं का ज्वार

1. जब मुन्नालाल बारात लेकर निकले, तो वृद्धाश्रम के 300 से अधिक बुजुर्ग माता-पिता बाराती बन गए और बैंड-बाजे के साथ नाचते-गाते नजर आए।
2. हल्दी और मेहंदी की रस्मों से यह विवाह समारोह शुरू हुआ, जिसमें सभी बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
3. आश्रम अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने प्रमिला के पिता की भूमिका निभाई और कन्यादान किया, जिससे वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।

ये खबर भी पढ़िए... MP RTO Transfer: भोपाल और ग्वालियर समेत 9 जिला RTO अधिकारियों के तबादले

क्यों लिया पुनर्विवाह का निर्णय?

मुन्नालाल की कहानी: जालौन निवासी मुन्नालाल अपनी 90 वर्षीय मां की देखभाल में इतने व्यस्त थे कि उन्होंने कभी शादी नहीं की। ऑटो रिक्शा चलाकर जीवन यापन करने वाले मुन्नालाल, जब अपनी मां की सेवा में कठिनाई महसूस करने लगे, तो वह रामलाल आश्रम में आकर रहने लगे।

प्रमिला की कहानी: बुलंदशहर की प्रमिला अपने पति और पुत्रियों की मृत्यु के बाद बेघर हो गई थीं। उनके रिश्तेदारों ने उनकी सारी संपत्ति हड़प ली और उन्हें घर से निकाल दिया। कुछ महीने पहले वह रामलाल आश्रम में आकर रहने लगीं और यहां मुन्नालाल की मां की सेवा करने लगीं।

ये खबर भी पढ़िए... उगाही मामले में तिहाड़ जेल जाने वाले सुधीर चौधरी करेंगे DD पर शो, मिलेंगे 15 करोड़ रुपए

ये खबर भी पढ़िए...रेप पीड़ित बच्ची की पहचान की उजागर, जबलपुर DEO और थाना प्रभारी पर लटकी कार्रवाई की तलवार

शादी से मिली एक नई दिशा

1. समाज में यह संदेश गया कि ब्याह किसी भी उम्र में जीवन को नया संबल दे सकता है।
2. आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि बुजुर्गों के पुनर्विवाह को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा।
3. इस विवाह समारोह में नंदकिशोर, विनय शर्मा, डॉ. श्वेतांग प्रकाश, डॉ. शिवांग प्रकाश समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़िए... SI का अनूठा प्रयास, साइबर सुरक्षा जागरूकता के लिए बनाई वेबसाइट, ठगी से बचने के लिए टिप्स और क्विज

Tags:
  • यूपी न्यूज
  • आगरा न्यूज
  • अनोखी शादी
  • देश दुनिया न्यूज
  • hindi news
आसाराम को कोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा- 20 दिन की पैरोल पर करें रिहा

By Ashish Bhardwaj

आसाराम को कोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा- 20 दिन की पैरोल पर करें रिहा
SI भर्ती 2021: रिजाइन देने वालों को दोबारा मिलेगी पुरानी नौकरी, राजस्थान सरकार ने जारी किया आदेश

By Jageshwar prasad

SI भर्ती 2021: रिजाइन देने वालों को दोबारा मिलेगी पुरानी नौकरी, राजस्थान सरकार ने जारी किया आदेश
भोपाल यूथ कॉन्क्लेव में बवाल: जुबिन के शो में छात्र और पुलिस के बीच भिड़ंत, कुर्सियां भी फैंकी

By Arohi Raj

भोपाल यूथ कॉन्क्लेव में बवाल: जुबिन के शो में छात्र और पुलिस के बीच भिड़ंत, कुर्सियां भी फैंकी
नशीली दवा पिलाकर डिलीवरी : महिला को आया होश तो गायब मिला नवजात, बेमेतरा पुलिस भी हैरान

By Umeshwari Baghel

नशीली दवा पिलाकर डिलीवरी : महिला को आया होश तो गायब मिला नवजात, बेमेतरा पुलिस भी हैरान
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने ₹1 लाख के इनामी तस्कर विश्नाराम को मंदसौर से गिरफ्तार किया

By Jyoti Mahender Bhardwaj

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने ₹1 लाख के इनामी तस्कर विश्नाराम को मंदसौर से गिरफ्तार किया
इंदौर नगर निगम में गंदा पानी लेकर पहुंचे नेता, बोले- भागीरथपुरा 2.0 हो जाएगा, सफाईकर्मी भी धरने पर

By Sanjay Gupta

इंदौर नगर निगम में गंदा पानी लेकर पहुंचे नेता, बोले- भागीरथपुरा 2.0 हो जाएगा, सफाईकर्मी भी धरने पर
IAS पति-पत्नी ने कोयले से की 1 करोड़ की कमाई, भाई ने संभाला इन्वेस्टमेंट मॉडल, EOW की चार्जशीट

By Arun Tiwari

IAS पति-पत्नी ने कोयले से की 1 करोड़ की कमाई, भाई ने संभाला इन्वेस्टमेंट मॉडल, EOW की चार्जशीट