अलर्ट! 1 अप्रैल से बंद हो जाएगी इन मोबाइल नंबरों की बैंकिंग और UPI सेवा, जानें वजह

Sourabh Bhatnagar | Mar 19, 2025, 16:03 IST
Share
upi service
upi service

1 अप्रैल से उन मोबाइल नंबरों की बैंकिंग और UPI सेवाएं बंद हो जाएंगी जो इनएक्टिव हैं। हालांकि कुछ तरीकों को अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

यदि आप बैंकिंग सेवाएं उपयोग करते हैं या Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। 1 अप्रैल से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जो आपके बैंकिंग और UPI सेवाओं को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, 1 अप्रैल से बैंक उन यूजर अकाउंट्स को बंद करने जा रहे हैं, जिनके मोबाइल नंबर इनएक्टिव (inactive) हैं और जो बैंकिंग या यूपीआई ऐप्स से जुड़े हुए हैं। इससे जुड़ी सेवाएं उन नंबरों के लिए बंद कर दी जाएंगी, जो लंबे समय से सक्रिय नहीं हैं।

इस फैसले का कारण क्या है?

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बैंकों और UPI ऐप्स को निर्देश दिया है कि 31 मार्च तक उन सभी इनएक्टिव नंबरों को हटा दिया जाए, जो अब लेन-देन में समस्याएं उत्पन्न कर रहे हैं। इनएक्टिव या रीसायकल किए गए नंबरों से संबंधित समस्याएं जैसे पेमेंट विफल होना, यूजर्स को नए नंबर से धोखाधड़ी का खतरा और अन्य संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इनएक्टिव और रीसाइकिल नंबर क्या होते हैं?

जब किसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल 90 दिनों तक वॉयस कॉल, एसएमएस या डेटा के लिए नहीं किया जाता है, तो वह इनएक्टिव (inactive) हो जाता है। इन नंबरों को फिर से अन्य उपयोगकर्ताओं को आवंटित कर दिया जाता है। जब इन नंबरों का उपयोग बैंकिंग और अन्य फाइनेंशियल सेवाओं से जुड़ा होता है, तो इससे पेमेंट प्रोसेसिंग में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए, इन नंबरों को हटाने का फैसला लिया गया है ताकि बैंकिंग सेवाओं में कोई रुकावट न हो और लेन-देन सुचारू रूप से चलता रहे।

1 अप्रैल के बाद क्या होगा?

1 अप्रैल से हर हफ्ते बैंकों और UPI ऐप्स द्वारा इनएक्टिव नंबरों की सूची को अपडेट किया जाएगा। बैंकिंग और UPI ट्रांजैक्शन के लिए मोबाइल नंबर बेहद महत्वपूर्ण होता है। यदि आपके बैंक या UPI ऐप से जुड़ा कोई नंबर इनएक्टिव हो चुका है, तो उसे सिस्टम से हटा दिया जाएगा, जिससे आपके लेन-देन में रुकावट आ सकती है। इसलिए, यह जरूरी है कि आप अपनी सेवाओं को सक्रिय रखें और जिन नंबरों को आपने बैंक और UPI से लिंक किया है, उन्हें सक्रिय बनाएं।

यह भी पढ़ें: बैंकों-UPI एप्स के लिए नए नियम, 1 अप्रैल के बाद खाते से अनलिंक हो जाएंगे ये मोबाइल नंबर

क्या करें ताकि आपका नंबर इनएक्टिव न हो?

यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपका नंबर सक्रिय रहे और आपके बैंकिंग/UPI सेवाओं में कोई रुकावट न आए, आपको अपनी मोबाइल नंबर सेवा को समय-समय पर रिचार्ज करना चाहिए। इस उपाय से आप अपने बैंकिंग और UPI सेवाओं को लगातार सक्रिय रख सकते हैं और किसी भी प्रकार की समस्या से बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Credit score: बिना क्रेडिट कार्ड के भी बन सकता है 750+ क्रेडिट स्कोर! बस ये तरीके अपनाइए

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • UPI
  • यूपीआई
  • यूपीआई पेमेंट
  • मोबाइल नंबर
  • banking rules
  • bank rule
  • April
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती