Credit Card New Rules : क्रेडिट कार्ड के इस नियम में आया बदलाव, यूजर्स को होगा बड़ा फायदा

Shreya Nakade | May 14, 2024, 11:43 IST
Share
क्रेडिट कार्ड नियम में आए बदलाव
क्रेडिट कार्ड नियम में आए बदलाव

क्रेडिट कार्ड के नियमों में RBI ने बड़ा बदलाव किया है, जिसके बाद अब यूजर्स को बिल पेमेंट में बड़ा फायदा हो सकता है। जानें क्या है यह फायदा...

जब खर्च सामने हो पर पैसे बाद में आने वाले हों, ऐसे समय में क्रेडिट कार्ड ( Credit Card ) बहुत काम की चीज होती है। क्रेडिट कार्ड से हर महीने एक तय कीमत तक खर्च किया जा सकता है। महीने भर के खर्चे के आधार पर ग्राहक को क्रेडिट कार्ड का बिल भेजा जाता है। अपना क्रेडिट स्कोर मेंटेन करने के लिए ग्राहक को तय समय पर यह बिल भरना पड़ता है। ऐसा न करने पर लेट पेमेंट के चार्ज लगते हैं और क्रेडिट स्कोर बिगड़ता है। इस नियम में अब RBI ने बदलाव लाया है, जिससे यूजर्स को क्रेडिट कार्ड के बिल भुगतान में आसानी होगी।


ये है नया नियम


क्रेडिट कार्ड का बिल भरने की तारीख निश्चित होती है। अब RBI ने नया नियम ( Credit Card New Rules ) लाकर इसमें कुछ बदलाव किए हैं। दरअसल अब ग्राहक अपनी कार्ड कंपनी से साल में एक बार अपना बिलिंग साइकिल बदलवा सकते हैं। ऐसे में अगर कंपनी द्वारा तय की गई तारीख पर ग्राहक को बिल भरने में समस्या आ रही हो, तो वह अपनी सुविधा अनुसार बिलिंग साइकिल तय कर सकता है। इससे ग्राहक को वित्तीय समस्या नहीं होगी। कार्ड यूजर्स क्रेडिट कार्ड लेट पेमेंट के चार्ज और क्रेडिट स्कोर ( Credit Score ) बिगड़ने से भी बच जाएंगे। हालांकि इसके बाद साल भर यूजर्स को इसी तारीख तक क्रेडिट कार्ड का बिल भरना होगा।

RBI के नए दिशा निर्देशों में कार्ड होल्डर्स को क्रेडिट कार्ड बिलिंग साइकिल ( Credit Card Billing Cycle ) शुरु होने या खत्म होने की तारीख चुनने का ऑप्शन मिलेगा। इसके बाद, तारीख बदलने के लिए ग्राहक अपनी क्रेडिट कार्ड कंपनी से रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िये...

अगर आपके पास भी है ICICI का क्रेडिट कार्ड तो जांच लें कहीं बंद तो नहीं हो गया

क्रेडिट कार्ड के फायदे


अचानक पेमेंट में आएगा काम


अगर अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ जाए, तो क्रेडिट कार्ड के जरिए अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस न होने पर भी पेमेंट किया जा सकता है। क्रेडिट कार्ड के बिल पेमेंट की तारीख से पहले, अकाउंट में पैसे डालकर इसे चुकाया जा सकता है।

कैशबैक/ डिस्काउंट


कई वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर डिस्काउंट या कैशबैक मिलता है। इससे शॉपिंग पर होने वाला खर्च कम हो जाता है।

EMI पर शॉपिंग सुविधा


क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग करने पर, EMI से पेमेंट और No Cost EMI की सुविधा मिलती है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कई रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलते हैं।

ये खबर भी पढ़िये...

Credit Card Transaction : क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगने वाले हैं ये बैन, जानें अब कैसे कर पाएंगे यूज

Tags:
  • Credit Score
  • Credit Card
  • क्रेडिट कार्ड के फायदे
  • क्रेडिट कार्ड लेट पेमेंट
  • Credit Card Billing Cycle
  • क्रेडिट कार्ड बिलिंग साइकिल
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन