क्यों तोड़ा सिंगर Arijit Singh ने करोड़ों फैंस का दिल, सामने आई ये बड़ी वजह

अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी 2026 की रात को अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर रिटायरमेंट का ऐलान किया है। उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने फैंस को संन्यास के फैसले के बारे में बताया।

author-image
Kaushiki
New Update
Arijit Singh
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बॉलीवुड के सबसे चहेते सिंगर अरिजीत सिंह ने अचानक रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले ने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री और करोड़ों फैंस को हिलाकर रख दिया है।

Arijit Singh ने बताया कि वो अब किसी भी नए फिल्मी प्रोजेक्ट को साइन नहीं करेंगे। उन्होंने 27 जनवरी 2026 की रात सोशल मीडिया पर प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया।

अरिजीत ने इंस्टाग्राम और एक्स (X) के जरिए अपने मन की बात लोगों के साथ शेयर की। ऐसे में हर कोई ये पूछ रहा है कि आखिर अरिजीत ने ऐसा क्यों किया? आइए जानते हैं इस बड़े फैसले की असली वजह।

Arijit Singh Net Worth And Upcoming Songs List After Retirement  Announcement - संन्यास के बाद भी गूंजेगी अरिजीत सिंह की आवाज, जानें उनके  अपकमिंग गानों की लिस्ट और नेट वर्थ ...

करियर के पीक पर लिया रिटायरमेंट का बड़ा फैसला

अरिजीत सिंह आज उस मुकाम पर हैं जहां पहुंचना हर सिंगर का सपना होता है। मात्र 38 साल की उम्र में उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बताया कि वो अब नए प्रोजेक्ट्स नहीं लेंगे।

उनके पास फिलहाल कई बड़े गाने लाइनअप में हैं जो धीरे-धीरे रिलीज होंगे। लेकिन फ्यूचर के लिए उन्होंने पूरी तरह से अपने हाथ खींच लिए हैं। अरिजीत ने सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान के लिए भी गाना गाया है।

हाल ही में रिलीज हुआ उनका गाना मातृभूमि सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। बॉर्डर 2 में भी उनके गाने घर कब आओगे ने फैंस को भावुक कर दिया। इतनी सफलता के बावजूद उन्होंने संन्यास लेकर सबको पूरी तरह से हैरान कर दिया है।

रिटायरमेंट के पीछे की असली वजह

अरिजीत सिंह ने खुद ट्वीट करके अपने इस चौंकाने वाले फैसले की वजह बताई। उन्होंने लिखा कि वे एक ही तरह के गानों से बहुत बोर हो गए हैं। सिंगर के मुताबिक, वो लंबे समय से वही धुनें बार-बार दोहरा रहे थे।

इस वजह से उनका मन अब प्लेबैक सिंगिंग में बिल्कुल भी नहीं लग रहा है। वह अब कुछ ऐसा म्यूजिक करना चाहते हैं जिससे वह खुद जुड़ाव महसूस करें। उन्होंने साफ किया कि यह फैसला किसी जल्दबाजी में बिल्कुल नहीं लिया गया है।

वह काफी समय से इस बारे में सोच रहे थे और अब हिम्मत जुटाई है। अरिजीत का मानना है कि म्यूजिक के प्रति उनकी दिलचस्पी अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है। इसीलिए वह अब कुछ नया और अलग करने की कोशिश करना चाहते हैं।

Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया  फुल स्टॉप - arijit singh announce retirement from playback singing says i  am calling it off read details

म्युजिक बनाना नहीं छोड़ेंगे अरिजीत

रिटायरमेंट का एक और बड़ा कारण नए कलाकारों को आगे बढ़ाना भी बताया गया है। अरिजीत चाहते हैं कि म्यूजिक इंडस्ट्री में नए चेहरों को अपनी जगह मिल सके। वह अब नए सिंगर्स को सुनकर उनसे इंस्पिरेशन लेना और नया सीखना चाहते हैं।

उनका कहना है कि नए आर्टिस्ट्स को उभरते देख उन्हें असली खुशी और मोटिवेशन मिलेगा। अरिजीत ने ये भी साफ किया कि वो म्यूजिक बनाना पूरी तरह बंद नहीं करेंगे।

वे भविष्य में एक छोटे कलाकार के रूप में संगीत को और गहराई से सीखेंगे। उनके कुछ पुराने अधूरे काम बाकी हैं जिन्हें वह जल्द ही पूरा करेंगे। फैंस अब भी उनसे अपने इस बड़े फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील कर रहे हैं।

400 गाने गा चुके अरिजीत सिंह, विवादों से भरा रहा करियर | Arijit Singh Life  Journey Started Singing Career From Fame Gurukul To Playback Singer

फेम गुरुकुल से बॉलीवुड के किंग बनने तक का सफर

अरिजीत सिंह (Singer Arijit Singh) का जन्म 1987 में पश्चिम बंगाल के एक छोटे शहर में हुआ था। उन्हें म्यूजिकल हेरिटेज में मिला क्योंकि उनकी मां एक बहुत अच्छी क्लासिकल सिंगर थीं। साल 2005 में उन्होंने रियलिटी शो फेम गुरुकुल से अपने करियर की शुरुआत की थी।

हालांकि वे शो नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने संजय लीला भंसाली जैसे जजों को इम्प्रेस किया। साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 ने अरिजीत की पूरी जिंदगी बदल कर रख दी। तुम ही हो गाने के बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वे बॉलीवुड के सबसे महंगे और सबसे ज्यादा सुने जाने वाले सिंगर (arijit singh show) बन गए। आज उनका रिटायरमेंट लेना भारतीय संगीत इंडस्ट्री के लिए एन्ड ऑफ एन  एरा माना जा रहा है। अब उनके इस फैसले से उनके फैंस काफी इमोशनल हैं और उनसे वापसी की अपील कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें....

Latest OTT Releases में देखें रिलीज हुई ये 10 धमाकेदार फिल्में और सीरीज

2026 में बॉक्स ऑफिस पर होगा फिल्मों का दंगल, यहां देखें पूरी लिस्ट

बॉक्स ऑफिस में प्रभास की फिल्म The Raja Saab करेगी धांसू ओपनिंग

पंचायत 5 से मिर्जापुर 4 तक, यहां देखें Upcoming OTT Series 2026

सोशल मीडिया Singer Arijit Singh सिंगर अरिजीत सिंह arijit singh अरिजीत सिंह arijit singh show
Advertisment