ईरान की घातक आर्मी को कनाडा के PM ट्रूडो ने घोषित किया आतंकी संगठन

Sandeep Kumar | Published:
Share
 STYLESHEET THESOOTR (3).png
STYLESHEET THESOOTR (3).png

कनाडा ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को आंतकी संगठन घोषित कर दिया है। इसके साथ ही अपने नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ देने का किया है।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ( Prime Minister Justin Trudeau ) ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ईरान की IRGC को आतंकी संगठन ( terrorist organization ) घोषित किया गया है। कनाडा सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आईआरजीसी ( IRGC ) को आतंकी लिस्ट में शामिल करने से एक सशक्त संदेश गया है कि आईआरजीसी की सभी आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए कनाडा हरसंभव प्रयास करेगा। कनाडा के इस कदम के बाद अब नजरें ईरान पर टिकी हैं। हालांकि ईरान ने इस संबंध में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश : तीन तलाक कानून का असर नहीं , बेखौफ हो रहे ट्रिपल तलाक

इसलिए हुआ ब्लैकलिस्ट


कनाडा में ईरान की IRGC को ब्लैकलिस्ट करने की मांग पिछले काफी समय से हो रही है। विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी प्रधानमंत्री ट्रूडो से आईआरजीसी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग कर ही थी। कनाडा का कहना है कि मानवाधिकार उनका प्रमुख मुद्दा है।

क्या है IRGC?


IRGC ईरान का सबसे खतरनाक संगठन है। इसकी स्थापना इस्लामिक क्रांति के बाद की गई थी। यह पारंपरिक सेनाओं की तरह नहीं है। ये ईरान की वैकल्पिक फोर्स है। इसमें 1.90 लाख सैनिक हैं। इसके सैनिक जल, थल और वायु सेना में काम करते हैं यह ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम भी चलाती है। तब यह बहुत छोटी सेना होती थी। इसमें ऐसे लोगों को शामिल किया गया जो देश में इस्लामिक क्रांति चाहते थे।

यूरोपियन यूनियन भी कर सकता है बैन


कनाडा के बाद अब ब्रिटेन और यूरोपियन यूनियन ईरान की इस स्पेशल फोर्स को जल्द ही आतंकी संगठन घोषित करने की तैयारी में हैं। इस सेना को ब्लैकलिस्ट करने से इस पर काफी असर पड़ना तय माना जा रहा है। अब जो भी इसकी मदद करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकेगी। इसके अलावा जिन देश में भी इसकी संपत्तियां घोषित हैं, उन्हें फ्रीज किया जा सकेगा।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr


Tags:
  • कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
  • Prime Minister Justin Trudeau
  • Terrorist organization
  • ईरान की घातक आर्मी
  • IRGC
  • ईरान की IRGC को आतंकी संगठन
  • यूरोपियन यूनियन भी कर सकता है बैन
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?