Bomb in Canada Flight : नाबालिग ने दी थी प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने पकड़ा

Deeksha Nandini Mehra | Jun 11, 2024, 15:29 IST
Share
delhi news
delhi news

दिल्ली से टोरंटो जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में आइजीआई थाना पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है। आरोपित करीब 13 वर्ष का है।

Bomb in Delhi to Toronto flight : दिल्ली पुलिस को एक तेरह साल के नाबालिग ने फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। नाबालिग बच्चे ने पुलिस को ईमेल के द्वारा धमकी भेजी थी। ईमेल में बच्चे ने दिल्ली टू टोरंटो (Delhi to Toronto) जा रही एयर कनाडा की फ्लाइट (Air Canada Flight) में बम रखे जाने की जानकारी दी। जिसके चलते आनन फानन में तमाम एजेंसिया हरकत में आ गई और फ्लाइट को 12 घंटे से भी ज्यादा समय तक रोकना पड़ा था। अब इसी मामले की जांच के दौरान एयरपोर्ट पुलिस ने एक 13 साल के बच्चे को पकड़ा है। फिलहाल एयरपोर्ट पुलिस ने मेरठ से एक 13 साल के नाबालिग को पकड़ा है।

ये है पूरा मामला

जानकारी दे दें कि बीते 4 जून की रात 11.30 बजे पुलिस को मेल में लिखा गया कि दिल्ली से टोरेंटो जाने वाली फ्लाइट में बम है, यह फ्लाइट एयर कनाडा AC43 की थी।

खबर मिलते ही पुलिस और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसी हरकत में आई और सभी पैसेंजर को नीचे उतार दिया गया। फिर फ्लाइट की अच्छे से जांच की गई, जिसमें कुछ भी नहीं मिला। हालांकि फ्लाइट को 12 घंटे से भी ज्यादा समय तक रोकना पड़ा।

ये खबर पढ़िए ...Arogya Plus Policy : आरोग्य प्लस पॉलिसी बंद होने के बाद ग्राहकों के लिए ये हैं ऑप्शन

पुलिस का ले रहा था टेस्ट

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस ईमेल से धमकी दी गई थी उसे महज एक घंटे पहले ही बनाया गया था। ये मेल उत्तर प्रदेश के मेरठ से किया गया था। पुलिस ने मेरठ जाकर जब तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि ये मेल 13 वर्षीय एक बच्चे ने किया था।

बच्चे ने बताया कि उसको मुम्बई की एक फ्लाइट में बम की कॉल मीडिया में देखकर ईमेल करने का आईडिया आया। वो ये जानना चाहता था कि पुलिस उसके मेल को ट्रेस कर पाएगी या नहीं, उसने ये धमकी केवल मौज मस्ती के लिए दी थी।

ये खबर पढ़िए ...फोनपे -पेटीएम को टक्कर देगा Jio का UPI ऐप, Online Payment समेत मिलेंगे कई फायदे

पुलिस के मुताबिक बच्चे ने अपने फोन पर एक फर्जी आईडी बनाई और अपनी माँ के फोन के जरिये इंटरनेट को इस्तेमाल किया और ये मेल भेज दिया।

मेल भेजने के बाद उसने ये मेल डिलीट भी कर दिया। अगले दिन सुबह उसने टीवी पर देखा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की कॉल चल रही है और वो ये देखकर डर गया।

डर की वजह से उसने ये बात अपने घरवालों को नहीं बताई। पुलिस ने बच्चे का फोन जब्त कर लिया है और उसकी काउंसलिंग करवा रही है। बच्चे को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया। Bomb in Canada Flight

दिल्ली टू टोरंटो फ्लाइट | दिल्ली टू टोरंटो फ्लाइट में बम

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बम से उड़ाने की धमकी
  • दिल्ली टू टोरंटो फ्लाइट
  • Delhi to Toronto flight
  • दिल्ली टू टोरंटो फ्लाइट में बम
  • Bomb in Canada Flight
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच