चीयर्स: अब धन्नासेठों की भी राजधानी बन गई है मुंबई

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट  ( Hurun Global Rich List 2024 ) ने अलग से भारतीय धन्नासेठों की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें इस जानकारी को साझा किया गया है। लिस्ट में बताया गया है कि मुंबई ने पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर यह दर्जा हासिल किया है।

author-image
Dr Rameshwar Dayal
New Update
gvsdgv
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

MUMBAI: देश की वित्तीय राजधानी मुंबई की चमक में और इजाफा हो गया है। यह महानगरी बॉलीवुड की चमक से तो चकाचौंध है ही, अब इसके धन्नासेठों ( अरबपतियों ) ने इसमें और चार चांद लगा दिए हैं। असल में मुंबई को एशिया के अरबपतियों ( Billionaires ) की राजधानी बनने का भी सम्मान मिल गया है। यह सम्मान उसे इसलिए मिला क्योंकि इस मामले में उसने चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है। इस वित्तीय राजधानी में अरबपतियों की संख्या 92 हो गई है, जबकि चीन की राजधानी बीजिंग ( Beijing ) पिछड़कर 91 पर आ गई है। बिलेनियर उन उद्योगपतियों (industrialist ) को कहा जाता है जिनके पास 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 8,333 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी है।

मुंबई में Billionaire 92, बीजिंग में 91

इस खबर को डिटेल में जानें। असल मं एक सर्वे मं यह जानकारी निकलकर आई है कि अरबपतियों के मामले में मुंबई ने बीजिंग को पीछे धकेल दिया है। असल में हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट  ( Hurun Global Rich List 2024 ) ने अलग से भारतीय धन्नासेठों की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें इस जानकारी को साझा किया गया है। लिस्ट में बताया गया है कि मुंबई ने पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर यह दर्जा हासिल किया है। मुंबई में 603 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 92 अरबपति रहते हैं, जबकि बीजिंग के 16,000 वर्ग किलोमीटर में 91 अरबपति हैं। सीधी सी बात है कि क्षेत्रफल के मामले में भी मुबई ने बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है। 

26 नए कारोबारी Billionaire बने

इस रिपोर्ट से यह भी जानकारी मिली है कि पिछले एक वर्ष में मुंबई में 26 नए कारोबारी अरबपति की लिस्ट में शामिल हुए हैं। दूसरी ओर बीजिंग में इस दौरान 18 धन्नासेठ इस लिस्ट से बाहर हुए हैं। चीन में 814 अरबपति रहते हैं, जबकि भारत में इनकी संख्या 271 है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि मुंबई के कुल 92 अरबपतियों की संपत्ति एक साल में 47 फीसदी बढ़कर 445 बिलियन डॉलर (37.09 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। वहीं, चीन की राजधानी में अरबपतियों का माल-मत्ता 28 फीसदी कम होकर 265 बिलियन डॉलर (22.08 लाख करोड़ रुपए) नीचे आ गया है। 

दुनिया में तीसरे नंबर पा आई मुंबई

रिपोर्ट के अनुसार मुंबई अब ग्लोबली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। पहले नंबर पर न्यूयॉर्क हैं, यहां 119 बिलेनियर रहते हैं, जबकि लंदन दूसरे नंबर पर है, यहां अरबपतियों की तादात 97 है। भारत के 10 बिलेनियरों की बात करें तो पहले नंबर पर मुकेश अंबानी और दूसरे नंबर पर गौतम अडाणी हैं। तीसरे पर साइरस एस पूनावाला एंड फैमिली, चौथे पर शिव नाडर फैमिली, पांचवें पर गोपीचंद हिंदूजा एंड फैमिली, छठे पर दिलीप सांघवी, सातवें पर लक्ष्मीनारायण मित्तल एंड फैमिली, आठवें राधाकिशन दमानी एंड फैमिली, नवें पर कुमार मंगलम बिड़ला और दसवें पर नीरज बजाज एंड फैमिली का स्थान है। 

ये समाचार भी पढ़ें:-

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी

टिकट बंटवारे में बीजेपी की चाल बेहद हैरतअंगेज है

जाने पूरे देश में होली का मिजाज कैसा रहा

अब कानूनी पंजे से नहीं बच पाएंगे भूमाफिया...!!!

Mumbai Beijing Billionaire industrialist