जब कोर्ट मे केजरीवाल बन गए वकील, तब कोर्ट ने आवाज कम करने को किसे कहा?

Dr Rameshwar Dayal | Published:
Share
KEJARIWAL IJ COURT
KEJARIWAL IJ COURT

केजरीवाल ने कोर्ट से कहा कि वह अपने बचाव में कुछ कहना चाहते हैं। इजाजत मिलने पर उन्होंने कि असली घोटाला तो ईडी की जांच के बाद हुआ है। एक मकसद था आप को क्रश करना। एक माहौल बनाना कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारी है।

NEW DELHI: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind kejriwal ) को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। कल गुरुवार को शराब घोटाले ( liquor scam ) की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीएम को फिर से एक अप्रैल तक ईडी ( ED) की कस्टडी में भेज दिया है। वैसे ईडी ने उनकी सात दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने चार दिन की रिमांड दी। विशेष बात यह है कि सुनवाई के दौरान सीएम ने खुद जिरह की और अपनी बात रखने के लिए मिली इजाजत पर अपना खूब बचाव किया। एक बात तो कोर्ट ने सीएम के वकील को अपनी आवाज कम करने को भी कहा। आइए बताते हैं कोर्ट में सीएम ने क्या कहा।

ईडी ने कहा, सीएम सहयोग नहीं कर रहे हैं


ईडी की ओर से पेश वकील एएसजी एसवी राजू ने अदालत को बताया कि अरविंद केजरीवाल के बयान रिकॉर्ड किए गए, लेकिन वे गोलमोल जवाब दे रहे हैं। वह पूछताछ के दौरान ईडी से सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिरासत के दौरान केजरीवाल पासवर्ड नहीं बता रहे हैं, इस कारण डिजिटल डेटा तक एक्सेस नहीं हो पा रहा है। यदि वे पासवर्ड नहीं देते, तो ईडी को इन पासवर्ड को तोड़ना होगा। ईडी ने कहा कि कोई मुख्यमंत्री कानून से परे नहीं होता है।

फिर तो वकील बन गए केजरीवाल


ईडी के बयान के बाद केजरीवाल ने कोर्ट से कहा कि वह अपने बचाव में कुछ कहना चाहते हैं। इजाजत मिलने पर उन्होंने कि असली घोटाला तो ईडी की जांच के बाद हुआ है। एक मकसद था आप को क्रश करना। एक माहौल बनाना कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारी है। सीएम ने आरोप लगाया कि शरद रेड्डी के केस में शरद रेड्डी को जमानत दो कारण से मिली। सबसे पहले शरद रेड्डी ने मेरे ख़िलाफ़ बयान दिया और शरद रेड्डी ने गिरफ्तार होने के बाद 55 करोड़ रुपये का चंदा भाजपा को दिया। गिरफ्तार होने के बाद 55 करोड़ रुपये के बॉन्ड शरद रेड्डी ने खरीदे और उसके बाद उसे जमानत मिल गई। इससे मनी ट्रेल साबित हो जाता है। यही पूरी जांच का मकसद था कि एक तरफ आम आदमी पार्टी को क्रश करना। एक स्मोक स्क्रीन क्रिएट करना और पीछे से एक्सट्रैक्शन करना।

रिकॉर्ड के बजाय बोलने पर अड़े रहे केजरीवाल


इस दौरान जस्टिस कावेरी ने केजरीवाल को बीच में टोकते हुए कहा कि क्या आप लिखित में ये सब दे सकते हैं तो मैं इसे रिकॉर्ड पर रखूंगी। केजरीवाल ने कहा कि पहले मुझे बोल लेने दीजिए। उन्होंने कहा कि मेरे घर पर कई मंत्री आते हैं। बातचीत करते हैं। क्या ये बयान एक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त है? एसजी राजू ने बीच में केजरीवाल को टोका। लेकिन केजरीवाल ने कहा कि राजू जी मैं आपका आशीर्वाद चाहता हूं। मुझे पांच मिनट तक बोलने दीजिए। केजरीवाल ने कहा कि कोई किसी का नाम ले लेगा तो आप गिरफ्तार कर लोगे क्या? उन्होंने कोर्ट में कहा कि मुझे गिरफ्तार किया गया है। न तो मुझे किसी कोर्ट ने दोषी करार दिया है। न ही आरोप तय हुए है। ईडी लगभग 25 हजार पेज की केस फाइल कर चुकी है और बहुत सारे गवाह को ला चुकी है।

केजरीवाल के वकील को आदेश, आवाज कम रखें


कोर्ट में बोलते हुए केजरीवाल ने कहा ईडी जितना दिन चाहे रिमांड पर रख सकती है। हमें कोई दिक्कत नहीं है। ईडी की तरफ से राजू ने कहा कि जैसे आम आदमी है वैसे ही सीएम है। अगर कोई गलती हुई है तो गिरफ्तारी हो सकती है। ईडी की तरफ से कहा गया कि केजरीवाल आम आदमी पार्टी के इंचार्ज है। गोवा के चुनाव में पैसे का इस्तेमाल हुआ है। केजरीवाल के वकील गुप्ता ने कहा कि क्या मैं इस पर जवाब दे सकता हूं। ईडी ने कहा कि आपने रिस्पॉड तो कर दिया, अब कोर्ट सब कुछ तय करेगा। इस पर वकील गुप्ता तेज-तेज बोलने लगे। इस पर जज ने कहा कि कृप्या अपनी आवाज को थोड़ा कम रखें। मैंने सभी को सुना है।

ये समाचार भी पढ़ें:-

मुख्तार की मौत पर आमन सामने क्यों आ गए ये नेता

भोपाल के इन भाईजी को गूगल देता है 300 करोड़

Tags:
  • ED
  • Arvind Kejriwal
  • liquor scam
  • कोर्ट
  • वकील
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर