लंदन में एयर होस्टेस पर हमला, आरोपी गिरफ्तार, एयर इंडिया ने की पुष्टि

Amresh Kushwaha | Aug 18, 2024, 08:50 IST
Share
लंदन में एयर होस्टेस पर हमला
लंदन में एयर होस्टेस पर हमला

लंदन के एक होटल में एयर इंडिया की एक एयर होस्टेस पर हमला हुआ है। हमलावर को पकड़ लिया गया और एयर होस्टेस को अस्पताल से भारत वापस लाया गया। एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि की है...

लंदन के एक होटल में एयर इंडिया ( Air India ) की एक एयर होस्टेस पर हमला हुआ। हमलावर ने चुपके से उनके कमरे में प्रवेश किया और अचानक हमला ( Attack on Air Hostess ) कर दिया। राहत की बात यह थी कि एयर होस्टेस ( Air Hostess ) की चीखें सुनकर आस-पास के कमरों में मौजूद साथी मदद के लिए तुरंत पहुंचे। इसके बाद हमलावर ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां से वह भारत वापस आ गई है। एयर होस्टेस की काउंसलिंग की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...हरियाणा में चुनाव से पहले JJP को बड़ा झटका, 24 घंटे में पूर्व मंत्री समेत 4 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

जानें क्या है पूरा मामला

एयरलाइन ने कहा कि वे अपने चालक दल और कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। घटना में शामिल लोगों की गोपनीयता का सम्मान करने का अनुरोध किया। घटना लंदन हीथ्रो ( London Heathrow ) के रेडिसन होटल में आधी रात के बाद हुई। जहां एयर इंडिया के कई केबिन क्रू ( Cabin Crew ) मेंबर ठहरे हुए थे।

सूत्रों के अनुसार, एयर होस्टेस सो रही थी जब एक घुसपैठिए ने उसके कमरे में घुस गया। ऐसे में एयर होस्टेस मदद के लिए चिल्लाने लगी। एयर होस्टेस को चिल्लाता देख घुसपैठिए ने उसपर कपड़े के हैंगर से हमला किया और उसे फर्श पर घसीटने लगा।

एयर होस्टेस की चीखें सुनकर आस-पास के कमरों में मौजूद साथी मदद के लिए तुरंत पहुंचे। इसके बाद हमलावर ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...कोलकाता रेप केस मामला : गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कानून व्यवस्था पर हर दो घंटे में मांगी रिपोर्ट

चालक दल के एक सदस्य को लगी चोट

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एक होटल में घुसपैठ की गई और चालक दल के एक सदस्य को चोट लगी। एयर इंडिया अपने सहकर्मी को काउंसलिंग सहित हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। एयर इंडिया स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इस मामले को कानून के दायरे में लाने और होटल प्रबंधन के साथ मिलकर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काम कर रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • National News
  • Air India flight
  • AIR INDIA
  • एयर इंडिया
  • air india news
  • एयर इंडिया न्यूज
  • national news in hindi
  • केबिन क्रू
  • National News Update
  • एयर होस्टेस
  • Air Hostess
  • एयर होस्टेस पर हमला
  • Attack on Air Hostess
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच