अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में मिले विमान के ब्लैक बॉक्स, सुलझेगा रहस्य

Sandeep Kumar | Jan 29, 2026, 23:03 IST
Share
black box
black box

विमान हादसे में अजित पवार की मौत के बाद प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इसकी जांच से विमान में खराबी या आपात संदेश की जानकारी मिलेगी। असल वजह भी जल्द सामने आएगी।

News in Short

  • अजित पवार के विमान हादसे का ब्लैक बॉक्स मिल गया।
  • ब्लैक बॉक्स से पायलट की बातचीत और तकनीकी जानकारी मिलेगी।
  • AAIB ने जांच शुरू की, DGCA और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर हैं।
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पारदर्शी और समयबद्ध जांच का भरोसा दिलाया।
  • अजित पवार का विमान हादसा 28 जनवरी को हुआ, सभी 5 लोग मारे गए।

News in Detail

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इसके मिलने के बाद यह पता चलेगा कि विमान में कोई खराबी थी या नहीं। अंतिम समय में पायलट ने कोई आपात संदेश भेजा था या नहीं, और लैंडिंग के वक्त क्या हुआ था। अब एजेंसियां ब्लैक बॉक्स की जांच करेंगे।

महाराष्ट्र में बड़ा विमान हादसा: अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें

ब्लैक बॉक्स मिला

ब्लैक बॉक्स में विमान की सभी गतिविधियां स्टोर होती हैं। इसमें पायलट की बातचीत और एटीसी को भेजे संदेश होते हैं। अगर विमान में कोई खराबी या गड़बड़ी आई, तो उसका डेटा भी स्टोर होता है। ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद अजित पवार के विमान हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी।

कौन लेगा अजित पवार की जगह, क्या महाराष्ट्र की राजनीति का 'पावर' हाउस हो जाएगा खत्म?

विमान हादसे की जांच शुरू

एयरक्रॉफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि ब्लैक बॉक्स से अहम जानकारी मिलेगी। डीजीसीए और फॉरेंसिक टीम के अधिकारी भी घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद राहत और जांच प्रक्रियाएं शुरू कर दी गईं। मंत्रालय ने कहा कि यह घटना पूरी, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की जाएगी। 28 जनवरी को दिल्ली से तीन एएआईबी अधिकारी और डीजीसीए के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय से तीन अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।

एएआईबी के महानिदेशक भी मौके पर पहुंचे। मंत्रालय ने बताया कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। मंत्रालय ने भरोसा दिलाया कि जांच तय समय सीमा में पूरी की जाएगी, और सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा। यह जांच एएआईबी नियम 2025 के तहत शुरू की गई है।

बगावत से लेकर भाजपा गठबंधन तक, जानें अजित पवार के राजनीतिक संघर्ष की कहानी

विमान क्रैश में हुआ था पवार का निधन

अजित पवार का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया। वे बारामती में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे। विमान के लैंडिंग के वक्त हादसा हुआ। हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए। अजित पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम थे। वे सबसे ज्यादा वक्त तक राज्य के डिप्टी सीएम रहे थे।

प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन, हादसे में चार अन्य लोगों की मौत

अजित पवार का राजनीतिक सफर

1991 में अजित पवार बारामती सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे। हालांकि, उन्होंने चाचा शरद पवार के लिए यह सीट छोड़ दी थी। इसके बाद, 1991 में ही अजित पवार बारामती सीट से विधायक चुने गए। 2024 तक उन्होंने लगातार 8 बार इस सीट से विधायक के रूप में काम किया। 2009 में वे पहली बार डिप्टी सीएम बने और वित्त मंत्रालय का प्रभार मिला।

2012 में सिंचाई घोटाले में नाम आने के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था। बाद में वे फिर डिप्टी सीएम बने। नवंबर 2019 में उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के साथ गठजोड़ किया और डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। हालांकि, वे केवल 80 घंटे तक इस पद पर रहे। दिसंबर 2019 में वे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में डिप्टी सीएम बने।

जुलाई 2023 में वे चाचा शरद पवार की पार्टी से अलग होकर एनसीपी (अजित) बनाई। इसके बाद, उन्होंने शिवसेना (शिंदे), बीजेपी के साथ गठबंधन किया। नवंबर 2024 में राज्य के चुनाव में उनकी एनसीपी ने जीत दर्ज की और वे महायुति सरकार में डिप्टी सीएम बने। 2025 में उन्होंने 11वीं बार राज्य का बजट पेश किया था।

क्या है ब्लैक बॉक्स ?

ब्लैक बॉक्स नाम को लेकर कई मत हैं। एक मान्यता है कि पहले इसके अंदर का हिस्सा काला होता था, इसलिए इसे यह नाम मिला। दूसरी राय यह है कि हादसे के बाद आग से जलकर इसका रंग काला हो जाता है, इसलिए इसे ब्लैक बॉक्स कहा जाता है।

ओरेंज रंग का होता ब्लैक बॉक्स

असल में, ब्लैक बॉक्स ओरेंज रंग का होता है और यह बॉक्स जैसा नहीं दिखता। इसका आकार गोल, बेलनाकार या गुंबद जैसा हो सकता है। इसका आकार इस तरह होता है कि यह प्लेन के मलबे में आसानी से मिल सके।



Tags:
  • महाराष्ट्र
  • शरद पवार
  • अजित पवार
  • ब्लैक बॉक्स मिला
  • बारामती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच