इटावा के चोटी कांड पर अखिलेश ने भाजपा को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

Sanjay Dhiman | Jun 26, 2025, 24:01 IST
Share
ex cm akhilesh yadav
Photograph: (the sootr)

अखिलेश यादव ने फर्रुखाबाद में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि जिनकी चोटी काटी गई, वे अपने भगवान की कथा भी नहीं कह सकते। साथ ही, इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और पर कई गंभीर आरोप लगाए और विपक्षी दलों के खिलाफ अपनी बात रखी।

इटावा के चोटी कांड पर अखिलेश ने भाजपा को घेरा, लगाए गंभीर आरोप पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फर्रुखाबाद में स्व. छोटे सिंह यादव के त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए और विपक्षी दलों के खिलाफ अपनी बात रखी।

सपा नेता अखिलेश यादव ने फर्रुखाबाद में मंच से अपने बयान में कहा कि जिन लोगों की चोटी काटी गई, वे अपने भगवान की भगवत गीता या भगवत कथा नहीं कह सकते। उनका यह बयान भाजपा सरकार के विरोध के संदर्भ में था। सपा नेता यादव द्वारा इटावा में यादव कथावाचक के साथ हुई घटना पर सरकार को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने भाजपा की नीतियों पर कड़ा हमला किया।

भाजपा पर आरोप और स्वामी विवेकानंद का जिक्र

अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी झूठ बोलने और धोखा देने की राजनीति कर रही है। उन्होंने शिकागो में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म (Sanatan Dharma) और उसकी शिक्षाओं में सत्य और नैतिकता का पालन किया जाता है। लेकिन भाजपा इसके विपरीत कार्य कर रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

अब चेहरा ही होगा यात्री का इंट्री पास, डिजी यात्रा एप से हवाई यात्रा बनेगी आसान

गहलोत बोले- भजनलाल को हटाने का षड़यंत्र, भाजपा का जवाब- गहलोत को याद आ रहा खुद का समय

सपा सरकार के कार्यकाल में पुलिसकर्मियों को प्रमोशन

पूर्व मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में पुलिसकर्मियों को दिए गए प्रमोशन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने बिना किसी टेस्ट के बड़ी संख्या में सिपाहियों को प्रमोशन दिया था, जिससे पुलिस विभाग में उत्साह और कार्यकुशलता बढ़ी थी। उन्होंने इस कार्य को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह कई वर्षों से लंबित था।

वह घटना जिसे लेकर अखिलेश ने घेरा सरकार को

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इटावा में एक कथावाचक के साथ हुई अभद्रता को लेकर सरकार को घेरा। इटावा के जवाहरपुरा क्षेत्र निवासी कथावाचक मुकुटमणि सिंह यादव के साथ 21 जून को दादरपुर गांव में मारपीट व चोटी काटने की घटना अंजाम दी गई थी। कथावाचक के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट करते हुए उनके बाल काट दिए गए, व नाक रगडाई गई। इस दौरान उनके साथियों के साथ भी मारपीट की गई। इसकी शिकायत कथावाचक ने इटावर एसएसपी को की है।

यह खबरें भी पढ़ें...

मुख्य सचिव ने बुलाई पदोन्नति को लेकर बैठक, जीएडी बताएगा सभी विभाग प्रमुखों को डीपीसी का फार्मूला

गहलोत बोले- भजनलाल को हटाने का षड़यंत्र, भाजपा का जवाब- गहलोत को याद आ रहा खुद का समय

सपा अब लोहिया वाली पार्टी नहीं

इस दौरान अलीगढ़ में यूपी के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने अखिलेश यादव के बयान पर पलट वार किया। कश्यप ने इटावा में कथावाचक के साथ हुई घटना की निंदा की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह के अमानवीय व्यवहार का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने अखिलेश यादव की पार्टी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा ने राम मनोहर लोहिया के समाजवाद को भुलाकर अब पीडीए के फार्मूले का इस्तेमाल किया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • समाजवादी पार्टी
  • अखिलेश यादव
  • सनातन धर्म
  • इटावा
  • फर्रुखाबाद
  • भाजपा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच