गंगा दशहरा पर अयोध्या रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई संपन्न, वैदिक मंत्रों से गूंज उठा राम मंदिर

Kaushiki | Jun 05, 2025, 08:45 IST
Share
श्रीराम दरबार
श्रीराम दरबार

अयोध्या में आज रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा होई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रों से राम मंदिर गूंज उठा।

अयोध्या में आज 5 जून को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पहले तल पर स्थित रामदरबार में भगवान राम के साथ-साथ हनुमान, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और भरत की मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस आयोजन में 101 वैदिक आचार्य श्रीराम मंदिर परिसर को वैदिक मंत्रों से गूंजे।

ये खबर भी पढ़ें... अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू, 5 जून को सीएम योगी होंगे शामिल

piccv
piccv


श्रीराम दरबार सहित सभी देवविग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आज अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम दरबार के साथ मन्दिर परिसर के सभी नवनिर्मित देवालयों में सामूहिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान हुआ।

यह त्रिदिवसीय समारोह के अंतिम दिन प्रातः साढ़े छह बजे से शुरू हुआ, जब आह्वानित देवताओं का यज्ञमंडप में पूजन किया गया, जो लगभग दो घंटे तक चला। इसके बाद, नौ बजे से हवन प्रारंभ हुआ, जो एक घंटे तक चला। इसके बाद सभी देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान एक केंद्रीय व्यवस्था के तहत एक साथ किया गया। सभी मन्दिरों को कैमरा और स्क्रीन के माध्यम से एक दूसरे से जोड़ा गया था।

दक्षिणी भुजा के मध्य में हनुमानजी

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान श्रीराम दरबार के साथ-साथ परकोटा के विभिन्न कोणों में स्थित देवालयों में भी प्रतिष्ठा की गई। इनमें ईशान कोण में शिव मंदिर, अग्निकोण में गणेशजी, दक्षिणी भुजा के मध्य में हनुमानजी, नैऋत्य कोण में सूर्य, वायव्य कोण में मां भगवती और उत्तरी भुजा के मध्य में अन्नपूर्णा माता प्रतिष्ठित हुईं।

ये खबर भी पढ़ें... गंगा दशहरा पर इस विशेष उपाय से बदलें अपनी किस्मत, पूरी होंगी आपकी सभी इच्छाएं

सुरक्षा इंतजाम

बता दें कि, अयोध्या में इस विशेष आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है।

एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे और मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार एटीएस, सीआपीएफ और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर ऐसे करें हनुमान जी की सेवा, ग्रह दोष से मिलेगा छुटकारा

राम दरबार की विशेषताएं

राम दरबार का निर्माण खास संगमरमर पत्थर से किया गया है, जो न केवल मजबूत है, बल्कि उसकी चमक भी समय के साथ बढ़ती जाती है। मूर्तिकार सत्य नारायण पांडेय का दावा है कि इस संगमरमर की मूर्तियां कम से कम एक हजार साल तक सुरक्षित रहेंगी।

7 जून से दर्शन की प्रक्रिया

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 7 जून को निर्णय लिया जाएगा कि सामान्य श्रद्धालु कब से रामदरबार में दर्शन कर सकेंगे। फिलहाल, दर्शन के लिए वीआईपी श्रद्धालुओं को ही अनुमति दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... बाल ब्रह्मचारी हनुमानजी को क्यों प्रिय है सिंदूर और चोला, जानें इसका आध्यात्मिक महत्व

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

अयोध्या का राम मंदिर | अयोध्या में राम मंदिर | अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा | अयोध्या राम मंदिर कार्यक्रम | Ayodhya Ram Mandir Darshan | Ayodhya Ram Mandir 2025 | Ayodhya Ram Mandir construction | Ayodhya Ram Mandir | धर्म ज्योतिष न्यूज | देश दुनिया न्यूज

Tags:
  • राम मंदिर
  • Ayodhya Ram Mandir
  • Ayodhya Ram Mandir construction
  • अयोध्या में राम मंदिर
  • अयोध्या का राम मंदिर
  • अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
  • Ayodhya Ram Mandir Darshan
  • अयोध्या राम मंदिर कार्यक्रम
  • देश दुनिया न्यूज
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • Ayodhya Ram Mandir 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच