गलत शॉट खेला तो भड़क गए ADM शिशिर कुमार, खिलाड़ियों को दौड़ाकर पीटा
Sourabh Bhatnagar | Dec 03, 2024, 11:39 IST
thesootr
घटना उस समय हुई जब खिलाड़ी बैडमिंटन की प्रैक्टिस कर रहे थे। बताया गया कि एडीएम शिशिर कुमार अन्य अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों पर उनके साथ खेलने का दबाव बनाया।
बिहार के मधेपुरा में एडीएम (Additional District Magistrate) शिशिर कुमार (Shishir Kumar Mishra) पर खिलाड़ियों के साथ गाली-गलौज और पिटाई का आरोप लगा है। घटना बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम की है, जहां बैडमिंटन खेलते वक्त यह विवाद हुआ। ADMने खिलाड़ियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसमें एक खिलाड़ी का सिर फूट गया।
घटना उस समय हुई जब खिलाड़ी बैडमिंटन की प्रैक्टिस कर रहे थे। बताया गया कि ADMशिशिर कुमार अन्य अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों पर उनके साथ खेलने का दबाव बनाया। खिलाड़ी पहले से ही थके हुए थे, लेकिन दबाव के कारण उन्हें खेलना पड़ा।
आरोप है कि पिटाई के बाद एडीएम ने खिलाड़ियों को स्टेडियम में प्रैक्टिस न करने की धमकी दी और गुस्से में रैकेट तक तोड़ डाला। वहां मौजूद अधिकारी घायल खिलाड़ियों की मदद करने की बजाय एडीएम के साथ चले गए।
घटना का वीडियो एक खिलाड़ी के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया। इस वीडियो में एडीएम की बदसलूकी साफ दिख रही है। खिलाड़ियों ने बताया कि एडीएम शिशिर कुमार अक्सर स्टेडियम में आकर उन्हें खेलने के लिए मजबूर करते हैं। घटना के बाद खिलाड़ी सहमे हुए हैं। हालांकि, 'द सूत्र' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैै।
एडीएम शिशिर कुमार ने कहा कि खेल के दौरान खिलाड़ियों ने कुछ कमेंट पास किए थे, जिस पर हल्की झड़प हुई। उन्होंने आरोपों को खारिज कर इसे बेबुनियाद बताया। वहीं इस मामले में जिलाधिकारी तरणजोत सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर एडीएम के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।
थके खिलाड़ियों पर बैडमिंटन खेलने का दबाव
गलत शॉट से भड़के ADM
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेल के दौरान एक खिलाड़ी के गलत शॉट पर एडीएम भड़क गए। उन्होंने बैडमिंटन रैकेट से उस खिलाड़ी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव के लिए आए दूसरे खिलाड़ी को भी पीट दिया। एक खिलाड़ी का सिर फूट गया।
प्रैक्टिस पर रोक की धमकी
वीडियो बना सबूत
'आरोप बेबुनियाद'
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari