बजट 2026 : पीएम मोदी बोले-युवा शक्ति का बजट, राहुल ने बताया निराशाजनक

Sandeep Kumar | Feb 01, 2026, 23:43 IST
Share
central budget 2026
central budget 2026

केंद्रीय बजट 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं का बजट बताया। इसमें स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने की बात की गई। विपक्षी नेताओं ने इसे निराशाजनक और युवाओं के लिए अप्रासंगिक बताया

पीएम मोदी ने आम बजट को युवाओं का बजट बताया। उन्होंने कहा कि रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी है। यह स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करने का प्रयास है। सबसे बड़ी पूंजी नागरिक हैं, इसमें निवेश किया गया। विपक्ष ने बजट को निराशाजनक बताया।

राहुल गांधी ने कहा कि यह युवाओं के लिए रोजगार का बजट नहीं है। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर गिर रहा है। निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। घरेलू बचत में भारी गिरावट आ रही है। ममता बनर्जी ने इसे बिखरा बजट बताया।

बजट को लेकर पीएम मोदी के बड़ी बातें...

  • हम सिर्फ तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं हैं। हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है।
  • यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। भारत के रिफॉर्म्स को बजट से नई गति मिलेगी।
  • सनराइज सेक्टर को मजबूती से महत्व दिया गया है। रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनिरल्स, टेक्सटाइल, हाईटेक टूल मैनुफैक्चरिंग भविष्य और वर्तमान की जरूरतों का ध्यान रखते हैं।
  • बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
  • हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और टियर-2, टियर-3 शहरों के विकास पर ध्यान दिया गया है।
  • इस बजट से रोजगार सृजन बढ़ेगा। 10 करोड़ महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं।
  • महिलाओं द्वारा संचालित समूह का सिस्टम भी बजट में रखा गया है।
  • हर घर लक्ष्मी पहुंचे, इसके लिए कदम उठाए गए हैं। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे।
केंद्रीय बजट 2026 : खरगे बोले- सरकार के पास न तो नीति, न ही राजनीतिक इच्छाशक्ति

वित्त मंत्री का बयान झूठा: ममता

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि वित्त मंत्री का बयान झूठा है। तीन कॉरिडोर पहले से चल रहे हैं। हमने इन पर काम शुरू कर दिया है। पुरुलिया में जंगलमहल जंगल सुंदरी परियोजना के लिए 72,000 करोड़ रुपए का निवेश होगा। उन्होंने बंगाल को एक पैसा नहीं दिया है।

सिर्फ जीएसटी टैक्स है। वित्त मंत्री ने बजट में तीन फ्रेट कॉरिडोर का जिक्र किया। ये डंकुनी (प. बंगाल) से सूरत (गुजरात), दुर्गापुर में ईस्ट कोस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और वाराणसी से सिलीगुड़ी तक रेल कॉरिडोर हैं।

हितानंद शर्मा पर फैसले के बाद इंदौर में जुटे संघ के भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी और सीएम

Budget 2026 : एमपी की झोली में क्या, जानें कितनी पूरी हुई उम्मीदें

शिवपुरी में भाजपा नेताओं पर हमला: कुर्सियां टूटीं, बोतलें चलीं, पर FIR गायब!

बजट को लेकर किस नेता ने क्या कहा...

  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे प्रगतिशील बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर पर फोकस करता है। विशेष रूप से टेलीकॉम और डीओएनईआर क्षेत्रों को बढ़ावा मिला है। यह भारत को सशक्त बनाएगा।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह बजट हर गांव, कस्बे और शहर के युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त करता है और उनके सपनों को साकार करने में मदद करता है।
  • सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि यह बजट गरीबों और गांवों की समझ से परे है। इसमें न तो नौकरी दी गई है, न रोजगार के अवसर। यह बजट गरीब का पेट नहीं भर सकता है। यह केवल सपने दिखाने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ 5 प्रतिशत लोगों के लिए है।
  • केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने इसे क्रांतिकारी और सुंदर बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह हर वर्ग, व्यापारी, उद्योगपति और मजदूरों पर ध्यान देता है। यह सामाजिक और आर्थिक न्याय देने वाला बजट है।
  • कर्नाटक डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा कि बजट से कर्नाटक को कोई लाभ नहीं मिला। केंद्र ने गांधी जी के नाम पर एक कार्यक्रम का नाम रखा, लेकिन गांधी जी के नाम से जुड़े रोजगार कानून को समाप्त कर दिया गया।
  • RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि केंद्रीय बजट समझ से बाहर है। उन्हें लगता है कि बिहार का ख्याल नहीं रखा गया।
  • कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने इसे दिशाहीन, किसान विरोधी और युवाओं के लिए निरर्थक बताया। उन्होंने कहा कि बजट में कोई रोडमैप नहीं है।
  • SP सांसद जियाउर रहमान बर्क ने कहा कि बजट आम लोगों की उम्मीदों को पूरा नहीं करता। यह बहुत निराशाजनक है।
Tags:
  • पीएम मोदी
  • राहुल गांधी
  • अमित शाह
  • ममता बनर्जी
  • अखिलेश यादव
  • बजट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज