क्या पायल अरोड़ा हैं अहमदाबाद विमान हादसे की जिम्मेदार, डीजीसीए ने माना मुख्य दोषी
Rohit Sahu | Jun 22, 2025, 07:57 IST
Photograph: (The Sootr)
12 जून 2025 को अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे के बाद DGCA ने कड़ी कार्रवाई की। जांच में क्रू शेड्यूलिंग में लापरवाही पाई गई। पायल अरोड़ा को मुख्य जिम्मेदार मानते हुए तीन वरिष्ठ अधिकारी दोषी ठहराए गए।
12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद देश की विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि एयर इंडिया के भीतर लंबे समय से संचालन संबंधी लापरवाही बरती जा रही थी। इसी सिलसिले में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जिनमें सबसे प्रमुख नाम क्रू शेड्यूलिंग प्रमुख पायल अरोड़ा का है।
डीजीसीए ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि फ्लाइट क्रू की ड्यूटी प्लानिंग और नियमों के पालन में गंभीर खामियां पाई गईं। पायल अरोड़ा पर सीधी जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, डीजीसीए को यह जानकारी एआरएमएस (Airline Resource Management System) के जरिए मिली, जब सीएई फ्लाइट और क्रू मैनेजमेंट सिस्टम की समीक्षा की गई। इसमें पाया गया कि क्रू मेंबर की शेड्यूलिंग और लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं में बार-बार गड़बड़ी हो रही थी, जिसे एयर इंडिया ने खुद स्वीकार किया है।
यह भी पढ़ें...अहमदाबाद विमान दुर्घटना : जांच में जुटीं 8 एजेंसियां, रिपोर्ट आने में लगेगा तीन महीने का समय
एआरएमएस एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल एयरलाइन कंपनियां अपनी दैनिक उड़ानों की योजना, क्रू की ड्यूटी रोस्टर और दूसरे परिचालन कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए करती हैं। इसी सिस्टम की समीक्षा से एयर इंडिया की लापरवाहियों की परतें खुलीं। अब डीजीसीए के निर्देश पर पायल अरोड़ा समेत तीन अधिकारियों को हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
DGCA की जांच के बाद एयर इंडिया के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है। इनमें चूरहा सिंह (डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट), पिंकी मित्तल (चीफ मैनेजर, डीओपीएस - क्रू शेड्यूलिंग), और पायल अरोड़ा (क्रू शेड्यूलिंग प्लानिंग) शामिल हैं।
![air india]()
एयर इंडिया को DGCA ने कारण बताओ नोटिस (Show-Cause Notice) जारी किया है। आरोप है कि बेंगलुरु से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI133 को 16 और 17 मई 2025 को तयशुदा फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (FDTL) से अधिक समय तक उड़ाया गया। यह सिविल एविएशन रेगुलेशन (CAR) के नियमों का उल्लंघन है।
12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (787-8 बोइंग ड्रीमलाइनर) टेकऑफ के कुछ समय बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज और सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल भवन से टकरा गया। इस भीषण हादसे में प्लेन में मौजूद 229 यात्रियों में से सिर्फ एक जीवित बचा, जबकि 10 केबिन क्रू और 2 पायलट भी विमान में सवार थे। इसके अलावा हॉस्टल बिल्डिंग और आसपास मौजूद 34 अन्य लोग भी हादसे की चपेट में आए। अब तक कुल 275 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
डीजीसीए ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि फ्लाइट क्रू की ड्यूटी प्लानिंग और नियमों के पालन में गंभीर खामियां पाई गईं। पायल अरोड़ा पर सीधी जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
कौन हैं पायल अरोड़ा?
पायल अरोड़ा एयर इंडिया में क्रू शेड्यूलिंग की जिम्मेदारी संभालती थीं, यानी पायलट और क्रू मेंबर की ड्यूटी और आराम के समय का निर्धारण उन्हीं के विभाग के तहत आता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कई बार नियमों की अनदेखी कर फ्लाइट क्रू को ड्यूटी पर लगाया गया, जो सुरक्षा मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है।
एआरएमएस सिस्टम में बदलाव से हुआ खुलासा
यह भी पढ़ें...अहमदाबाद विमान दुर्घटना : जांच में जुटीं 8 एजेंसियां, रिपोर्ट आने में लगेगा तीन महीने का समय
क्या है एआरएमएस?
हटाए गए अधिकारी
air india
एयर इंडिया को मिला शो-कॉज नोटिस
हादसे में कुल 275 लोगों की मौत
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari