कौन होगा बीजेपी का सरताज? भूपेंद्र-प्रधान रेस में आगे, शिवराज पिछड़े
Raj Singh | Nov 23, 2024, 12:06 IST
bjp national chief
बीजेपी में एक बार फिर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की चर्चा तेज हो गई है। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और वन मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल हैं।
देश में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी में एक बार फिर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी संविधान के अनुसार अध्यक्ष का चुनाव होना है, लेकिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के दौर से ही बीजेपी में यह प्रक्रिया आम सहमति और परंपरा पर आधारित रही है। मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो रहा है। नए साल में पार्टी को नए नेतृत्व का इंतजार है। इधर, मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव भी अब जनवरी में ही होगा। यह चुनाव भी फिलहाल टल गया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका हमेशा से अहम रही है। बीजेपी और संघ के बीच यह समन्वय न केवल संगठन को दिशा देता है, बल्कि आने वाले समय के लिए पार्टी की प्राथमिकताओं को भी साफ करता है। हालांकि, इस बार संघ और बीजेपी के भीतर इस पद को लेकर एक राय नहीं बन पा रही है। जानकारों का कहना है कि दोनों संगठनों के अंदर सर्वसम्मति से कोई स्पष्ट नाम उभरकर नहीं आया है।
सूत्रों के अनुसार, अभी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम चर्चा में हैं, इसमें शिवराज सिंह चौहान (कृषि मंत्री), धर्मेंद्र प्रधान (शिक्षा मंत्री) और भूपेंद्र यादव (वन मंत्री) शामिल हैं। भूपेंद्र यादव को पार्टी ने अभी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है। शिवराज झारखंड के चुनाव प्रभारी हैं। ऐसे में इन दोनों राज्यों के परिणाम भी इन दोनों नेताओं के सियासी भविष्य पर असर डालेंगे।
कौन संभालेगा शिवराज सिंह की विरासत?, खिलेगा कमल या कांग्रेस करेगी कमाल
संघ-बीजेपी के संबंधों में पिछले कुछ समय में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी की सक्रियता इस प्रक्रिया में अहम हिस्सा है। सोनी, संघ और सरकार के बीच संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वह विवाद से बचते हुए, सहमति की राह तलाशने में जुटे हैं।
सदस्य बनाने में 38 विधायक और आठ मंत्री फिसड्डी, डिप्टी सीएम भी नहीं बना सके टारगेट से आधे मेंबर
दरअसल, पूरी कवायद 2029 के लोकसभा चुनाव पर टिकी है। नए अध्यक्ष का चयन बीजेपी के लिए केवल आंतरिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह आने वाले लोकसभा चुनावों की रणनीति का आधार भी होगा। अभी जो अध्यक्ष बनेगा, उसी की अगुआई में बीजेपी 2028 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव के साथ 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कुल मिलाकर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव बीजेपी के लिए नई दिशा तय करेगा। देखना यह है कि पार्टी किस चेहरे पर भरोसा जताती है।
संगठन चुनाव को लेकर बीजेपी की संगठनात्मक बैठक हाल ही में दिल्ली में हुई। इसमें राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और संगठन पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। तय किया गया कि मंडल अध्यक्ष के चुनाव 1 से 15 दिसंबर तक चलेंगे। 16 से जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव एक महीने टल गए। अब ये जनवरी में होंगे। संगठन पर्व को लेकर तय कार्यक्रमों और क्रियान्वयन को लेकर मध्य प्रदेश और गुजरात के संगठन तारीफ की गई। बूथ अध्यक्षों के चुनाव में एमपी ने 72% का चुनाव करवा लिया, जो देशभर में सबसे ज्यादा है। वाट्सऐप प्रभारी नियुक्त करने की भी तारीफ की गई।
संघ की भूमिका होगी अहम
संभावित नामों पर मंथन जारी
कौन संभालेगा शिवराज सिंह की विरासत?, खिलेगा कमल या कांग्रेस करेगी कमाल
शिवराज को लेकर आशंका के बादल
हालांकि शिवराज सिंह चौहान को लेकर शुरुआत में संघ में सकारात्मक राय थी, लेकिन उनके कृषि मंत्रालय के कुछ फैसले संघ की विचारधारा से मेल नहीं खाते। ऐसे में उनके नाम को लेकर एक वर्ग के बीच आशंका है। वहीं, धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के नाम पिछले अध्यक्षीय चुनाव में भी सामने आए थे, लेकिन तब जेपी नड्डा को चुना गया था। इस बार इन दोनों नेताओं को संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी की पसंद बताया जा रहा है।
सुरेश सोनी की बढ़ती भूमिका
सदस्य बनाने में 38 विधायक और आठ मंत्री फिसड्डी, डिप्टी सीएम भी नहीं बना सके टारगेट से आधे मेंबर
आगे की तैयारी का दारोमदार
दिल्ली में एमपी की वाहवाही
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava