उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी की दो दिवसीय कार्यशाला, पहले दिन PM मोदी का सम्मान, सांसदों को मिलेगी ट्रेनिंग - India TV Hindi
उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग रोकने भाजपा सांसदों की वर्कशॉप, पीछे बैठे नजर आए प्रधानमंत्री मोदी
Sanjay Dhiman | Sept 07, 2025, 18:03 IST
Photograph: (the sootr)
भाजपा सांसदों की दो दिन की वर्कशॉप के पहले दिन पीएम मोदी सबसे पीछे बैठे हुए थे। पार्टी ने GST स्लैब में बदलाव के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी के मद्देनजर सांसदों को वोटिंग के तरीके सिखाने पर ध्यान दिया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संसद परिसर में अपने सांसदों के लिए दो दिन की वर्कशॉप का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के सांसदों की कार्यकुशलता को बढ़ाने और आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।
इस वर्कशॉप का पहला दिन खास था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्कशॉप में भाग लिया, लेकिन सबसे पीछे की सीट पर बैठकर सबका ध्यान खींच लिया। भाजपा सांसदों ने जीएसटी (GST) स्लैब में बदलाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद भी दिया।
इस वर्कशॉप में जीएसटी स्लैब में बदलाव पर चर्चा हुई, जिसे लेकर पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया गया। भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया, क्योंकि यह कदम व्यापारियों और आम जनता के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
भाजपा के कई सांसदों ने अपने संबोधन में जीएसटी स्लैब में बदलाव को बड़ा क्रांतिकारी कदम बताया। सांसदों ने जीएसटी दरों को आम लोगों के लिए महंगाई से मुक्ति देने वाला प्रयास बताया। इस दौरान सांसदों ने करतल ध्वनि से प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन भी किया।
यह खबरें भी पढ़ें...
जीएसटी में कमी से हस्तशिल्पियों को राहत की नई उम्मीद, क्या होगा घरेलू बाजार का असर
जीएसटी हुआ जीरो: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, अब सस्ती होंगी ये 33 दवाएं, देखें पूरी लिस्ट
![उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी की दो दिवसीय कार्यशाला, पहले दिन PM मोदी का सम्मान, सांसदों को मिलेगी ट्रेनिंग - India TV Hindi]()
पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रविकिशन, जो गोरखपुर से सांसद हैं, और राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी की फोटो पोस्ट की, जिसमें वे वर्कशॉप में सबसे पीछे की सीट पर बैठे नजर आ रहे थे। यह तस्वीर काफी वायरल हुई और मीडिया रिपोर्ट्स में इसका उल्लेख किया गया।
इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा सांसदों को 100% वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण देना था। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा।
इस प्रक्रिया में मतदान के सही तरीके और बैलट पेपर पर सही निशान लगाने की जानकारी दी जाएगी, ताकि कोई भी वोट अमान्य न हो। साथ ही चुनाव के दौरान क्रास वोटिंग रोकने पर भी पार्टी का जोर रहेगा।
दो दिन के इस ट्रेनिंग सेशन में सांसदों को चुनाव में सही तरीके से वोट डालने की तकनीकें सिखाई जाएंगी। इसमें बैलट पेपर पर सही निशान लगाने, चुनाव अधिकारी द्वारा दिए गए पेन का उपयोग करने और बैलट पेपर को सही तरीके से मोड़कर बॉक्स में डालने की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, सांसदों को यह भी सिखाया जाएगा कि किस तरह क्रॉस वोटिंग को रोका जा सकता है और अवैध वोटिंग को कम किया जा सकता है।
उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला I.N.D.I.A के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से होगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
टैरिफ के बाद पहली बार ट्रंप के बदले सुर, कहा- चिंता की बात नहीं, पीएम मोदी और मैं हमेशा दोस्त रहेंगे...
पीएम मोदी 20 सितंबर को आ सकते हैं राजस्थान, आदिवासी वोट बैंक पर नजर, बदलेगी सियासी गणित!
