अमरवाड़ा की जंग...कांग्रेस से आए पचौरी और चुनाव हारीं स्मृति स्टार प्रचारक, 3 सीएम, 3 केंद्रीय मंत्री भी करेंगे प्रचार

Ravi Kant Dixit | Jun 19, 2024, 12:23 IST
Share
अमरवाड़ा की जंग.
अमरवाड़ा की जंग.

चुनाव कैंपेन के लिए सामने आई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मप्र के CM मोहन यादव, सीजी के CM विष्णुदेव साय और असम के CM हेमंत बिस्वा सरमा का नाम है। इसी तरह 3 केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, डॉ.वीरेंद्र खटीक,ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल गया है।

अब बीजेपी- कांग्रेस की नजर छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर है। यहां 10 जुलाई को वोटिंग होगी। बीजेपी ने कांग्रेस से आए पूर्व विधायक कमलेश शाह को ही अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस में अभी मंथन का दौर चल रहा है।

चुनाव प्रचार के लिए पार्टी ने स्टार प्रचारकों की जंबो सूची जारी कर दी है। इसमें 35 नाम हैं। अब इनमें से कितने नेता प्रचार करेंगे, यह चुनावी समीकरणों, संगठन और प्रत्याशी की डिमांड पर निर्भर करेगा। फिलहाल तो चर्चा सूची में शामिल नामों को लेकर है।
दरअसल, बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का नाम है। ऐसे ही अमेठी से चुनावी हारीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

तीन सीएम, तीन केंद्रीय मंत्री शामिल


चुनाव कैंपेन के लिए सामने आई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के साथ असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का नाम है। इसी तरह तीन केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, डॉ.वीरेंद्र खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल गया है।

तीन डिप्टी सीएम, नौ मंत्रियों को दी जगह


ऐसे ही तीन डिप्टी सीएम शामिल किए गए हैं। इसमें मध्यप्रदेश से जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला का नाम है। वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस को स्टार प्रचारक बनाया गया है। मध्यप्रदेश सरकार के नौ मंत्री शामिल किए गए हैं, इनमें कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल जैसे वरिष्ठ मंत्रियों के नाम हैं।

कुलस्ते और मुंडा जैसे नेताओं को लिया


1. पूर्व केंद्रीय मंत्रियों में स्मृति ईरानी के साथ फग्गन सिंह कुलस्ते को जगह दी गई है।
2. आदिवासी वर्ग को साधने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को शामिल किया है।
3. इसी के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके व सावित्री ठाकुर भी स्टार प्रचारक हैं।

शिवप्रकाश, वीडी संग नरोत्तम व भार्गव का नाम


संगठन से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम है। वहीं, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, बीजेपी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, बीजेपी प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार का नाम शामिल है। चुनाव के बीच कांग्रेस व दीगर पार्टियों के नेताओं को बीजेपी में शामिल कराने वाले पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में है। गोपाल भार्गव भी इस लिस्ट में हैं।

क्या जीत का परचम लहराएगी बीजेपी?


स्थानीय, जातीय एवं सियासी समीकरणों को साधने के लिए बीजेपी ने सभी गणित बैठाने की कोशिश की है। लिहाजा, जयभान सिंह पवैया, निर्मला भूरिया, गौरीशंकर बिसेन और ओमप्रकाश धुर्वे जैसे नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने वाली बीजेपी क्या यहां आदिवासी वर्ग के बीच अपनी पैठ जमा पाएगी?

72 बरस में 14 चुनाव, 11 बार कांग्रेस जीती


आंकड़ें देखें तो यह बीजेपी के पक्ष में जाते नहीं दिखते। वर्ष 1951 से लेकर अब तक बीजेपी सिर्फ दो बार अमरवाड़ा सीट पर जीत दर्ज कर सकी है। 1990 में बीजेपी के मेहमान शाह उईके जीते थे। 2008 में बीजेपी के प्रेम नारायण ठाकुर जीतने में सफल हुए थे। इससे पहले वर्ष 1967 में भारतीय जनसंघ के एसजे ठाकुर ने चुनाव जीता था। 1951 से 2023 तक यहा 14 बार चुनाव हो चुका है, जिसमें 11 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

ravikant dixit
ravikant dixit


thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
  • अमरवाड़ा की जंग
  • पूर्व विधायक कमलेश शाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज