बंगाल में खिला कमल, तमिलनाडु में विजय का 'सुपरहिट' डेब्यू: जानें 5 राज्यों के अंतिम दौर के चुनावी नतीजे

Sanjay Dhiman | May 04, 2026, 23:22 IST
Share
bengal-election-results-bjp-victory-tvk-vijay-tamil-nadu
bengal-election-results-bjp-victory-tvk-vijay-tamil-nadu

पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में अंतिम दौर के नतीजे सामने आए। बीजेपी ने बंगाल में जोरदार जीत दर्ज की, जबकि केरल में कांग्रेस सत्ता में लौट आई। तमिलनाडु में फिल्मी दुनिया के विजय की पार्टी ने बड़ा उलटफेर किया है।

2026 के विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 192 सीटों पर जीत हासिल की और 16 सीटों पर वह आगे चल रही है। टीएमसी (TMC) को 66 सीटें मिली हैं और वह 13 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटों पर ही जीत मिली है।

भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हराया। यह ममता की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले 2021 में शुभेंदु ने नंदीग्राम से ममता को हराया था। ममता हार के बाद काउंटिंग सेंटर से बाहर चली गईं और आरोप लगाया कि उन्हें अंदर धक्का और अभद्रता की गई। उन्होंने दोबारा काउंटिंग की मांग की।

f305b364-dfc
f305b364-dfc

बंगाल में बीजेपी की जीत

बंगाल के चुनाव परिणामों में बीजेपी का प्रदर्शन सबसे बड़ा आकर्षण रहा। राज्य में कुल 293 सीटें थीं, जिसमें बीजेपी ने 192 सीटों पर विजय प्राप्त की। टीएमसी को 66 सीटें मिलीं।

59de710c-61d
59de710c-61d

केरल में कांग्रेस की वापसी

केरल में कांग्रेस ने 10 साल बाद सत्ता में वापसी की है। 140 सीटों के नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस ने 63 सीटों पर जीत हासिल की, CPI(M) को 26 सीटें मिलीं और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 22 सीटों पर विजय प्राप्त की।

4d337c7c-f45
4d337c7c-f45

तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर

तमिलनाडु में इस बार बड़ा उलटफेर हुआ। विजय की पार्टी TVK ने 96 सीटों पर जीत हासिल की और 11 सीटों पर वह आगे है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर सीट हार गए हैं। उन्हें TVK के वीएस बाबू ने 8000 से अधिक वोटों से हराया। बाबू पहले DMK में थे, लेकिन फरवरी 2026 में उन्होंने विजय की पार्टी जॉइन की थी।

1c0005ad-5a3
1c0005ad-5a3

असम में हिमंता की तीसरी बार जीत

असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार तीसरी बार बनी है। राज्य की 124 सीटों में BJP को 81 सीटें मिलीं और वह राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

1c19bdf3-25a
1c19bdf3-25a

पुडुचेरी में बीजेपी की सरकार

पुडुचेरी में बीजेपी+ गठबंधन ने 18 सीटों के साथ सरकार बनाई है, जहां CM रंगास्वामी की पार्टी ने 10 सीटें जीती हैं।

  • सभीं आंकड़ें रात 11 बजे तक की स्थिति के
यह खबरें भी पढ़ें...

थलपति विजय का AI होलोग्राम और रोबोट से हाईटेक चुनाव प्रचार, TVK ने रचा इतिहास

बंगाल-असम चुनाव में भाजपा का मारवाड़ी कार्ड, जहां गए राजस्थानी नेता, वहां आए अच्छे परिणाम

प्रधानमंत्री मोदी बोले- आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व, बंगाल चुनाव जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम

बंगाल चुनाव नतीजों पर बोले सीएम मोहन यादव: कंस की तरह बुलाए घुसपैठिए, अब जनता ने कर दिया पूरा हिसाब

Tags:
  • ममता बनर्जी
  • विधानसभा चुनाव
  • टीएमसी
  • तमिलनाडु
  • पश्चिम बंगाल
  • मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा