150 साल तक जिएगा इंसान? हार्वर्ड प्रोफेसर का दावा-22वीं सदी देखने वाला बच्चा भी पैदा हो चुका
Aman Vaishnav | Sept 15, 2026, 11:52 IST
150 साल तक जिएगा इंसान
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर डेविड सिंक्लेयर ने दावा किया है कि इंसानों का 150 साल तक जीना अब मुमकिन है। उनका मानना है कि ऐसा व्यक्ति दुनिया में जन्म ले चुका है और आज के बच्चे 22वीं सदी तक जीवित रह सकते हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर डेविड सिंक्लेयर ने लंबी उम्र को लेकर नई बहस छेड़ी है।
- उनका मानना है कि 150 साल तक जीना संभव है।
- सिंक्लेयर के मुताबिक ऐसा व्यक्ति पैदा भी हो चुका है।
- उनका कहना है कि आज पैदा हुए बच्चे 22वीं सदी तक जिंदा रह सकते हैं।
- एआई और हेल्थकेयर में हो रहे बदलाव इसकी वजह बताए जा रहे हैं।
एजिंग को रोकने की कोशिश
इस दिशा में वैज्ञानिक शरीर की कोशिकाओं की सफाई पर काम कर रहे हैं। एआई (AI – Artificial Intelligence) से बनी दवाओं पर भी रिसर्च चल रहा है। शरीर की 'बायोलॉजिकल क्लॉक' को समझने की कोशिश भी जारी है।
चार बड़ी रिसर्च दिशाएं
दूसरी दिशा सेनोलिटिक्स कहलाती है। इसमें उम्र के साथ जमा होने वाली खराब कोशिकाओं को चुनकर हटाने वाली दवाओं पर काम हो रहा है।
तीसरी दिशा में कोशिकाओं के बूढ़े होने की रफ्तार घटाई जा रही है। डायबिटीज और किडनी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाओं का एंटी एजिंग असर जांचा जा रहा है। इम्यून सिस्टम को कंट्रोल करके उम्र बढ़ाने के कई प्रयोग जानवरों पर सफल भी रहे हैं।
चौथी दिशा एआई के इस्तेमाल से जुड़ी है। हाल ही में एक एआई-जनरेटेड दवा रेंटोसर्टिब का क्लिनिकल ट्रायल हुआ। इस दवा ने फेफड़ों की बीमारी ठीक करने के साथ मरीजों की बायोलॉजिकल उम्र भी घटाई।
अभी की सबसे लंबी उम्र
हालांकि कुछ रिसर्चर इतने बड़े दावों से सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि 150 साल जीने की बात हकीकत बनने में अभी वक्त लगेगा।
न्यूरोसाइंटिस्ट जेनफर गिरोसन के मुताबिक मौजूदा हालात में इंसानी उम्र ज्यादा से ज्यादा 125 साल तक पहुंच सकती है। उनका कहना है कि 150 साल जीने की बात अभी सिर्फ एक थ्योरी है।
अरबपतियों का बड़ा निवेश
ट्रांसप्लांट, जीन थेरेपी और बायोलॉजिकल रिप्लेसमेंट जैसे प्रयोगों में भी निवेश हो रहा है। इस मुहिम से ब्रायन जॉनसन, जेफ बेजोस और सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज जुड़े हैं। यह दिखाता है कि लंबी उम्र अब सिर्फ साइंस का नहीं, बड़े बिजनेस का भी विषय बन चुकी है।
ये खबरें भी पढ़िए...
देश दुनिया न्यूज: प्लास्टिक कचरे से बनेगा पेट्रोल और डीजल,अमेरिकी वैज्ञानिकों की बड़ी खोज
AI और डॉग्स मिलकर करेंगे कैंसर की पहचान, मेडिकल साइंस में भारत की बड़ी खोज
सावधान! बाजार में आए 70 करोड़ के नकली सिक्के, रोजाना हो रही थी 12 हजार की सप्लाई
MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
By Amresh Kushwaha
सफाई में जयपुर राजस्थान का नंबर वन शहर, लेकिन देश के टॉप-3 में जगह नहीं, राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छता पुरस्कार
By Raghvendra Singh Rathore
कैंसर, अल्जाइमर और दिल की बीमारी को खत्म कर देगा AI, एंथ्रोपिक सीईओ डारियो अमोदेई ने किया दावा
By Amresh Kushwaha
मध्यप्रदेश की पंचायतों के 'चहेते वेंडर'! सड़क बनाएं या श्मशान, हर काम के लिए फिक्स वेंडर!
By Atul Dwivedi
1353 करोड़ से बदलेगी 126 गांवों की सिंचाई व्यवस्था: बिरसा मुंडा जयंती पर धार में PM-CM का कार्यक्रम, नर्मदा जल पहुंचेगा खेतों तक
By Sandeep Kumar
इंदौर को अलग से सफाई का अवार्ड क्यों नहीं, महापौर ने बताए कारण, कहा- इंदौर नंबर वन
By Sanjay Gupta
मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब
By Sandeep Kumar