पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिस पर CBI रेड, ट्रांसफर-पोस्टिंग केस में एक साथ 8 जगह छापेमारी
Sumit Kumar | Oct 06, 2026, 22:40 IST
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI ने ट्रांसफर-पोस्टिंग मामले में छापेमारी की।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर मंगलवार (06 अक्टूबर) को CBI ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई ट्रांसफर-पोस्टिंग और सरकारी कामकाज में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में हुई। एक दिन पहले पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया था।
छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मान ने कहा कि उनकी सरकार और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जाएगी।
ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े मामले (Transfer Posting Case Punjab) की जांच पहले पंजाब पुलिस के स्तर पर आगे नहीं बढ़ी थी। इसके बाद मामला पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट पहुंचा। वकील निखिल सराफ ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें पूरे मामले की जांच CBI से कराने की मांग की गई थी।
याचिका में कहा गया था कि ED ने पंजाब के DGP को कई चिट्ठियां भेजी थीं। इन चिट्ठियों में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद हाई कोर्ट ने मामले को CBI को सौंप दिया। कोर्ट ने जांच एजेंसी को दो महीने में जांच पूरी करने का निर्देश भी दिया है।
सीबीआई ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज की है। इसमें मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुम्मन का नाम शामिल है। इसके अलावा नितिन गोहल, जितिन गोहल उर्फ राजा, रोमी राजा महाजन, बीर देविंदर और आरएस नागरा का नाम भी FIR में है। कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों और निजी लोगों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।
CBI की FIR में आरोप है कि संबंधित लोग अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग को प्रभावित करते थे। इनमें IAS और IPS अधिकारियों से जुड़े मामलों का भी जिक्र है। आरोप यह भी है कि पैसे के बदले विभागीय कार्रवाई प्रभावित की जाती थी। सरकारी नीतियों और प्रशासनिक मंजूरियों में दखल देने के आरोप भी लगाए गए हैं।
टेंडर की शर्तों, लाइसेंस, जमीन के इस्तेमाल में बदलाव, संपत्ति विवाद और राजस्व मामलों में भी हस्तक्षेप के आरोप हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि कुछ सरकारी आदेश और नीतियों के ड्राफ्ट जारी होने से पहले निजी लोगों तक पहुंचाए जाते थे।
FIR दर्ज होने के बाद CBI ने पंजाब और चंडीगढ़ में कई जगह छापेमारी की। चंडीगढ़, मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर समेत कुल 8 ठिकानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई दस्तावेज बरामद किए जाने की बात सामने आई है।
छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मान ने कहा कि अब पंजाब में ED और CBI का इस्तेमाल बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी को मिल रहे समर्थन से भाजपा परेशान है। ये सभी आरोप भगवंत मान के हैं।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय पर CBI की कार्रवाई भाजपा की राजनीतिक बेचैनी का नतीजा है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा पंजाब में चुनावी मुकाबले के बजाय केंद्रीय एजेंसियों के सहारे आगे बढ़ना चाहती है।
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने CBI की कार्रवाई को बड़ी कार्रवाई बताया। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की शुरुआत बताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
इस पूरे मामले की जड़ ED की उन चिट्ठियों में बताई जा रही है, जो पंजाब के DGP को भेजी गई थीं। इनमें मुख्यमंत्री के OSD राजबीर सिंह घुम्मन और अन्य लोगों पर ट्रांसफर-पोस्टिंग और सरकारी टेंडरों में कथित दखल के आरोप लगाए गए थे।
ED ने संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने और जांच की मांग की थी। पंजाब पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने के आरोप के बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा। अब CBI पूरे मामले की जांच कर रही है।
हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई
याचिका में कहा गया था कि ED ने पंजाब के DGP को कई चिट्ठियां भेजी थीं। इन चिट्ठियों में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद हाई कोर्ट ने मामले को CBI को सौंप दिया। कोर्ट ने जांच एजेंसी को दो महीने में जांच पूरी करने का निर्देश भी दिया है।
CBI ने किन लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
क्या हैं आरोप?
टेंडर की शर्तों, लाइसेंस, जमीन के इस्तेमाल में बदलाव, संपत्ति विवाद और राजस्व मामलों में भी हस्तक्षेप के आरोप हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि कुछ सरकारी आदेश और नीतियों के ड्राफ्ट जारी होने से पहले निजी लोगों तक पहुंचाए जाते थे।
8 जगह पर एक साथ छापेमारी
भगवंत मान ने भाजपा पर लगाया आरोप
चुनाव से दो महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पे CBI की रेड बीजेपी कि बौखलाहट का नतीजा है। जब से सेंटर में बीजेपी की सरकार आई है उसने पंजाबियों के साथ हमेशा ही धक्का किया है चाहे किसान आंदोलन हो, पंजाब के पानी का मुद्दा हो, पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो। और अब तो उनके चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ भी धक्का कर रही। बीजेपी चुनाव लड़के पंजाब में जीत नहीं सकती तो ED-CBI के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन पंजाबियों ने अपना मन बना लिया है और बीजेपी के CBI रेड का जवाब आने वाले चुनाव ने भगवंत मान को 100+ सीटों से जीता कर दोबारा मुख्यंत्री बना कर देंगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 6, 2026
केजरीवाल ने भी साधा निशाना
अकाली दल ने कार्रवाई का किया समर्थन
ED की चिट्ठियों से शुरू हुआ मामला
ED ने संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने और जांच की मांग की थी। पंजाब पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने के आरोप के बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा। अब CBI पूरे मामले की जांच कर रही है।
वन विभाग प्रमोशन: वापस वनरक्षक बनाया, 13 केस ने बढ़ाए सवाल, खंडवा-रीवा के बाद शिवपुरी में आदेश पलटा
By Ramanand Tiwari
50 हजार रुपए मानदेय की सीमा बरकरार, नियमितीकरण की मांग खारिज, पास के कॉलेज में देना होगा मौका
By Neel Tiwari
कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन
By Umeshwari Baghel
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
By Umeshwari Baghel
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...
By Jitendra Shrivastava
Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel