अब साइबर फ्रॉड से बचना होगा आसान, सिर्फ इन दो नंबरों से आएंगे बैंक कॉल्स

Siddhi Tamrakar | Jan 22, 2025, 14:12 IST
Share
RBI phone number series
RBI phone number series

RBI ने फर्जी बैंक कॉल्स रोकने के लिए नई नंबर सीरीज पेश की है। यह पहल ग्राहकों को असली-नकली कॉल पहचानने में मदद करेगी और जिससे धोखाधड़ी के मामलों में भी कमी आएगी।

अब ग्राहकों को बैंक के नाम पर फ्रॉड कॉल्स से परेशानी नहीं होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस समस्या पर काबू पाने के लिए खास पहल की है। दरअसल, RBI ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए दो विशेष नंबर सीरीज जारी की हैं। ये नंबर सीरीज केवल ग्राहकों से लेनदेन और मार्केटिंग कॉल्स करने के लिए इस्तेमाल की जाएंगी। इससे ग्राहकों को असली और नकली कॉल्स की पहचान करना आसान होगा। यह कदम वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को रोकने और ग्राहकों को सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है।

लेनदेन कॉल्स के लिए 1600 नंबर सीरीज

RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे लेनदेन संबंधी कॉल्स के लिए केवल 1600 से शुरू होने वाले नंबरों का इस्तेमाल करें। यदि किसी ग्राहक के पास 1600 से अलग कोई नंबर से कॉल आती है, तो उसे फर्जी समझा जा सकता है। इस पहल से ऐसे स्कैम कॉल्स पर रोक लगेगी, जहां ठग खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर धोखाधड़ी करते हैं।

मार्केटिंग कॉल्स के लिए 140 नंबर सीरीज

मार्केटिंग कॉल्स और SMS के लिए RBI ने 140 नंबर सीरीज तय की है। पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड, या बीमा जैसी सेवाओं के लिए आने वाली कॉल्स 140 से शुरू होंगी। यदि कॉल 140 से शुरू नहीं होती, तो इसे फर्जी माना जा सकता है।

ग्राहकों को होगा फायदा

RBI की इस पहल से ग्राहक आसानी से यह पहचान सकेंगे कि कॉल बैंक की ओर से की गई है या फर्जी है। यह कदम न केवल वित्तीय धोखाधड़ी को कम करेगा, बल्कि ग्राहकों को मानसिक शांति भी देगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • RBI
  • साइबर फ्रॉड
  • हिंदी न्यूज
  • latest news
  • फ्रॉड कॉल्स से सावधान
  • Fake bank calls
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा