ये फैसिलिटी दिलाएगी आपको ज्यादा ब्याज, आज ही बैंक से एक्टिव करा लें ये सर्विस

Amresh Kushwaha | May 08, 2024, 15:31 IST
Share
Bank
Bank

आज के समय में सभी चाहते हैं कि उनके बैंक में जमा पैसे से अधिक से अधिक ब्याज मिलें। तो यह खबर पढ़ने के बाद आप अपने बैंक से जमा पैसे का ज्यादा इंटरेस्ट ले सकते हैं तो आइए जानते हैं कैसे...

BHOPAL. आज के समय में सभी चाहते हैं कि उनके बैंक में जमा पैसे से अधिक से अधिक ब्याज मिले, आमतौर पर बैंक हमें जमा पैसो के कम ब्याज देता है। लेकिन यह खबर पढ़ने के बाद आप अपने बैंक से जमा पैसे का ज्यादा इंटरेस्ट ले सकते हैं तो आइए जानते हैं कैसे...

अभी इनेबल कराए ऑटो स्वीप सर्विस


आप अपने सेविंग अकाउंट (Saving Account) या करंट अकाउंट (Current Account) पर भी ज्यादा इंटरेस्ट पा सकते हैं। हर Bank अपने ग्राहकों को एक खास सुविधा देती है, लेकिन बहोत से लोगों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं होती। इस सर्विस का नाम है ऑटो स्वीप सर्विस (Auto Sweep Service), इसके जरिए आप अपने अकाउंट पर तीन गुना तक ज्यादा ब्याज पा सकते हैं। इस फायदे को पाने के लिए बस आपको बैंक में जाकर बस इस सर्विस को इनेबल कराने के लिए बोलना होगा।

ये खबर भी पढ़िए...क्यों चर्चा का विषय बना है राजनयिक पासपोर्ट, जानें क्या है इसमें खास

ऑटो स्वीप में होता है सरप्लस फंड


Auto Sweep सर्विस एक ऐसी फेसिलिटी है, जो ग्राहकों को सरप्लस फंड पर ज्यादा ब्याज पाने में मददगार होती है। इसे इनेबल कराते हैं, तो फिर आपके सेविंग अकाउंट में जमा राशि को एक तय की गई सीमा से ज्यादा होने पर जमा राशि सरप्लस की श्रेणी में चली जाती है। सरप्लस फंड होने की स्थिति में उसे ऑटोमेटिकली फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) में ट्रांसफर कर देती है। ऐसे में आपको सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज के बजाय बैंक एफडी पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट का फायदा मिल जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...PM मोदी की इस योजना से कमाएं 15 हजार, जानिए कैसे करें अप्लाई

जानें कैसे काम करती है ये सर्विस


अगर आपने अपने सेविंग अकाउंट पर ऑटो स्वीप सर्विस इनेबल की है तो आपके सेविंग या करंट अकाउंट में जमा राशि स्वीप लिमिट के पार निकल जाती है, तो ऑटो स्वीप सुविधा सक्रिय हो जाती है। इसके काम करने के तरीके पर गौर करें, तो इसमें आपको अपने अकाउंट में एक लिमिट सेट करनी होती है और इसके बाद आपका जमा सीधे एफडी में बदल जाता है।

अब मान लीजिए आपने अकाउंट में 15,000 रुपये की लिमिट तय की है और इस अकाउंट में 50,000 रुपये डिपॉजिट कर दिए, तो फिर इस सर्विस के तहत 15 हजार रुपये से ज्यादा वाली राशि यानी 35,000 का एडिशनल अमाउंट एफडी में कन्वर्ट हो जाएगा और इस रकम पर संबंधिक बैंक में फिस्क्ड डिपॉजिट पर मिल रहे ब्याज (FD Interest Rate) के हिसाब से ब्याज मिलेगा, जबकि 15,000 रुपये के जमा पर सेविंग अकाउंट पर तय किया गया ब्याज ही मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए...Ayodhya Ram Mandir : इस साल पूरा नहीं हो पाएगा परकोटे का काम, जानें अभी कितना लगेगा समय

जानें ऑटो स्वीप के क्या-क्या है फायदे


  • ऑटो स्वीप सर्विसेज में आप एफडी के बराबर का ब्याज आसानी से पा सकते हैं।
  • आपके अकाउंट में जमा पैसे पर ज्यादा रिटर्न मिलने से कस्टमर और ज्यादा सेविंग करने के लिए प्रेरित होता है।
  • इससे लोगों की नियमित सेविंग में भी इजाफा होता जाता है।
  • आप अपने खर्चों को भी ट्रैक कर सकते हैं और बजट भी सेट कर सकते हैं।
  • Auto Sweep Service में आपको मैन्युअली एफडी में रकम ट्रांसफर करने के झंझट से छुटकारा मिल जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...PPF Vs EPF: क्या कर्मचारी PPF और EPF दोनों में कर सकते हैं निवेश? जानें क्या कहता है कायदा!

सेविंग अकाउंट पर FD जैसे ब्याज


एक बैंक अकाउंट में सेविंग्स पर औसतन 2.5 फीसदी का ब्याज देते हैं। ये ब्याज अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग होता है। वहीं एफडी पर ब्याज दर औसतन 6.5 से 7 फीसदी तक मिलता है। यानी अकाउंट में जमा राशि पर ही तीन गुना तक ज्यादा ब्याज का फायदा। लेकिन सेविंग अकाउंट की तरह ही ट्रीट कर सकते हैं, यानी एफडी में कन्वर्ट होने वाले पैसे को आप जब चाहें निकाल सकते हैं, जबकि फिक्स्ड डिपॉजिट पर मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने से पहले निकासी नहीं कर सकते हैं.

इस तरह आप अपनी सेविंग अकाउंट पर ऑटो स्वीप सर्विस एक्टिव कर के एफडी जितना ब्याज पा सकते हैं।

Tags:
  • Bank
  • Auto Sweep Service
  • ऑटो स्वीप सर्विस
  • Current Account
  • करंट अकाउंट
  • Saving Account
  • सेविंग अकाउंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच