केंद्रीय बजट 2026 : खरगे बोले- सरकार के पास न तो नीति, न ही राजनीतिक इच्छाशक्ति

Sandeep Kumar | Feb 01, 2026, 23:19 IST
Share
central budget 2026 kharge
central budget 2026 kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय बजट 2026 को नीति और समाधान विहीन करार दिया। उन्होंने सरकार पर किसानों, सामाजिक वर्गों और राज्यों की अनदेखी का आरोप लगाया।

News in Short

  • खरगे ने बजट को एकतरफा और असमानताओं को नजरअंदाज करने वाला बताया।
  • खरगे ने कहा कि सरकार के पास नीति दृष्टि और राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी है।
  • बजट में किसानों, समाजिक न्याय और राज्यों के लिए कोई ठोस योजना नहीं है।
  • खरगे ने वित्त आयोग की सिफारिशों पर सवाल उठाए, राज्य सरकारों को राहत नहीं मिली।
  • खरगे ने इसे एक थकी हुई सरकार का बजट बताया, जिसमें समाजिक कल्याण की कोई योजना नहीं है।

News in Detail

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बजट के बाद राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। विपक्षी नेताओं ने इसे एकतरफा और जनता की उम्मीदों के विपरीत बताया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विचारों और दूरदृष्टि की कमी हो गई है।

खरगे ने ट्वीट के जरिए साधा निशाना

खरगे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों से जूझ रहा है। बजट में इन समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं दिखता। खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार के पास न तो नीति दृष्टि है और न ही राजनीतिक इच्छाशक्ति। उन्होंने कहा कि यह बजट उस खालीपन को उजागर करता है। खरगे ने कहा कि मोदी सरकार अब विचारों से खाली हो चुकी है। तंज कसते हुए लिखा कि मिशन मोड अब चैलेंज रूट बन गया है और रिफॉर्म एक्सप्रेस शायद ही रिफॉर्म जंक्शन पर रुके।

मोदी सरकार के बजट 2026 में मिडिल क्लास से लेकर टैक्सपेयर्स को क्या मिला ?

देश को दिशा देने वाला विजन गायब

खरगे के अनुसार केंद्रीय बजट 2026 में कोई ठोस नीति नहीं है। न ही ऐसे नारे हैं जो नीति के अभाव को ढक सकें। उन्होंने इसे सरकार की विफलता का प्रतीक बताया। खरगे ने कहा कि देश को दिशा देने वाला विजन गायब है। देश के किसान अभी भी किसी वेलफेयर सपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि असमानता ब्रिटिश राज के स्तर से भी बढ़ चुकी है। बजट में इसका कोई जिक्र नहीं है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अल्पसंख्यकों के लिए कोई विशेष समर्थन नहीं दिया गया। खरगे के अनुसार, यह बजट सामाजिक न्याय की भावना को नजरअंदाज करता है।

बजट 2026 में मंदिरों और मठों की सुरक्षा के लिए मास्टरप्लान, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

वित्त आयोग की सिफारिशों पर सवाल

खरगे ने वित्त आयोग की सिफारिशों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इससे राज्यों को कोई राहत नहीं मिल रही। राज्य गंभीर वित्तीय दबाव में हैं। खरगे ने कहा कि फेडरलिज्म इस बजट में हताहत हुआ है। दूसरी ओर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2027 के लिए कैपेक्स लक्ष्य 12.2 लाख करोड़ रुपए किया। यह मौजूदा वर्ष के 11.2 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। टियर-2 और टियर-3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की बात कही गई। कांग्रेस इसे अपर्याप्त मानती है।

बजट 2026 में शराब-सिगरेट के शौकीनों को तगड़ा झटका, कपड़े, जूते और दवाएं समेत ये चीजें सस्ती

बजट में इसका कोई जिक्र नहीं

खरगे ने कहा कि घरेलू बचत में गिरावट और कर्ज बढ़ने की बात नजरअंदाज की गई है। शिक्षित युवाओं में बेरोजगारी का कोई समाधान नहीं है। वित्त आयोग की सिफारिशों पर और अध्ययन की जरूरत है। बजट राज्य सरकारों को कोई राहत नहीं देता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि असमानता ब्रिटिश राज के स्तर को पार कर गई है। बजट में इसका कोई जिक्र नहीं है। न ही SC, ST, OBC, EWS या अल्पसंख्यकों के लिए कोई सहायता है।

केंद्रीय बजट से भजनलाल को उम्मीद, राजस्थान के विकास को मिलेगी अधिक मजबूती

बजट को भी खर्च नहीं करते: खरगे

केंद्रीय बजट आज: खरगे ने कहा कि पहले की सरकारें शिक्षा, स्वास्थ्य और छात्रों को स्कॉलरशिप पर जोर देती थीं। वित्त मंत्री ने स्कूलों का एक भी जिक्र नहीं किया। सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए कोई घोषणा नहीं की। मनरेगा की जगह आए नए कानून का बजट में कोई जिक्र नहीं था। यह एक थकी हुई और रिटायर सरकार का बजट है। पहले ये पैसा नहीं देना चाहते और फिर मिले बजट को भी खर्च नहीं करते।

Tags:
  • मोदी सरकार
  • निर्मला सीतारमण
  • बजट
  • केंद्रीय बजट आज
  • मल्लिकार्जुन खरगे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच