राजस्थान में SIR और SEC की वोटर लिस्ट में 30 लाख का अंतर, राज्य निर्वाचन आयोग पर फिर उठें सवाल

Ashish Bhardwaj | Nov 09, 2026, 15:52 IST
Share
राजस्थान में SIR से 30 लाख वोटर्स पर बवाल
राजस्थान में SIR से 30 लाख वोटर्स पर बवाल

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों से पहले मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) की अंतिम SIR सूची और राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) की स्थानीय चुनावों के लिए इस्तेमाल हो रही मतदाता सूची में करीब 30 लाख नामों का अंतर सामने आया है।

सामाजिक कार्यकर्ता और मजदूर किसान शक्ति संगठन (MKSS) के संस्थापक निखिल डे ने अपने तुलनात्मक विश्लेषण के आधार पर इस अंतर पर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि SIR के दौरान हटाए गए 26.63 लाख मतदाताओं के नाम अब भी राज्य निर्वाचन आयोग की सूची में दर्ज हैं।

इस खुलासे के बाद सवाल उठ रहा है कि जब एक ही राज्य में दो अलग-अलग चुनावी सूचियां इस्तेमाल हो रही हैं, तो उनमें इतना बड़ा अंतर क्यों है? क्या स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में पुरानी मतदाता सूची के आधार पर मतदान कराया जाएगा? और क्या दोनों सूचियों का मिलान जरूरी नहीं है?

26.63 लाख नामों पर निखिल डे का सवाल

निखिल डे के मुताबिक, उन्होंने ECI और SEC की मतदाता सूचियों का तुलनात्मक अध्ययन किया है। इसमें सामने आया कि SIR प्रक्रिया के दौरान जिन 26.63 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए थे, वे राज्य निर्वाचन आयोग की 2026 की शहरी निकाय और पंचायत चुनावों की सूचियों में अब भी मौजूद हैं।

डे ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एक ही हैं, तो एक सूची में किसी मतदाता को मृत या स्थानांतरित बताकर उसका नाम हटा दिया जाता है, जबकि दूसरी सूची में वही नाम बना रहता है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा जानबूझकर किया गया है तो यह गंभीर मामला है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

डे का आरोप है कि राज्य निर्वाचन आयोग स्थानीय चुनावों के लिए पुरानी मतदाता सूची का इस्तेमाल कर रहा है। इसमें ECI की ओर से SIR के बाद जारी की गई अंतिम सूची को आधार नहीं बनाया गया।

5.15 करोड़ और 5.45 करोड़ का अंतर

आंकड़ों पर नजर डालें तो ECI की अंतिम SIR सूची में राजस्थान के करीब 5.15 करोड़ मतदाता दर्ज हैं। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग की स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों से जुड़ी सूचियों में समान 199 विधानसभा क्षेत्रों के लिए करीब 5.45 करोड़ मतदाता दर्ज बताए जा रहे हैं। दोनों सूचियों के बीच करीब 30 लाख का अंतर है।

SIR से पहले प्रदेश में मतदाताओं की संख्या करीब 5.47 करोड़ थी। पुनरीक्षण के बाद 21 फरवरी 2026 को जारी अंतिम सूची में यह संख्या घटकर 5,15,19,929 रह गई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ड्राफ्ट सूची में 41.84 लाख नाम शामिल नहीं थे। दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया के बाद 12.91 लाख नए नाम जोड़े गए और 2.42 लाख नाम हटाए गए। इस तरह अंतिम सूची में कुल 31.36 लाख मतदाताओं की शुद्ध कमी दर्ज हुई।

यहां एक जरूरी अंतर समझना भी अहम है। 44.28 लाख नाम हटाए जाने का आंकड़ा अलग-अलग चरणों में हुई कटौती को जोड़कर सामने आया है, जबकि अंतिम सूची में पुराने आंकड़े के मुकाबले शुद्ध कमी 31.36 लाख रही। दोनों आंकड़ों को एक जैसा समझना सही नहीं होगा।

SEC ने बताई पुरानी सूची इस्तेमाल करने की वजह

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राजेश वर्मा ने इस अंतर पर सफाई दी है। उनके मुताबिक, स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां काफी पहले शुरू हो गई थीं। इसलिए आयोग ने 1 जनवरी 2025 तक अपडेट की गई ECI की प्री-SIR मतदाता सूची को आधार बनाया। आयोग का कहना है कि स्थानीय चुनावों के लिए पहले भी वार्षिक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के आधार पर तैयार सूची इस्तेमाल की जाती रही है।

वहीं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने भी स्पष्ट किया कि दोनों सूचियों में अंतर की वजह SEC की ओर से प्री-SIR सूची का इस्तेमाल करना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अंतिम SIR सूची को लेकर कोई आधिकारिक आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई थी।

राजस्थान वोटर लिस्ट अपडेट: नए मतदाता जोड़ने और गलतियां सुधारने का बड़ा मौका | Rajasthan Voter List Update: Big Opportunity to Add New Voters and Correct Errors
राजस्थान में वोटर लिस्ट अपडेट होगी, 18 साल के युवाओं को भी मौका; अब तक 4.80 लाख आवेदन
16 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में चुनाव आयोग वोटर लिस्ट अपडेट करेगा। इसमें नए नाम भी जुड़े सकेंगे। 1 जनवरी 2027 तक 18 साल के होने वाले युवा भी आवेदन कर सकेंगे। 14 अक्टूबर तक 4.80 लाख से ज्यादा आवेदन मिले। SIR में 31.36 लाख नाम हटे थे। पंचायत चुनावों में पुरानी वोटर लिस्ट के इस्तेमाल पर भी सवाल उठे हैं।

अब उठ रही है सूची के मिलान की मांग

SEC और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सफाई के बावजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं का सवाल बरकरार है। उनका कहना है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधारने की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। ऐसे में स्थानीय चुनावों के लिए पुरानी सूची पर निर्भर रहने के बजाय अंतिम SIR सूची से उसका मिलान किया जाना चाहिए।

उदयपुर की महारानी विक्टोरिया की प्रतिमा: 78 साल से गुमनामी में, पुस्तकालय में धूल फांकने को मजबूर | Queen Victoria's Statue in Udaipur: In oblivion for 78 years, forced to gather dust in the library
उदयपुर में 78 साल से गुमनामी में महारानी विक्टोरिया की प्रतिमा, पुस्तकालय की धूल फांकने को मजबूर
09 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
लेक सिटी उदयपुर के गुलाब बाग में सरस्वती भवन पुस्तकालय की धूल भरी गैलरी में एक संगमरमर की आदमकद प्रतिमा खामोश खड़ी है। यह महारानी विक्टोरिया की प्रतिमा है, जो कभी मेवाड़ और ब्रिटेन के कूटनीतिक रिश्तों का सबसे चमकदार अध्याय मानी जाती थी। आज यह किताबों के ढेर के बीच उपेक्षित है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि दोनों सूचियों में दर्ज मतदाताओं का बूथ स्तर पर मिलान कैसे होगा। जिन लोगों के नाम एक सूची में हैं और दूसरी में नहीं, उनकी स्थिति कैसे स्पष्ट की जाएगी? चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आयोगों के बीच समन्वय और पारदर्शिता जरूरी है।

राजस्थान हाईकोर्ट का SC-ST आरक्षण पर बड़ा फैसला: दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को झटका | Rajasthan High Court's Big Decision on SC-ST Reservation: Blow to Candidates from Other States
SC-ST आरक्षण पर राजस्थान हाईकोर्ट का अहम फैसला, दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को लेकर साफ की स्थिति
09 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान हाईकोर्ट ने SC-ST आरक्षण को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अगर कोई व्यक्ति दूसरे राज्य में अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग में आता है, तो उसे इसी आधार पर राजस्थान में आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकता। ऐसे उम्मीदवारों को राजस्थान में सरकारी नौकरी की भर्ती के दौरान सामान्य श्रेणी में माना जाएगा। हाईकोर्ट ने गुजरात से राजस्थान आई एक महिला की अपील पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया है।

Tags:
  • राजस्थान मतदाता सूची विवाद
  • SIR अंतिम मतदाता सूची
  • राज्य निर्वाचन आयोग SEC
  • 26.63 लाख नाम
  • 30 लाख मतदाता अंतर
  • निखिल डे सवाल
  • Rajasthan voter list discrepancy
  • Rajasthan SEC voter list
भोपाल में घरेलू विवादों के लिए शुरू हुआ कानूनी मार्गदर्शन केंद्र, कोर्ट जाने से पहले मिलेगी काउंसलिंग

By Arohi Raj

भोपाल में घरेलू विवादों के लिए शुरू हुआ कानूनी मार्गदर्शन केंद्र, कोर्ट जाने से पहले मिलेगी काउंसलिंग
दिवाली पर रायपुर की हवा कितनी जहरीली थी? सरकारी मशीन बंद, बताती रही 111 AQI, निजी साइट पर आंकड़ा 1513 तक पहुंचा

By VINAY VERMA

दिवाली पर रायपुर की हवा कितनी जहरीली थी? सरकारी मशीन बंद, बताती रही 111 AQI, निजी साइट पर आंकड़ा 1513 तक पहुंचा
उदयपुर में 78 साल से गुमनामी में महारानी विक्टोरिया की प्रतिमा, पुस्तकालय की धूल फांकने को मजबूर

By Jageshwar Prasad

उदयपुर में 78 साल से गुमनामी में महारानी विक्टोरिया की प्रतिमा, पुस्तकालय की धूल फांकने को मजबूर
बंद कमरा, युवक-युवती अंदर और गेट पर खड़े विधायक, केयर टेकर ने बताई उस आधे घंटे की पूरी कहानी...

By Aman Vaishnav

बंद कमरा, युवक-युवती अंदर और गेट पर खड़े विधायक, केयर टेकर ने बताई उस आधे घंटे की पूरी कहानी...
छत्तीसगढ़ में कोचिंग सेंटरों पर कसने जा रहा शिकंजा, जानिए क्या हैं सरकार का नया सीक्रेट प्लान?

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में कोचिंग सेंटरों पर कसने जा रहा शिकंजा, जानिए क्या हैं सरकार का नया सीक्रेट प्लान?
MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, जनवरी 2027 से पहले आ सकती है IAS की जंबो तबादला सूची

By Aman Vaishnav

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, जनवरी 2027 से पहले आ सकती है IAS की जंबो तबादला सूची
ओबीसी आरक्षण केस में सरकार की SLP में निकलीं तीन और खामियां, पुरानी 10 सुधरीं नहीं

By Sanjay Gupta

ओबीसी आरक्षण केस में सरकार की SLP में निकलीं तीन और खामियां, पुरानी 10 सुधरीं नहीं