जानिए मोदी मंत्रिमंडल में किसको मिलेगी कितनी सैलरी ?

Pratibha ranaa | Jun 11, 2024, 11:33 IST
Share
मंत्रिमंडल
मंत्रिमंडल

अभी मोदी कैबिनेट में 9 सांसद और मंत्री बन सकते हैं, क्योंकि संविधान में 81 मंत्रियों की सीमा तय है। लोकसभा के कुल सदस्यों में से 15% को ही मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं, इसलिए कैबिनेट में 81 मंत्री ही हो सकते हैं।

केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन गई है। नरेंद्र मोदी ने 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन और नए चेहरे शामिल किए गए हैं।

बता दें, मंत्रिमंडल में तीन तरह के मंत्री होते हैं, जिनमें कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री होता है। ऐसे में जानते हैं कि इन तीनों की जिम्मेदारियां ? इन्हें कितनी सैलरी और सुविधाएं मिलती है।

पहले जानते है तीनों की जिम्मेदारियां


कैबिनेट मंत्री


मंत्रिमंडल में सबसे ताकतवर कैबिनेट मंत्री होता है। कैबिनेट मंत्री सीधे दौर पर प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं। पूरे मंत्रालय की जिम्मेदारी इन्हीं के पास होती है। कैबिनेट मंत्री को एक से ज्यादा मंत्रालय भी दिए जा सकते हैं। केंद्र में जितनी भी बैठके होती है, उन सभी में कैबिनेट मंत्री का होने जरूरी है।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)


कैबिनेट मंत्री के बाद स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री होते हैं। राज्य मंत्री के पास अपना मंत्रालय होता है, लेकिन ये कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट नहीं करते। स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों को कैबिनेट बैठक में शामिल होना जरूरी नहीं होता।

राज्य मंत्री


कैबिनेट मंत्री की मदद के लिए राज्य मंत्री बनाए जाते हैं। इनकी सीधी रिपोर्टिंग कैबिनेट मंत्री को होती है। एक मंत्रालय में एक से ज्यादा भी राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं। कैबिनेट मंत्री की गैरमौजूदगी में मंत्रालय की सारी जिम्मेदारी राज्य मंत्री की होती है। राज्य मंत्री कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं होते।

ये खबर भी पढ़िए...कितनी है PM मोदी की सैलरी, कहां- कहां से होती है कमाई?

अब जानते है तीनों की सैलरी


कैबिनेट मंत्री


एक कैबिनेट मंत्री को सैलरी और भत्‍ते मिलाकर हर महीने 2.32 लाख रुपए मिलती है। कैबिनेट मंत्री को हर महीने एक लाख रुपए मूल वेतन के रूप में मिलते हैं। इसके अलावा उन्हें यात्रा भत्ता/यात्रा सुविधाएं, ट्रेन यात्रा की सुविधाएं, स्टीमर पास, टेलीफोन की सुविधाएं और वाहन खरीदने के लिए अग्रिम राशि मिलती है।

स्‍वतंत्र प्रभार


स्‍वतंत्र प्रभार को सैलरी और भत्‍ते मिलाकर हर महीने 2.31 लाख रुपए मिलते है। उन्हें यात्रा भत्ता/यात्रा सुविधाएं, ट्रेन यात्रा की सुविधाएं, स्टीमर पास, टेलीफोन की सुविधाएं और वाहन खरीदने के लिए अग्रिम राशि मिलती है।

राज्‍य मंत्री


राज्‍य मंत्री को सैलरी और भत्‍ते मिलाकर हर महीने 2.30 लाख रुपए मिलते हैं। उन्हें यात्रा भत्ता/यात्रा सुविधाएं, ट्रेन यात्रा की सुविधाएं, स्टीमर पास, टेलीफोन की सुविधाएं और वाहन खरीदने के लिए अग्रिम राशि मिलती है।

इतनी हैं PM मोदी की सैलरी


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) की प्रधानमंत्री के रूप में सैलरी हर महीने लगभग 2.33 लाख रुपए हर महीने है ( PM Narendra Modi Salary )। सत्कार भत्ता 3 हजार रुपए मिलते है। इसके अलावा उनके पास कुल 2.23 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जानकारी के मुताबिक पीएम के पास कोई भी अचल संपत्ति ( Immovable Assets ) नहीं है।

प्रधानमंत्री को मिलने वाली सुविधाएं


प्रधानमंत्री को मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो उन्हें एक आधिकारिक सरकारी निवास, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) सुरक्षा, सरकारी वाहनों और विमानों की सुविधा, अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए सरकार की ओर से किराए, ठहरने और भोजन का खर्च भी मिलता है। ( PM Narendra Modi Income )

अब एक नजर इसपर भी....


पीएम मोदी की कैबिनेट की पूरी लिस्ट


कैबिनेट मंत्री


1. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)
2. राजनाथ सिंह
3. अमित शाह
4. नितिन गडकरी
5. जेपी नड्डा
6. शिवराज सिंह
7. निर्मला सीतरमण
8. एस जयशंकर
9. मनोहर लाल खट्टर
10. एचडी कुमारस्वामी
11. पीयूष गोयल
12. धर्मेंद्र प्रधान
13. जीतनारम मांझी
14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
15. सर्वानंद सोनेवाल
16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार
17. राम मोहन नायडू
18. प्रह्लाद जोशी
19. जुएल ओरांव
20. गिरिराज सिंह
21. अश्विनी वैष्णव
22. ज्योतिरादित्य सिंधिया
23. भूपेंद्र यादव
24. गजेंद्र सिंह शेखावत
25. अन्नपूर्णा देवी
26. किरण रिजिजू
27. हरदीप पुरी
28. मनसुख मांडविया
29. जी किशन रेड्डी
30. चिराग पासवान
31. सीआर पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)


32. राव इंद्रजीत सिंह
33. जितेंद्र सिंह
34. अर्जुन राम मेघवाल
35. प्रतापराव गणपतराव जाधव
36. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री


37. जितिन प्रसाद
38. श्रीपद यशो नाइक
39. पंकज चौधरी
40. कृष्णपाल गुर्जर
41. रामदास अठावले
42. रामनाथ ठाकुर
43. नित्यानंद राय
44. अनुप्रिया पटेल
45. वी सोमन्ना
46. चंद्रशेखर पेम्मासानी
47. एसपी सिंह बघेल
48. शोभा करांदलाजे
49. कीर्तिवर्धन सिंह
50. बीएल वर्मा
51. शांतनु ठाकुर
52. सुरेश गोपी
53. एल मुरगन
54. अजय टमटा
55. बंदी संजय
56. कमलेश पासवान
57. भागीरथ चौधरी
58. सतीश दुबे
59. संजय सेठ
60. रवनीत सिंह बिट्टू
61. दुर्गादास सुइके
62. रक्षा खडसे
63. सुकांता मजूमदार
64. सावित्री ठाकुर
65. तोखन साहू
66. राजभूषण चौधरी
67. श्रीनिवास वर्मा
68. हर्ष मल्होत्रा
69. नीमूबेन बमभानिया
70. मुरलीधर मोहोल
71. जॉर्ज कुरियन
72. पबित्रा मार्गेरिटा

thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Union minister
  • केंद्रीय मंत्री
  • State minister
  • स्वतंत्र प्रभार
  • राज्य मंत्री
  • Minister Salary
  • Narendra Modi NDA Government
  • Narendra Modi salary
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा