Bank Holiday: इस हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज से छुट्टियां शुरू, देखें पूरी लिस्ट

Amresh Kushwaha | Nov 09, 2026, 16:06 IST
Share
त्योहारों और वीकेंड के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
त्योहारों और वीकेंड के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

Bank Holiday:अगर इस हफ्ते आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। 9 से 15 नवंबर के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और वीकेंड के कारण बैंक 6 दिन तक बंद रहेंगे। हालांकि, सभी शहरों में एक साथ छुट्टी नहीं होगी। कुछ जगहों पर बैंक खुले रहेंगे, जबकि कुछ शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के Holiday Calendar के अनुसार, इस हफ्ते दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और अन्य त्योहारों के कारण बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा दूसरे शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं किस दिन और कहां बैंक नहीं खुलेंगे।

सावधान! एंड्रॉयड फोन हैकर्स के निशाने पर, लाखों यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा, सरकार की बड़ी चेतावनी | Beware! Android phones targeted by hackers, millions of users at risk, big warning from the government
सावधान! आपकी जेब में रखा स्मार्टफोन भी हो सकता है हैक, लाखों Android यूजर्स पर खतरा, सरकार ने दी बड़ी चेतावनी
08 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
मोबाइल से बैंकिंग करते हैं, UPI से पैसे भेजते हैं या फोन में जरूरी दस्तावेज रखते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गंभीर सुरक्षा खामियों को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन कमजोरियों का फायदा साइबर अपराधी उठा सकते हैं। ऐसे में फोन को समय रहते अपडेट करना बेहद जरूरी हो गया है।

9 से 15 नवंबर तक बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

9 नवंबर, सोमवार: दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के कारण अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और रायपुर में बैंक बंद रहेंगे।

10 नवंबर, मंगलवार: बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, विक्रम संवत नववर्ष और लक्ष्मी पूजा के चलते अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

11 नवंबर, बुधवार: भैया दूज, निंगोल चक्कौबा और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक नहीं खुलेंगे।

12 नवंबर, गुरुवार: इस दिन आरबीआई की लिस्ट में कोई राष्ट्रीय या क्षेत्रीय बैंक अवकाश नहीं है। इसलिए देशभर में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

13 नवंबर, शुक्रवार: वांगला फेस्टिवल के कारण मेघालय की राजधानी शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

14 नवंबर, शनिवार: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में सरकारी और निजी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।

15 नवंबर, रविवार: साप्ताहिक छुट्टी के चलते देशभर में सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

UPI पर MDR: ग्राहकों को नहीं लगेगा चार्ज, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई | MDR on UPI: Customers Won't Be Charged, NPCI Clarifies in Supreme Court
UPI सिस्टम चलाने के लिए MDR जरूरी, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई, बोला- ग्राहकों से नहीं वसूला जाएगा चार्ज
06 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
UPI से पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सुप्रीम कोर्ट में अहम बात कही है। NPCI का कहना है कि व्यापारी UPI पेमेंट पर लगने वाला MDR चार्ज ग्राहकों से नहीं वसूल सकते। साथ ही UPI ऐप भी ग्राहकों से कोई प्लेटफॉर्म फीस या अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकते।

छुट्टियों में भी चालू रहेंगी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद रहने पर भी ग्राहकों के जरूरी काम नहीं रुकेंगे। Online Banking और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। पैसे भेजने या प्राप्त करने के लिए Google Pay, PhonePe और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसके अलावा नकदी निकालने के लिए एटीएम सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने शहर की Bank Holiday List जरूर देख लें, ताकि आपको बेवजह परेशानी न उठानी पड़े।

मध्य प्रदेश ने बचत में बनाया नया रिकॉर्ड: बैंकों में जमा हुए 8.17 लाख करोड़, राष्ट्रीय औसत से आगे | Madhya Pradesh Creates New Savings Record: 8.17 Lakh Crore Deposited in Banks, Surpasses National Average
मध्य प्रदेश ने बचत में बनाया नया रिकॉर्ड, बैंकों में जमा हुए 8.17 लाख करोड़, बचत के मामले में देश से आगे निकला प्रदेश
06 Nov 2026 ,
By Kaushiki
मध्य प्रदेश के लोगों ने बचत के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश के बैंकों में जमा पैसा पहली बार आठ लाख करोड़ रुपए पार पहुंचा है। जून 2026 तक यह रकम 8.17 लाख करोड़ रुपए हो गई। खास बात यह है कि बचत की रफ्तार देश से तेज रही। मध्य प्रदेश में बैंक जमा राशि एक साल में 13.80% बढ़ी।

FAQs

  1. इस हफ्ते बैंक कब-कब बंद रहेंगे?
    9 से 15 नवंबर के बीच विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के कारण बैंक 6 दिन बंद रहेंगे। यह अवधि दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज जैसे त्योहारों के कारण है।
  2. क्या सभी राज्यों में बैंक एक साथ बंद रहेंगे?
    नहीं, सभी शहरों में एक साथ छुट्टी नहीं होगी। कुछ जगहों पर बैंक खुले रहेंगे, जबकि अन्य जगहों पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
  3. बैंक की छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी?
    हाँ, बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। एटीएम सेवाएं भी चालू रहेंगी।
Tags:
  • phonepe bank holiday list
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • Holiday Calendar
  • लक्ष्मी पूजा
  • गोवर्धन पूजा
  • Online Banking
  • Google Pay
  • PhonePe
  • Bank Holiday List
राजस्थान में SIR और SEC की वोटर लिस्ट में 30 लाख का अंतर, राज्य निर्वाचन आयोग पर फिर उठें सवाल

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में SIR और SEC की वोटर लिस्ट में 30 लाख का अंतर, राज्य निर्वाचन आयोग पर फिर उठें सवाल
भोपाल में घरेलू विवादों के लिए शुरू हुआ कानूनी मार्गदर्शन केंद्र, कोर्ट जाने से पहले मिलेगी काउंसलिंग

By Arohi Raj

भोपाल में घरेलू विवादों के लिए शुरू हुआ कानूनी मार्गदर्शन केंद्र, कोर्ट जाने से पहले मिलेगी काउंसलिंग
दिवाली पर रायपुर की हवा कितनी जहरीली थी? सरकारी मशीन बंद, बताती रही 111 AQI, निजी साइट पर आंकड़ा 1513 तक पहुंचा

By VINAY VERMA

दिवाली पर रायपुर की हवा कितनी जहरीली थी? सरकारी मशीन बंद, बताती रही 111 AQI, निजी साइट पर आंकड़ा 1513 तक पहुंचा
उदयपुर में 78 साल से गुमनामी में महारानी विक्टोरिया की प्रतिमा, पुस्तकालय की धूल फांकने को मजबूर

By Jageshwar Prasad

उदयपुर में 78 साल से गुमनामी में महारानी विक्टोरिया की प्रतिमा, पुस्तकालय की धूल फांकने को मजबूर
बंद कमरा, युवक-युवती अंदर और गेट पर खड़े विधायक, केयर टेकर ने बताई उस आधे घंटे की पूरी कहानी...

By Aman Vaishnav

बंद कमरा, युवक-युवती अंदर और गेट पर खड़े विधायक, केयर टेकर ने बताई उस आधे घंटे की पूरी कहानी...
छत्तीसगढ़ में कोचिंग सेंटरों पर कसने जा रहा शिकंजा, जानिए क्या हैं सरकार का नया सीक्रेट प्लान?

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में कोचिंग सेंटरों पर कसने जा रहा शिकंजा, जानिए क्या हैं सरकार का नया सीक्रेट प्लान?
MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, जनवरी 2027 से पहले आ सकती है IAS की जंबो तबादला सूची

By Aman Vaishnav

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, जनवरी 2027 से पहले आ सकती है IAS की जंबो तबादला सूची