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए ने अन्य पार्टियों के सांसदों का समर्थन जुटाने में सफलता पाई है। आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 11 सांसदों ने एनडीए को समर्थन दिया है। इसके अलावा, ओडिशा की बीजेडी और तेलंगाना की बीआरएस पार्टी भी एनडीए के साथ आ सकती हैं।
लोकसभा में कुल 542 सांसद हैं, जिसमें 1 सीट खाली है। एनडीए के पास 293 सांसद हैं। वहीं, राज्यसभा में 245 सांसद हैं, जिसमें 5 सीटें खाली हैं। एनडीए के पास 129 सांसद हैं, जो सत्तारूढ़ गठबंधन को कुल 422 सदस्यीय समर्थन प्रदान करते हैं। बहुमत के लिए 391 सांसदों का समर्थन आवश्यक है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
इस वर्कशॉप का पहला दिन खास था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्कशॉप में भाग लिया, लेकिन सबसे पीछे की सीट पर बैठकर सबका ध्यान खींच लिया। भाजपा सांसदों ने जीएसटी (GST) स्लैब में बदलाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद भी दिया।
GST स्लैब में बदलाव पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद
भाजपा के कई सांसदों ने अपने संबोधन में जीएसटी स्लैब में बदलाव को बड़ा क्रांतिकारी कदम बताया। सांसदों ने जीएसटी दरों को आम लोगों के लिए महंगाई से मुक्ति देने वाला प्रयास बताया। इस दौरान सांसदों ने करतल ध्वनि से प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन भी किया।
यह खबरें भी पढ़ें...
जीएसटी में कमी से हस्तशिल्पियों को राहत की नई उम्मीद, क्या होगा घरेलू बाजार का असर
जीएसटी हुआ जीरो: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, अब सस्ती होंगी ये 33 दवाएं, देखें पूरी लिस्ट
पीएम मोदी पीछे बैठे आ नजर
उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी
इस प्रक्रिया में मतदान के सही तरीके और बैलट पेपर पर सही निशान लगाने की जानकारी दी जाएगी, ताकि कोई भी वोट अमान्य न हो। साथ ही चुनाव के दौरान क्रास वोटिंग रोकने पर भी पार्टी का जोर रहेगा।
2 दिन के ट्रेनिंग सेशन में क्या सिखाया जाएगा
भाजपा सांसदों की वर्कशाप और इसके परिणाम को ऐसे समझेंभाजपा सांसदों की वर्कशॉप में प्रधानमंत्री मोदी: दिल्ली में भाजपा सांसदों की दो दिन की वर्कशॉप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पीछे की सीट पर बैठे थे, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हुई। GST स्लैब में बदलाव पर धन्यवाद: वर्कशॉप में भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी को जीएसटी स्लैब में बदलाव के लिए धन्यवाद दिया, जो व्यापारियों और आम जनता के लिए लाभकारी हो सकता है। उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी: उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी के तहत सांसदों को बैलट पेपर पर सही निशान लगाने और वोटिंग प्रक्रिया को सही तरीके से समझाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। एनडीए को 11 अतिरिक्त सांसदों का समर्थन: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए को आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 11 सांसदों का समर्थन मिल चुका है और बीजेडी व बीआरएस के साथ संपर्क जारी है। विधानसभा में सीटों का गणित: लोकसभा में एनडीए के पास 293 और राज्यसभा में 129 सांसद हैं, जिससे एनडीए के पास कुल 422 सांसदों का समर्थन है, जबकि बहुमत के लिए 391 सांसदों का समर्थन जरूरी है। |
उपराष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला
यह खबरें भी पढ़ें...
टैरिफ के बाद पहली बार ट्रंप के बदले सुर, कहा- चिंता की बात नहीं, पीएम मोदी और मैं हमेशा दोस्त रहेंगे...
पीएम मोदी 20 सितंबर को आ सकते हैं राजस्थान, आदिवासी वोट बैंक पर नजर, बदलेगी सियासी गणित!
NDA को 11 अतिरिक्त सांसदों का समर्थन
दोनों सदनों में सीटों का गणित
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड के सभी 22 आरोपी बरी, भाई कपिल को भी कोर्ट से राहत
By Harrison Masih
मुख्यमंत्री मोहन यादव और चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे की होगी मुलाकात, साथ करेंगे डिनर
By Neel Tiwari
बीजेपी की पदयात्रा में कॉलेज स्टाफ और छात्रों को बुलाने का आदेश, एडी बोलीं- कार्यक्रम गैर राजनीतिक है
By Sanjay Gupta
राजस्थान के इस गांव में आजादी के बाद से नहीं हुआ वार्ड पंच का चुनाव, एक जाजम पर बैठकर चुनते हैं प्रतिनिधि
By Ashish Bhardwaj
BJP पार्षद पंखुड़ी के घर पर हमला, पिस्टल लेकर पहुंचे एसटी मोर्चे के नगर मंत्री, लेकिन FIR से नाम हटा
By Sanjay Gupta
शादी का वादा कर संबंध बनाए, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, युवती ने BJP नेता के भाई पर लगाए आरोप
By Aman Vaishnav
राजस्थान में अर्नब चक्रवात का असर, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
By Jyoti Mahender Bhardwaj