ATM से पैसे निकालना होगा महंगा, अब चुकाने होंगे इतने रुपए, नियमों में हुए बदलाव
Rohit Sahu | Mar 26, 2025, 08:21 IST
rbi rule atm
RBI ने ATM से कैश निकालने पर टैक्स बढ़ा दिया है। RBI के नए नियमों के अनुसार, फ्री कैश ट्रांजैक्शन लिमिट के बाद अब ग्राहक एक्ट्रा चार्च देते ही थे, लेकिन अब इसमें और बढ़ोतरी कर दी गई।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एटीएम (ATM) से कैश निकालने के नियमों में बदलाव किया है। जिसका असर सीधे आपकी जेब पर होगा। देश में 1 मई 2024 से ग्राहकों को ज्यादा ट्रांजैक्शन फीस देनी होगी। आरबीआई (RBI) ने एटीएम इंटरचेंज फीस (ATM Interchange Fee) में वृद्धि की मंजूरी दे दी है, जिससे अब फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट के बाद प्रति ट्रांजक्शन अतिरिक्त 2 रुपए देना होगा।
ATM इंटरचेंज शुल्क (Cash Withdraw Free) वह राशि होती है, जो एक बैंक दूसरे बैंक को एटीएम सेवाएं प्रदान करने के बदले भुगतान करता है। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी अन्य बैंक के एटीएम से नकदी निकालते हैं, तो आपका बैंक उस एटीएम बैंक को शुल्क देता है। इस शुल्क को बैंक ग्राहकों से वसूलते हैं।
RBI ने व्हाइट-लेबल एटीएम (White Label ATM Operators) ऑपरेटरों के अनुरोध पर यह टैक्स बढ़ाया है। एटीएम के रखरखाव और परिचालन खर्च में वृद्धि के कारण, ऑपरेटरों ने फीस संशोधन की मांग की थी। बैंकों को एटीएम के रखरखाव, कैश प्रबंधन, और तकनीकी अपग्रेडिंग में अधिक खर्च करना पड़ रहा है। इसी कारण RBI ने यह किया है।
भारत में डिजिटल भुगतान (Digital Payments) बढ़ रहे हैं, लेकिन अब भी कई ग्राहक नकदी लेनदेन (Cash Transactions) पर निर्भर हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2014 में डिजिटल भुगतान का मूल्य 952 लाख करोड़ रुपए था, जो 2023 में 3 हजार 658 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इस फीस बढ़ोतरी से उन ग्राहकों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा, जो कैश पर निर्भर हैं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग।
यह भी पढ़ें: अलर्ट! 1 अप्रैल से बंद हो जाएगी इन मोबाइल नंबरों की बैंकिंग और UPI सेवा, जानें वजह
यह भी पढ़ें: RBI जल्द जारी करेगा 100 और 200 रुपए के नए नोट, जानें पुराने नोट का क्या करेगी सरकार
यह भी पढ़ें:1 अप्रैल से शुरू होंगी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं, ई-डिवाइस मिली तो रद्द होगी परीक्षा
ट्रांजैक्शन चार्ज और बैलेंस चेक पर भी चार्ज बढ़ा
अब प्रति ट्रांजैक्शन ((ATM Transaction Fee))19 रुपए ग्राहकों को देना होगा। पहले ATM Transaction Fee 17 रुपए थी। इसके अलावा, बैलेंस चेक (Balance Inquiry) करने पर भी अब चार्ज बढ़ा दिया गया है। बैलेंस चेक करने के लिए अब 6 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन की जगह 7 रुपए लगेंगे।
ATM इंटरचेंज फीस क्या होती है?
क्यों बढ़ाई गई ATM ट्रांजैक्शन फीस
ग्राहकों की जेब पर असर
यह भी पढ़ें: अलर्ट! 1 अप्रैल से बंद हो जाएगी इन मोबाइल नंबरों की बैंकिंग और UPI सेवा, जानें वजह
यह भी पढ़ें: RBI जल्द जारी करेगा 100 और 200 रुपए के नए नोट, जानें पुराने नोट का क्या करेगी सरकार
नए एटीएम शुल्क से बचने के तरीके
- लिमित का ध्यान रखकर कम बार, लेकिन अधिक राशि निकालें।
- डिजिटल भुगतान अपनाएं: UPI, नेट बैंकिंग का अधिक उपयोग करें।
- अपने बैंक के एटीएम का उपयोग करें, फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट का ध्यान रखें।
- बैंक की नई योजनाओं की जानकारी रखें।
यह भी पढ़ें:1 अप्रैल से शुरू होंगी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं, ई-डिवाइस मिली तो रद्द होगी परीक्षा
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari