शादी के 9 महीने बाद पति- पत्नी के रिश्ते में आई चाय की वजह से खटास, विवाद पहुंचा थाने
Pratibha ranaa | Oct 07, 2024, 10:41 IST
fv
पति-पत्नी के बीच चाय को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। पत्नी ने मायके जाकर दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई, जबकि पति की जिद विवाद का कारण बनी।
आगरा में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां पति और पत्नी के बीच चाय को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। शादी के केवल नौ महीने बाद ही पति और पत्नी के बीच इस चाय की वजह से रिश्ते में खटास आ गई।
दरअसल उत्तर प्रदेश के आगरा में रहने वाले पति- पत्नी के बीच चाय को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पति चाहता था कि पत्नी उसके साथ बैठकर चाय पिए, लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। वो चाय की जगह दूध को पसंद करती थी। इसी बात पर जब पति ने जिद की तो पत्नी ने मायके जाने का फैसला कर लिया। पत्नी ने थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज करवा दी।
परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने बताया कि पति दिन में कम से कम दस बार चाय बनाने के लिए कहता था। पति की जिद के चलते विवाद गहराता गया और आखिर में दोनों को समझौते के लिए बुलाया गया।
ये खबर भी पढ़िए...महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद पैकेट से हटेगी ओम-शिखर की फोटो, कोर्ट के आदेश के बाद महाकाल मंदिर प्रबंध समिति का फैसला
बताया जा रहा है कि पत्नी गांव की रहने वाली है और उसे दूध पीना पसंद है, जबकि पति शहर के निवासी हैं और चाय का शौकीन है। पति और उनका परिवार अक्सर पत्नी से चाय बनाने के लिए कहते हैं, जिसे वह बना देती हैं, लेकिन जब पति उनसे चाय पीने के लिए कहते हैं, तो वह मना कर देती हैं। इस पर विवाद शुरू हो जाता है।
इस झगड़े का हल निकालने के लिए दोनों परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे, जहां काउंसलर डॉक्टर सतीश खिरवार ने उन्हें अलग-अलग बुलाकर बात की। पत्नी ने बताया कि पति और उनके परिवार के लोग चाय पीना पसंद करते हैं और उसे चाय बनाने के लिए कहते हैं। हालांकि, पति चाय पीने के लिए उस पर दबाव डालते हैं, जिससे झगड़े की स्थिति पैदा होती है। जबकि पति का कहना है कि पत्नी अक्सर उनके परिवार के साथ भी झगड़ा करती हैं और गलत भाषा का इस्तेमाल करती हैं। पत्नी पिछले दो महीनों से मायके में रह रही थी।
काउंसलिंग के दौरान डॉक्टर खिरवार ने दोनों को समझाया और आखिर में दोनों के बीच समझौता हो गया। दोनों ने एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए खुशी-खुशी अपने घर लौटने का निर्णय लिया।
पति को चाय और पत्नी को दूध है पसंद
परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने बताया कि पति दिन में कम से कम दस बार चाय बनाने के लिए कहता था। पति की जिद के चलते विवाद गहराता गया और आखिर में दोनों को समझौते के लिए बुलाया गया।
ये खबर भी पढ़िए...महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद पैकेट से हटेगी ओम-शिखर की फोटो, कोर्ट के आदेश के बाद महाकाल मंदिर प्रबंध समिति का फैसला
पति- पत्नी में अक्सर होता था विवाद
पत्नी करती है गलत भाषा का इस्तेमाल
डॉक्टर ने करवाया दोनों में समझौता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari