बीमा सखी योजना: पीएम मोदी आज करेंगे लॉन्च, 7 हजार तक की मासिक सहायता
Raj Singh | Dec 09, 2024, 11:25 IST
BIMA SAKHI YOJNA
बीमा सखी योजना पीएम मोदी द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है। योजना के तहत 10वीं पास महिलाएं एलआईसी बीमा एजेंट बन सकती हैं और उन्हें 7 हजार रुपए तक की मासिक सहायता दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (9 दिसंबर 2024) हरियाणा के पानीपत से एलआईसी बीमा सखी योजना की शुरुआत करेंगे। यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। पीएम मोदी इस अवसर पर संभावित बीमा सखियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे।
इस योजना के जरिए महिलाओं को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि फाइनेंशियल इंक्लूजन को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल देशभर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि देशभर की माताओं, बहनों और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। बीमा सखी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी।
योजना की मुख्य विशेषताएं
महिलाओं के लिए खास पहल: योजना के तहत 10वीं पास और 18 से 70 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी।
ट्रेनिंग और रोजगार: महिलाओं को 3 साल की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
ट्रेनिंग पूरी होने के बाद महिलाएं एलआईसी एजेंट के रूप में काम कर सकेंगी।
ग्रेजुएट महिलाओं को एलआईसी में डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का भी मौका मिलेगा।
आर्थिक लाभ: पहले साल महिलाओं को हर महीने ₹7,000 दिए जाएंगे।
दूसरे साल में यह राशि ₹6,000 और तीसरे साल में ₹5,000 प्रति माह होगी।
लक्ष्य पूरा करने वाली बीमा सखियों को अतिरिक्त कमीशन भी मिलेगा।
योजना का विस्तार
- पहले चरण में 35,000 महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
- इसके बाद योजना में 50,000 और महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
सरकार का उद्देश्य
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
देशभर की माताओं-बहनों और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में आज दोपहर बाद करीब 2 बजे हरियाणा के पानीपत में बीमा सखी योजना की शुरुआत का सुअवसर मिलेगा। इस दौरान कई और परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करूंगा।https://t.co/KcBMt7fFry
— Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2024
FAQ
- बीमा सखी योजना क्या है?
बीमा सखी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए एलआईसी द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसमें उन्हें बीमा एजेंट बनने का अवसर मिलेगा। - योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण और फाइनेंशियल इंक्लूजन को बढ़ावा देना है। - बीमा सखी बनने के लिए पात्रता क्या है?
महिलाएं जो 10वीं पास और 18 से 70 वर्ष की उम्र के बीच हैं, वे इस योजना के लिए पात्र हैं। - बीमा सखियों को कितना भुगतान किया जाएगा?
योजना के पहले साल ₹7,000, दूसरे साल ₹6,000, और तीसरे साल ₹5,000 मासिक सहायता दी जाएगी। - इस योजना का लाभ कितनी महिलाओं को मिलेगा?
पहले चरण में 35,000 महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा, और बाद में 50,000 और महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman