राहुल गांधी की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विपक्ष, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 11 नेता बने याचिकाकर्ता

Arohi Raj | Sootr Assets | Oct 12, 2026, 21:14 IST
Share
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने याचिका दायर की है। बता दें याचिका दायर करने से पहले विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इस मार्च का नेतृत्व किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक, छात्र संगठन और वकील भी इसमें शामिल हुए थे।

सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष ने निकाला मार्च

याचिका दायर करने से पहले विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मार्च की अगुवाई की। इसमें कांग्रेस और राजद के नेताओं के साथ अखिलेश यादव भी शामिल हुए थे।

मार्च से पहले राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्टीट किया था। उन्होंने इस मार्च को शिव की बारात बताया था। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अपील की थी। मार्च के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी को हटाने की बात कही थी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकतंत्र की रक्षा को राजनीति से ऊपर बताया। उन्होंने वोट देने के अधिकार पर भी चिंता जताई।

CJI सूर्यकांत का INDIA गठबंधन को झटका: मिलने से इनकार, कहा - कोर्ट में याचिका दायर करें | CJI Suryakant's blow to INDIA alliance: Refuses meeting, says - file a petition in court
INDIA गठबंधन के नेताओं से मिलने से CJI सूर्यकांत का इनकार, बोले- ज्ञापन नहीं, कोर्ट में याचिका लगाइए
11 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने INDIA गठबंधन के नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया है। विपक्षी नेता चुनाव में कथित गड़बड़ियों को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे। CJI ने कहा कि मामला पहले से अदालत में विचाराधीन है। इसलिए नेताओं को कोर्ट में याचिका दाखिल करनी चाहिए। मुलाकात का अनुरोध ठुकराने की वजह भी ईमेल से बताई गई है।

याचिका में शामिल 11 विपक्षी नेताओं की लिस्ट

क्रमांकनेता का नामपार्टी
1राहुल गांधीकांग्रेस (INC)
2मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेस (INC)
3सौगत रायतृणमूल कांग्रेस (TMC)
4अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी (SP)
5तेजस्वी प्रसाद यादवराष्ट्रीय जनता दल (RJD)
6संजय राउतशिवसेना (UBT)
7एम. ए. बेबीभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPI-M)
8डी. राजाभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
9महुआ माझीझारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)
10सुप्रिया सुलेराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) (NCP-SP)
11ई. टी. मोहम्मद बशीरइंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML)

बस और ट्रक से पहुंचे विपक्षी नेता

मार्च के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे। वहां इंडिया ब्लॉक के दूसरे नेता भी मौजूद थे। इसके बाद नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च शुरू किया।

कुछ विपक्षी नेता ट्रक पर सवार होकर आगे बढ़े। इस दौरान राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव भी थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और दीपेंद्र हुड्डा भी ट्रक पर मौजूद थे। राहुल और प्रियंका गांधी ने समर्थकों के साथ पैदल मार्च भी किया।

वोट चोरी पर टीकाराम जूली का पीएम मोदी पर हमला, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग | Tikarram Jully attacks PM Modi on vote theft, demands resignation of Chief Election Commissioner
जनता के धैर्य की परीक्षा न लें पीएम,वोट चोरी के मुद्दे पर बोले टीकाराम जूली,मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
12 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनता के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दिल्ली के 'चलो दिल्ली' मार्च का समर्थन करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

CJI सूर्यकांत ने मिलने से क्यों किया इनकार?

इससे पहले 11 अक्टूबर यानी रविवार को विपक्षी नेताओं ने CJI सूर्यकांत से मिलने का समय मांगा था। लेकिन CJI ने उनसे मुलाकात करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने नेताओं से अपनी मांगों को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल करने को कहा था।

वहीं, सोमवार को CJI ने इस फैसले पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि मुलाकात के अनुरोध वाला पत्र उन्हें रविवार को मिला था। उन्होंने उसी रात जवाब भेजकर मिलने में असमर्थता के कारण बताए थे।

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने कहा

CJI सूर्यकांत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। आम नागरिक और निर्वाचित प्रतिनिधि, दोनों कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं। कोर्ट लोगों की चिंताओं को सुनेगी। कानून के मुताबिक, उचित कार्रवाई भी की जाएगी।

INDIA गठबंधन ने राष्ट्रपति से की वोट चोरी की शिकायत, मांगे सबूत | INDIA Alliance Complains of Vote Rigging to President, Evidence Demanded
इंडिया गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कहा वोट चोरी हो रही, राष्ट्रपति ने मांगे सबूत
10 Oct 2026 ,
By Jitendra Shrivastava
NEW DELHI. इंडिया गठबंधन के 10 नेताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के मुताबिक राष्ट्रपति ने सबूत मांगे हैं। ये सबूत वोट चोरी के आरोपों से जुड़े हैं। विपक्ष की चार मांगें हैं। इनमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा और विशेष गहन पुनरीक्षण पर रोक शामिल है।

33 लाख में से 20 लाख मामलों का समाधान

दूसरी तरफ दिल्ली में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान करीब 33 लाख मैपिंग से जुड़ी समस्या सामने आई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) दिल्ली के मुताबिक, इनमें से करीब 20 लाख मामलों का समाधान किया जा चुका है। निर्वाचन कार्यालय ने इन समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया था। अधिकारी ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को कोई शिकायत है, तो वह संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।

शिकायत के लिए इन अधिकारियों से संपर्क करें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में मतदाता शिकायत के लिए BLO से संपर्क कर सकते हैं। दिल्ली में 14 हजार 947 बूथ लेवल ऑफिसर तैनात हैं। इसके अलावा 902 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) भी मदद के लिए उपलब्ध हैं। मतदाता 70 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) से भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली में 13 जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) भी तैनात हैं। जरूरत पड़ने पर मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर केंद्र का इनकार, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया अंतिम फैसला लेने का निर्देश | Advocates Protection Bill Denied by Center, High Court Directs State Government to Take Final Decision
एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल: केंद्र ने बताया गैर-जरूरी, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा अंतिम फैसला
12 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान में वकीलों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्यों से तैयार किया गया एडवोकेट्स प्रोटेक्शन बिल-2023, अभी भी मंजूरी का इंतजार कर रहा है। राज्य सरकार बिल पर अंतिम विचार नहीं कर पाई है, जबकि हाईकोर्ट ने इसे चार सप्ताह में निर्णायक रूप से लाने का आदेश दिया था।

FAQs

  1. विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च क्यों निकाला?
    विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च लोकतंत्र की रक्षा और वोट देने के अधिकार के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए निकाला, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अगुवाई में कई विपक्षी नेता शामिल हुए।
  2. CJI सूर्यकांत ने विपक्षी नेताओं से मिलने से क्यों इनकार किया?
    CJI सूर्यकांत ने विपक्षी नेताओं से मिलने से इनकार किया,क्योंकि उन्होंने बताया कि उन्हें मुलाकात के अनुरोध वाला पत्र रविवार को मिला था और उन्होंने उसी रात जवाब भेजकर मिलने में असमर्थता के कारण बताए थे।
  3. मार्च में शामिल विपक्षी नेताओं की मुख्य हस्तियां कौन-कौन थीं?
    मार्च में मुख्य विपक्षी नेताओं में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, और तेजस्वी यादव जैसे कई प्रमुख नेता शामिल थे।
Tags:
  • राहुल गांधी
  • ज्ञानेश कुमार
  • मुख्य चुनाव आयुक्त
  • सुप्रीम कोर्ट
  • INDIA ब्लॉक
  • विपक्षी नेता
  • CEC ज्ञानेश कुमार
  • राहुल गांधी याचिका
  • SIR विवाद
  • विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च
छत्तीसगढ़ में 67 लाख का फर्नीचर घोटाला, बिना सामान पहुंचाए निकाल लिए पैसे, 10 आरोपियों पर 20 हजार पन्नों का चालान

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में 67 लाख का फर्नीचर घोटाला, बिना सामान पहुंचाए निकाल लिए पैसे, 10 आरोपियों पर 20 हजार पन्नों का चालान
mp top news: कैबिनेट बैठक में सीएम की घोषणा, दो दिन बाद होगी DPC मीटिंग, शिवराज के तीखे तेवर पर CM मोहन यादव ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट

By Sanjay Dhiman

mp top news: कैबिनेट बैठक में सीएम की घोषणा, दो दिन बाद होगी DPC मीटिंग, शिवराज के तीखे तेवर पर CM मोहन यादव ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
तमिलनाडु से ओडिशा तक 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, मध्यप्रदेश के ढाल सिंह बिसेन को यहां की कमान

By Sumit Kumar

तमिलनाडु से ओडिशा तक 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, मध्यप्रदेश के ढाल सिंह बिसेन को यहां की कमान
सीधी में ईसाई प्रार्थना सभा पर विवाद: बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, 2 महिलाओं पर केस दर्ज

By Arohi Raj

सीधी में ईसाई प्रार्थना सभा पर विवाद: बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, 2 महिलाओं पर केस दर्ज
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क
एमपी के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, दुर्गा पूजा से छठ तक चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और स्टॉपेज

By Sanjay Dhiman

एमपी के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, दुर्गा पूजा से छठ तक चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और स्टॉपेज
शिवराज के तीखे तेवर पर सीएम मोहन यादव ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट, बोले- दूध का दूध और पानी का पानी होगा

By Sandeep Kumar

शिवराज के तीखे तेवर पर सीएम मोहन यादव ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट, बोले- दूध का दूध और पानी का पानी होगा