बजट 2026 में मंदिरों और मठों की सुरक्षा के लिए मास्टरप्लान, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

Kaushiki | Feb 01, 2026, 14:43 IST
Share
tourism
tourism

बजट 2026 में उत्तर-पूर्व के 6 राज्यों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। इनमें बौद्ध सर्किट, 4 हजार ई-बसों और ऐतिहासिक स्थलों के विकास की योजना है। इससे पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।

आज (1 फरवरी) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026-27 पेश किया। इसमें उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों और धार्मिक पर्यटन को खास प्राथमिकता दी गई है।

सरकार ने छह राज्यों को जोड़ने वाला बौद्ध सर्किट कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है।

इससे प्राचीन मठों और मंदिरों का संरक्षण होगा। साथ ही, पर्यटन को और भी आसान बनाने के लिए 4 हजार नई ई-बसें और 10 हजार ट्रेंड गाइड्स की सौगात दी गई है।

Travel Budget 2026:बुद्ध सर्किट से टर्टल ट्रेल्स तक, बजट में घूमने वालों के  लिए क्या-क्या खास - Travel Budget 2026 Tourism Announcement Buddha Circuit  To Mountain Trails - Amar Ujala Hindi News ...
Travel Budget 2026:बुद्ध सर्किट से टर्टल ट्रेल्स तक, बजट में घूमने वालों के लिए क्या-क्या खास - Travel Budget 2026 Tourism Announcement Buddha Circuit To Mountain Trails - Amar Ujala Hindi News ...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर बनाने का ऐलान

सरकार ने अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे छह राज्यों को जोड़कर एक बौद्ध सर्किट बनाने का बड़ा ऐलान किया है। इस सर्किट का उद्देश्य इन राज्यों में स्थित प्राचीन बौद्ध मठों और मंदिरों का संरक्षण करना है। जैसे तवांग मठ (अरुणाचल) और रुमटेक मठ (सिक्किम) जैसे ऐतिहासिक स्थलों को फिर से संजीवनी दी जाएगी।

यहां सिर्फ मरम्मत नहीं होगी, बल्कि सैलानियों के लिए मॉडर्न रेस्ट हाउस और इंटरप्रिटेशन सेंटर्स भी बनाए जाएंगे। इन सेंटर्स में सैलानियों को उन जगहों के इतिहास और धार्मिक महत्व के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।

UP में धार्मिक पर्यटन का बूम: अयोध्या-काशी ने तोड़े रिकॉर्ड, 65 करोड़ पर्यटक  पहुंचे, राम मंदिर बना मुख्य आकर्षण - ayodhya kashi broke the record of 65  crore tourists ...
UP में धार्मिक पर्यटन का बूम: अयोध्या-काशी ने तोड़े रिकॉर्ड, 65 करोड़ पर्यटक पहुंचे, राम मंदिर बना मुख्य आकर्षण - ayodhya kashi broke the record of 65 crore tourists ...

कनेक्टिविटी और ई-मोबिलिटी पर जोर

सरकार ने पर्यटन को और सुलभ बनाने के लिए कनेक्टिविटी को अपनी प्राथमिकता बनाया है। नॉर्थईस्ट के पर्यटन स्थलों (religious tourism) तक पहुंचने के लिए 4 हजार नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला लिया गया है।

इससे न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि दूर-दराज इलाकों तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा। ये कदम पर्यावरण के लिए अच्छे हैं और मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा देंगे। इसके लिए नॉर्थईस्ट में एक रीजनल मेडिकल हब भी बनाया जाएगा।

गाइड्स और आर्कियोलॉजिकल साइट्स का विकास

पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए 20 प्रमुख स्थलों पर 10 हजार गाइड्स को ट्रेंड करने की एक पायलट योजना शुरू की जाएगी। उन्हें 12 हफ्ते का हाई-क्वालिटी सर्टिफिकेशन कोर्स कराया जाएगा।

इसके अलावा, भारत की 15 सबसे महत्वपूर्ण आर्कियोलॉजिकल साइट्स को और विकसित किया जाएगा, जिसमें लोथल, राखीगढ़ी, हस्तिनापुर और लेह पैलेस जैसी जगहें शामिल हैं।

पूर्वोदय और आर्थिक विकास

उत्तर-पूर्व के विकास के लिए बजट में 1.4 लाख करोड़ रुपए का स्पेशल प्रोविशंस किया गया है। ये पैसा शहरों और ग्रामीण निकायों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर खर्च होगा।

बौद्ध सर्किट बनने से थाईलैंड, जापान और म्यांमार जैसे देशों से बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे। इससे स्थानीय लोगों के लिए होटल, हेंडीक्राफ्ट और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी।

ये खबर भी पढ़ें....

बजट 2026 में शराब-सिगरेट के शौकीनों को तगड़ा झटका, कपड़े, जूते और दवाएं समेत ये चीजें सस्ती

Budget 2026: 2019 से 2026 तक, देखें निर्मला सीतारमण की साड़ियों का खास सफर

कॉर्पोरेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट 2026 में क्या है खास, यहां जानिए

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 9वें बजट के सभी बड़े ऐलान

Tags:
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
  • Tourism
  • पर्यटक
  • religious tourism
  • बजट 2026-27
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि