रिसर्च में बड़ा खुलासा : कोविड-19 से ज्यादा खतरनाक है डेंगू की बीमारी

Amresh Kushwaha | Sept 08, 2024, 09:54 IST
Share
हार्ट का खतरा बढ़ा देगा डेंगू
हार्ट का खतरा बढ़ा देगा डेंगू

डेंगू से पीड़ित लोगों को दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू के कारण दिल की बीमारियां हो सकती हैं और यह कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

भारत में हर वर्ष सितंबर से अक्टूबर तक डेंगू के मामले बढ़ते हैं, जो जानलेवा भी हो सकते हैं। बता दें की हाल ही में डेंगू को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि डेंगू से पीड़ित लोगों को दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जो हार्ट के मरीजों के लिए विशेष रूप से चिंताजनक है।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

मच्छर के काटने से होता है डेंगू

डेंगू की बीमारी ( Dengue Disease ) मच्छर के काटने से होती है। जिससे तेज बुखार और शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होती है। यदि समय पर उपचार नहीं किया जाता है, तो यह जानलेवा हो सकता है। हाल के शोध से पता चलता है कि डेंगू बुखार दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है।

स्टडी में हुआ खुलासा

सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ( Nanyang Technological University of Singapore ) द्वारा किए गए एक शोध में पाया गया है कि डेंगू के मरीजों को कोविड-19 की तुलना में हार्ट की बीमारियों का खतरा 55 प्रतिशत अधिक होता है। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने डेंगू के 11 हजार 700 से अधिक मरीजों और कोविड-19 के 12 लाख से अधिक मरीजों के मेडिकल डाटा का विश्लेषण किया और जर्नल ऑफ ट्रैवल मेडिसिन में अपने नतीजे प्रकाशित किए।

ये खबर भी पढ़िए...डेंगू के मरीजों के लिए 5 रामबाण फल, तेजी से बढ़ने लगेंगे प्लेटलेट्स

कई दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएं

नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ( Nanyang Technological University ) में संक्रामक रोग मॉडलिंग ( Infectious Disease Modeling ) के सहायक प्रोफेसर और प्रमुख लेखक लिम जुए ताओ ( Lim Juey Tao ) के अनुसार, डेंगू विश्व स्तर पर सबसे आम वेक्टर जनित रोगों में से एक है, जिसके कारण कई दीर्घकालिक ( लंबे समय वाली ) स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में फैला डेंगू का डंक, मंत्री तुलसी सिलावट के खिलाफ अर्धनग्न होकर उन्हीं की विधानसभा में लगे नारे

कोविड-19 से ज्यादा खतरनाक है डेंगू

भारत में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के लिए कोविड-19 को एक प्रमुख कारण माना जा रहा था, लेकिन सिंगापुर के वैज्ञानिकों का कहना है कि डेंगू कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। डेंगू से पीड़ित लोगों को दिल की सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि यह आगे चलकर लिवर डैमेज, मायोकार्डिटिस और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं पैदा कर सकता है। शोध से पता चलता है कि डेंगू के गंभीर मामलों में शरीर पर कई प्रकार से गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Covid-19
  • Dengue
  • डेंगू
  • कोविड 19 वायरस
  • डेंगू की बीमारी
  • Dengue Disease
  • सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी
  • Nanyang Technological University of Singapore
  • लिम जुए ताओ
  • Lim Juey Tao
  • डेंगू से हार्ट अटैक का खतरा
  • Dengue Heart Attack Risk
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा