कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने क्यों ठुकराया बिग बॉस 18 का ऑफर

Ravi Singh | Aug 28, 2024, 21:07 IST
Share
salman khan
salman khan

मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को रियलिटी शो बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन महाराज ने ऑफर ठुकरा दिया है। उनका कहना है कि उन्हें करोड़ों का ऑफर भी मिला पर यह उनकी संस्कार और मूल्यों से मैच नहीं करता है।

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ( Aniruddhacharya ) को रियलिटी शो बिग बॉस 18 ( bigg boss 18) के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन महाराज ने ऑफर ठुकरा दिया है। उनका कहना है कि उन्हें करोड़ों का ऑफर भी मिला पर यह उनकी संस्कार और मूल्यों से मैच नहीं करता है।

क्यों ठुकराया ऑफर

अनिरुद्धाचार्य का कहना है कि बिग बॉस ने मुझे कॉल किया और कहा गुरूजी करोड़ों रुपए का ऑफर है। आप बिग बॉस के शो में जरूर आए लेकिन मैंने उनका ऑफर ठुकरा दिया। मैंने इसे स्वीकार नहीं किया, क्योंकि यह मेरे कल्चर और वैल्यूज से मैच नहीं करते। कथावाचक का कहना है कि बिग बॉस ऐसा प्रोग्राम है, जहां गाली-गलौज करने वाले लोग हैं। उनमें संस्कार नहीं हैं, इसलिए मेरा वहां जाना ठीक नहीं था और यही कारण है कि मैंने वह ऑफर ठुकरा दिया।

लाफ्टर शेफ्स में अनिरुद्धाचार्य महाराज

इससे पहले अनिरुद्धाचार्य लाफ्टर शेफ्स ( Laughter Chefs ) के शो में भी दिखे थे। कथावाचक 23 अगस्त को शो में गए थे साथ ही उन्होंने शो के बारे में भी कहा था कि वहां जाकर मुझे बहुत खुशी हुई। ये शो बहुत अच्छा है, जिसमें भारत के लोगों को जोड़ा जाता है। आजकल परिवार बिखर रहे हैं। यह शो उन्हें जोड़ने का काम करता है। हंसना और हंसाना बहुत पुण्य का काम है।

ये खबर भी पढ़ें...लाफ्टर शेफ्स में होगी अनिरुद्धाचार्य महाराज की एंट्री

बयानों पर बवाल

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का मानना है कि निसंतान दंपति पहले गाय को गेहूं खिलाएं और जब वह गाय गोबर करें तो उसके मल से गेहूं इकट्ठा कर लें और उसको धो करके धूप में सुखाएं। जिसके बाद चक्की में पिसवाकर उसकी रोटी गाय को खिलाएं और खुद भी खाएं। ऐसा करने से संतान अवश्य होगी।

अनिरुद्धाचार्य महाराज महाराज प्रवचन में अपने बयानों के लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इंटरनेट पर उनके वीडियो खूब वायरल होते हैं। कभी कथावाचक कहते हैं कि विज्ञान मुझे संतुष्ट नहीं कर सकता मैंने सवाल कर दिया तो विज्ञान चुप हो जाएगा। कभी महाराज महिलाओं से पुछते है कि कितने पति हैं।

बिग बॉस 18 कब होगा शुरू

सलमान खान ( salman khan ) का शो बिग बॉस 18 की शुरुआत अक्टूबर में कलर्स टीवी पर होने वाली है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर कयास लगने लगे हैं। हाल ही में अपने ब्लॉग में बिग बॉस OTT 3 की कंटेस्टेंट पायल मलिक ने खुलासा किया है कि उनकी दोस्त और उनके पति अरमान मलिक की दूसरी बीवी कृतिका को 'बिग बॉस 18 ऑफर हुआ है। पायल को पर्चे बांटते देखा गया था, जिसमें लिखा था,, गोलू (कृतिका) बिग बॉस 18 में आ रही है। उसे बिग बॉस 18 का ऑफर मिला है। लेकिन वह नहीं जा रही है, क्योंकि मैंने उसे घर में रहने के लिए कहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सलमान खान
  • Aniruddhacharya
  • कथावाचक अनिरुद्धाचार्य
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • बिग बॉस 18
  • bigg boss 18
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं