/sootr/media/media_files/2026/03/08/anurag-dobhal-uk07-rider-2026-03-08-12-40-40.jpg)
News In Short
- अनुराग डोभाल का कल शनिवार रात 7 बजे एक्सीडेंट हो गया।
- हादसे के वक्त कार की रफ्तार 144 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच थी।
- यूट्यूबर ने अपने परिवार पर मानसिक प्रताड़ना और डिप्रेशन का आरोप लगाया है।
- अब उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
News In Detail
मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके अनुराग डोभाल पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। उन्हें दुनिया UK07 राइडर के नाम से भी जानती है। हाल ही में अनुराग एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह घटना गाजियाबाद के डासना इलाके में मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुई। अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह महज एक दुर्घटना थी? या फिर अनुराग ने सुसाइड करने का प्रयास किया है। अभी फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इस पूरे मामले की जड़ पारिवारिक तनाव से जुड़ी है। अनुराग डोभाल का आरोप है कि उनके परिवार, खासकर उनके भाई और माता-पिता ने उन्हें इंटर-कास्ट मैरिज करने की वजह से काफी प्रताड़ित करते हैं। अनुराग ने दावा किया कि उन पर रिश्तेदारों के सामने पैर छूकर माफी मांगने का दबाव बनाया गया।
इतना ही नहीं उनके भाई ने उन्हें परिवार को बदनाम करने वाला बताया। इसी बेइज्जती और लगातार मिल रहे दबाव के कारण वे पिछले कई दिनों से भूखे थे और गहरे डिप्रेशन में चले गए थे। खुद को अकेला और अपनों से ठुकराया हुआ महसूस करने के कारण ही उन्होंने भावुक होकर फाइनल ड्राइव के नाम पर यह आत्मघाती कदम उठाया।
UK07 राइडर का दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट, लाइव देख रहे थे फैंस, डिवाइडर से जा टकराई फॉर्च्यूनर। यूट्यूबर काफी समय से अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।#uk07rider#Accidentpic.twitter.com/l34jKpwe9l
— TheSootr (@TheSootr) March 8, 2026
कैसे हुआ यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक्सीडेंट
शनिवार रात करीब 7 बजे अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। वीडियो में उनकी कार की रफ्तार अचानक बढ़ती हुई दिखी। देखते ही देखते सुई 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच गई। इसी दौरान मेरठ एक्सप्रेसवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उनके हजारों फॉलोअर्स ने इस खौफनाक मंजर को लाइव देखा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अनुराग डोभाल के सोशल मीडिया पर मिलियंस में फॉलोअर्स हैं।
/sootr/media/post_attachments/fec1bbad-95b.png)
लाइव में अनुराग ने क्या कहा
हादसे से ठीक पहले अनुराग ने लाइव में बेहद भावुक बातें कहीं। उन्होंने कहा, मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना। उन्होंने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उन्हें प्यार की बहुत जरूरत थी। अनुराग ने उदास होकर कहा कि अब कोई फोन उठाने वाला नहीं बचा।
इसके बाद लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव कहकर रफ्तार बढ़ा दी। लाइव वीडियो में वह खुद को थप्पड़ मारते हुए भी दिखे थे। अनुराग ने हाल ही में परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने वीडियो में कहा था कि उनके माता-पिता और भाई उनकी मौत के जिम्मेदार होंगे। वह पिछले पांच दिनों से गहरे डिप्रेशन में थे।
https://www.instagram.com/anurag_dobhal?igsh=OXBqdzhuazdnOWF0
कौन है अनुराग डोभाल की पत्नी?
अनुराग की पत्नी भी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है, उनका नाम रितिका चौहान है। अनुराग ने 30 अप्रैल 2025 को अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड रितिका चौहान से शादी की थी। पांच साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने देहरादून में शादी की और सितंबर में अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अनुराग के अनुसार पारिवारिक कलह से बचने के लिए वह रितिका के साथ देहरादून शिफ्ट हो गए थे ताकि एक नई शुरुआत कर सकें। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि रितिका अचानक घर छोड़कर अपने माता-पिता के पास चली गईं। अनुराग ने दावा किया कि उन्हें आज तक यह नहीं पता चला कि रितिका ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया और उन्हें अकेला क्यों छोड़ दिया।
/sootr/media/post_attachments/5c274cef-f74.png)
अस्पताल से अचानक गायब होने का रहस्य
हादसे के बाद उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी गर्दन और कूल्हे की हड्डी में गंभीर चोट है। रात करीब 10 बजे उनके कुछ दोस्त अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करने वाले थे। लेकिन अनुराग के दोस्त बिना किसी को बताए उन्हें दिल्ली के किसी अस्पताल ले गए। मिली जानकारी के मुताबिक, अनुराग डोभाल का इलाज अभी दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है, जहां उनके दोस्तों ने उन्हें परिजनों से दूर रखा है।
टीम ने जारी किया स्वास्थ्य अपडेट
अनुराग के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी किया है। टीम ने पुष्टि की कि अनुराग अभी मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं। उन्होंने प्रशंसकों से बार-बार कॉल न करने की अपील की है। टीम ने कहा कि सही समय आने पर आगे की जानकारी दी जाएगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
IAS Preeti Yadav: समाज अब महिलाओं की क्षमता और नेतृत्व पर विश्वास करता है
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जानें आपके काम के 4 सरकारी पोर्टल, ऐसे करें इस्तेमाल
MICA ने शुरू किया 25 हफ्तों का खास ऑनलाइन प्रोग्राम, ऐसे बनें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, गुजरात जाते समय पुलिस ने पकड़ा
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us