अतुल सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, पत्नी निकिता, सास और साला गिरफ्तार

Raj Singh | Dec 15, 2024, 11:45 IST
Share
ATUL CASE
ATUL CASE

AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में बेंगलुरु पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से और सास और साले को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।

AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में बेंगलुरु पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से और सास और साले को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। बता दें कि अतुल के सुसाइड केस के बाद उनके ससुराल वाले जौनपुर स्थित अपने घर को बंद करके रात के अंधेरे में भाग गए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए उनके द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका भी दायर की गई है।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

खबरों के मुताबिक, अतुल सुभाष सुसाइड केस में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक पहली आरोपी निकिता सिंघानिया को 14 दिसंबर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरी और तीसरी आरोपी निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया को यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। इन तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में देने की मांग की गई, लेकिन कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

फरार थे आरोपी

बता दें कि अतुल सुभाष आत्महत्या मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले के बाद बेंगलुरु पुलिस जांच के लिए यूपी के जौनपुर पहुंची थी। जैसे ही निकिता सिंघानिया के परिवार को इसकी खबर मिली, वे 11 दिसंबर की रात घर में ताला लगाकर भाग गए। इस दौरान मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका

शुक्रवार को जब बेंगलुरु पुलिस की टीम जौनपुर पहुंची तो निकिता सिंघानिया के घर पर नोटिस लगा दिया गया था। नोटिस में उनसे तीन दिन के अंदर बयान दर्ज कराने को कहा गया था। लेकिन जब वह नहीं आईं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। खबरें तो यहां तक ​​हैं कि आरोपी सिंघानिया परिवार ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका भी दायर की है। हालांकि इस पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

क्या है मामला?

अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु में अपने बेडरूम के सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के समय उन्होंने जो टी-शर्ट पहनी हुई थी, उस पर 'जस्टिस इज ड्यू' लिखा हुआ था। इससे पहले डेढ़ घंटे के वीडियो और 24 पन्नों के पत्र में अतुल ने अपनी आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी, ससुराल वालों और न्याय व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया था। अतुल की शादी 2019 में निकिता सिंघानिया से हुई थी, जिनसे उनका एक बच्चा भी है। शादी के दो साल बाद उनकी पत्नी ने अतुल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, पिता की हत्या और अप्राकृतिक यौन शोषण समेत 9 मामले दर्ज कराए। अतुल ने आरोप लगाया कि इन मामलों को निपटाने के लिए उनसे 3 करोड़ रुपए मांगे गए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कर्नाटक पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • बेंगलुरु
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • जौनपुर
  • AI इंजीनियर अतुल सुभाष
  • अतुल सुभाष
  • अतुल सुभाष सुसाइड केस
  • Nikita Singhania
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा