कैप्टन अंशुमन सिंह की प्रेम कहानी : 50 साल साथ रहने का वादा, 5 महीने में ही छूट गया साथ

Shreya Nakade | Jul 07, 2024, 10:19 IST
Share
Captain Anshuman Singh and Smriti love story
Captain Anshuman Singh and Smriti love story

भारतीय सेना के शहीद जवान कैप्टन अंशुमन सिंह को हाल ही में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। जानिए शादी के 5 महीने बाद ही शहीद होने वाले कैप्टन की लव स्टोरी...

कुछ प्रेम कहानियां अधूरी जरूर रह जाती हैं, मगर लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ जाती हैं। कैप्टन अंशुमन सिंह और स्मृति स्मृति सिंह ( Captain Anshuman Singh Love Story ) की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही है। यह कहानी दुनिया के सामने तब आई, जब सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए कैप्टन अंशुमन की विधवा को लोगों ने नम पर गर्व भरी आंखों से उनका कीर्ति चक्र लेते देखा।

कैप्टन अंशुमन सिंह को मिला कीर्ति चक्र पत्नी स्मृति ने लिया
कैप्टन अंशुमन सिंह को मिला कीर्ति चक्र पत्नी स्मृति ने लिया

पहली नजर का प्यार

स्मृति और अंशुमन की मुलाकात इंजीनियरिंग कॉलेज के पहले साल में हुई थी। स्मृति बताती हैं कि उन्हें पहली नजर में ही अंशुमन से प्यार हो गया था। पर शायद इस प्यार में हमेशा से दूरियां ही लिखी थीं। मुलाकात के एक महीने के बाद ही अंशुमन का सिलेक्शन मेडिकल कॉलेज में हो गया।

8 साल तक स्मृति और अंशुमन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे। इस दूरी ने उनके प्यार को कभी कम नहीं होने दिया बल्कि हर दिन प्यार खुमार चढ़ता रहा। 8 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों का आखिर साथ रहने का समय आया। फरवरी 2023 में को कैप्टन अंशुमन और स्मृति की शादी हुई पर दूरी तो इनकी किस्मत में लिखी थी। शादी के 2 महीने बाद ही कैप्टन की सियाचिन ग्लेशियर में पोस्टिंग हो गई।

ये खबर भी पढ़िए...

दुनिया की पहली CNG BIKE Bajaj Freedom 125 लॉन्च, कमाल की हैं फैसिलिटी

50 साल साथ रहने का वादा, 5 महीने में ही छूट गया साथ

18 जुलाई 2023 को स्मृति और अंशुमन ने लंबी बातचीत की। स्मृति बताती हैं कि इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपने आने वाले 50 सालों की प्लानिंग कर ली थी। पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

अब तक अंशुमन से दूरी स्मृति किसी तरह सहती जा रही थी क्योंकि उनके अस्तित्व का एहसास तो था। लेकिन इस बार स्मृति का अंशुमन फिर उनसे दूर चला गया और इस बार इतना दूर की अब दुनिया के उस पार जाकर ही मुलाकात होगी। शादी के 5 महीने बाद ही 19 जुलाई 2023 को कैप्टन अंशुमन सिंह शहीद हो गए। 50 साल का साथ, 5 महीने में ही छूट गया।

captain Anshuman Singh wife
captain Anshuman Singh wife

captain Anshuman Singh wife
captain Anshuman Singh wife

ये खबर भी पढ़िए...

अजब गजब : 14 साल रहे देश के पीएम, साइकल पर सवार होकर कहा अलविदा

सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए कैप्टन अंशुमन

कैप्टन अंशुमन सिंह पंजाब रेजिमेंट की 26 वीं बटालियन की सेना मेडिकल कोर में शामिल थे। 19 जुलाई 2023 की सुबह सेना के असले में आग लग गई। कैप्टन अंशुमन इस दौरान घायल हुए जवानों को सहायता प्रदान कर रहे थे।

इस दौरान आग बढ़ते-बढ़ते मेडिकल शैल्टर तक आ गई। कैप्टन अंशुमन ने जवानों के इलाज के लिए आग से जूझकर दवाएं निकालनी चाही। इस दौरान वे गंभीर रूप से घायल हुए और शहीद हो गए। अपने काम और जवानों के लिए इस समर्पण भाव के चलते उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

9c08ff2c-85a
9c08ff2c-85a
db93378f-1db
db93378f-1db

ये खबर भी पढ़िए...

एक साल पहले शुरू हुई लव स्टोरी, शिवराज सिंह चौहान की बहू - बेटे की सगाई की कहानी, देखें वीडियो

Tags:
  • Captain Anshuman Singh Love Story
  • कैप्टन अंशुमन सिंह
  • कैप्टन अंशुमन सिंह वाइफ
  • स्मृति सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा