/sootr/media/media_files/2025/01/29/ZRndVkApIYesx4AIWuOQ.jpg)
2024 की वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (Annual Status of Education Report - ASER 2024) के मुताबिक, सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर तेजी से सुधर रहा है। कक्षा 5 के छात्रों की पढ़ने की क्षमता 44.8% तक पहुंच गई है, जो कि 2022 की तुलना में अधिक है। इसी तरह, कक्षा 3 के छात्रों की पढ़ने की क्षमता भी अब तक के उच्चतम स्तर पर है।
खबर यह भी-एजुकेशन: संस्कृत शिक्षा से भविष्य की जड़ें मजबूत करने का प्रयास
गणित में सुधार, सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पछाड़ा
गणित (Mathematics) में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। छोटे बच्चों के गणितीय कौशल (Numerical Skills) में वृद्धि दर्ज की गई है। ASER 2024 के अनुसार, यह सुधार पिछले 10 वर्षों में सबसे बड़ा माना जा रहा है।
खबर यह भी-क्या है उमंग शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम जिसकी CM ने की घोषणा?
ASER रिपोर्ट में पढ़ने के स्तर का विश्लेषण
ASER की परीक्षा में बच्चों का मूल्यांकन इस आधार पर किया जाता है कि:
- क्या बच्चा अक्षर पढ़ सकता है?
- क्या वह शब्दों को सही ढंग से पढ़ सकता है?
- क्या वह पहली कक्षा के स्तर का कोई पैराग्राफ पढ़ सकता है?
- क्या वह दूसरी कक्षा के स्तर की कोई कहानी पढ़ सकता है?
2022 में तीसरी कक्षा के बच्चों का पढ़ने का स्तर सभी राज्यों में गिर गया था, लेकिन 2024 में इसमें फिर से सुधार देखा गया है।
खबर यह भी-सरकारी स्कूल में लगेगी AI की क्लास, बच्चे सीखेंगे रोबोट बनाना
पढ़ने की क्षमता में बड़ा सुधार
ASER 2024 रिपोर्ट के अनुसार:
पांचवीं कक्षा के उन बच्चों का प्रतिशत, जो दूसरी कक्षा का पाठ पढ़ सकते हैं, 2018 में 44.2% था, जो 2022 में घटकर 38.5% हो गया था। लेकिन 2024 में यह फिर से बढ़कर 44.8% तक पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, ओडिशा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में 2022 से 2024 के बीच बच्चों के पढ़ने की क्षमता 10% से अधिक बढ़ी है।
खबर यह भी-इंदौर कलेक्ट्रेट के बाद अब सरकारी स्कूल, अस्पताल और पंचायतों में भी लगेंगी बायोमेट्रिक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक