Amazon layoff: एक झटके में उड़ी हजारों कर्मचारियों की नींद, 14 हजार को किया बाहर, ये है वजह

Anjali Dwivedi | Nov 04, 2025, 14:45 IST
Share
AMAZON
AMAZON

Amazon ने 14,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। सूचना देने का तरीका चौंकाने वाला था। सुबह-सुबह दो टेक्स्ट मैसेज भेजे कर ईमेल चेक करने को कहा गया। यह छंटनी रिटेल टीमों पर ज्यादा है। कंपनी ने AI को बड़ी वजह बताया है।

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने एक झटके में हजारों कर्मचारियों की नींद उड़ा दी। कंपनी ने ग्लोबली करीब 14,000 कर्मचारियों को हटाया है। लेकिन इस बार सबसे चौंकाने वाली बात थी निकालने का तरीका। आज (4 नवंबर) सुबह-सुबह कर्मचारियों के फोन पर दो मैसेज आए। पहला कंपनी से और दूसरा उनका भविष्य बदल देने वाला।

नींद में डूबे कर्मचारियों ने जैसे ही मोबाइल देखा, तो पता चला कि अब वे अमेजन का हिस्सा नहीं रहे। टेक दिग्गज की इस डिजिटल छंटनी ने हर किसी को हैरान कर दिया और सवाल खड़ा कर दिया कि क्या टेक्नोलॉजी अब इंसानियत से आगे निकल रही है?

अब ये दो मैसेज क्या कहते हैं?

पहला मैसेज सुबह-सुबह भेजा गया था। कर्मचारियों से दफ्तर आने से पहले कहा गया। इसमें कहा गया कि अपनी ईमेल चेक करें। दूसरा मैसेज उन लोगों के लिए था। जिन्हें अभी तक ईमेल नहीं मिला थी। इसके लिए एक हेल्प डेस्क नंबर भी दिया गया। Amazon का कहना है, यह भ्रम कम करने के लिए था। ताकि लोग बिना एक्सेस दफ्तर न आएं। यह तरीका थोड़ा अजीब लगा लोगों को।

ये खबरें भी पढ़ें...

Amazon Layoffs: AI के चलते 30 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

TCS, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट ने 1 लाख कर्मचारियों को हटाया, AI के कारण हुई छंटनी

रिटेल टर्म पर असर

यह छंटनी रिटेल मैनेजमेंट टीमों पर हुई है। कंपनी ने इसे ऑपरेशन सुधारने का हिस्सा बताया। उनका कहना है कि यह इनोवेशन बढ़ाएगा। अमेजन की HR प्रमुख बेथ गालेटी ने बताया कि कर्मचारियों को 90 दिनों तक वेतन मिलेगा। बाकी लाभ भी मिलते रहेंगे। सेवरेंस पैकेज और नई नौकरी खोजने में मदद मिलेगी। यह सब आश्वासन कर्मचारियों को दिया गया।

एआई की बढ़ती भूमिका

गालेटी ने अपने मैसेज में AI का जिक्र किया। उनका कहना है, Artificial Intelligence बड़ा बदलाव ला रहा है। यह इंटरनेट के बाद की सबसे बड़ी क्रांति है। AI से कंपनियां तेजी से नवाचार कर सकती हैं। यह बात उन्होंने कर्मचारियों से कही है। उन्होंने कंपनी सहायता का उपयोग करने को कहा। परेशानी होने पर मदद मांगने की सलाह दी।

छंटनी के तरीके ने छेड़ दी बहस

Amazon Layoff की सूचना टेक्स्ट मैसेज के जरिए देने के कंपनी के इस नए तरीके ने बहस छेड़ दी है। यह Google और Tesla जैसी प्रमुख टेक कंपनियों के जैसा है। जहां कर्मचारी बिना किसी चेतावनी के या बिना किसी पूर्व सूचना के रातोंरात खुद को सिस्टम से बाहर पाते हैं। यह कॉर्पोरेट छंटनी की एक बड़ी छंटनी है।

बड़ी कंपनियां ऐसे फैसले कैसे संभालें? क्या इनमें इंसानियत और संवेदना जरूरी नहीं? यह एक बड़ा नैतिक मुद्दा बन गया है। टेक्स्ट मैसेज से नौकरी जाना दुखद है।

FAQ

  1. Amazon ने कितने कर्मचारियों को निकाला?
    कुल 14,000 कर्मचारियों को निकाला गया है।
  2. सूचना कैसे दी गई?
    सुबह-सुबह दो टेक्स्ट मैसेज भेजकर दी गई।
  3. Amazon छंटनी की क्या वजह बता रहा है?
    संचालन सुधारने और AI की बढ़ती भूमिका।
ये खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान सरकार छात्रों देगी 30 लाख तक का Education Loan, ऐसे करें अप्लाई

RAS Mains 2025 Result जारी, 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट, पूरा प्रोसेस यहां जानें



Tags:
  • Artificial Intelligence
  • AI
  • Amazon
  • अमेजन
  • ई-कॉमर्स
  • Amazon Layoff
  • कॉर्पोरेट छंटनी
  • कर्मचारियों को हटाया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड