भारी बारिश से चारमीनार को हुआ नुकसान... ऐतिहासिक धरोहर खतरे में
Jitendra Shrivastava | Apr 03, 2025, 23:15 IST
charminar-damage Photograph: (thesootr)
हैदराबाद में भारी बारिश से चारमीनार को फिर नुकसान हुआ है। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे, चारमीनार की एक मीनार का कलात्मक प्लास्टर टूटकर गिर गया। मलबा भाग्यलक्ष्मी मंदिर के पास पहुंचा। जानिए पूरी जानकारी।
भारी बारिश (Heavy Rainfall) और तेज हवाओं ने हैदराबाद के ऐतिहासिक स्मारक चारमीनार (Charminar) को नुकसान पहुंचाया है। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे, चारमीनार की एक मीनार का कलात्मक प्लास्टर टूटकर गिर गया। मलबा नीचे स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर (Bhagyalakshmi Temple) के पास जा गिरा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जैसे ही घटना की जानकारी प्रशासन को मिली, स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का आकलन किया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को भी इसकी जानकारी दी गई। अधिकारियों के अनुसार, मीनार के टूटे हिस्से में सजावटी प्लास्टर (Decorative Plaster) और चूना पत्थर का मोर्टार शामिल था।
ये खबरें भी पढ़ें...
IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हराया
वक्फ संशोधन विधेयक: नड्डा की तीखा हमला, मुस्लिमों को वोट बैंक बनाकर रखा, अब सुधार से डर क्यों?
2019 में भी Charminar का एक हिस्सा तेज बारिश के कारण गिर गया था। उस वक्त भी प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा अलग होकर नीचे गिरा था।
Charminar के उत्तर-पूर्वी हिस्से में पहले ही एक बड़ी दरार (Structural Crack) देखी गई थी, जिस पर भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) अध्ययन कर रहा है कि क्या इससे इमारत की संरचनात्मक मजबूती पर कोई खतरा है।
Charminar का निर्माण 1591 में गोलकुंडा के शासक मुहम्मद कुली कुतुब शाह (Muhammad Quli Qutb Shah) ने करवाया था। इसे हैदराबाद शहर की नींव के प्रतीक के रूप में बनाया गया था, जब शासक ने गोलकुंडा किले के बाहर एक नया शहर बसाने का निर्णय लिया। 1924 में निजाम मीर उस्मान अली खान (Mir Osman Ali Khan) ने चारमीनार पर चूने के प्लास्टर का मरम्मत कार्य करवाया था। यह न केवल एक स्थापत्य चमत्कार है बल्कि हैदराबाद की पहचान भी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
अब आसानी से बर्खास्त नहीं किए जाएंगे सरकारी अफसर, HC का बड़ा फैसला
राजा भोज के जमाने की 14 प्राचीन बावड़ियों का होगा उन्नयन, भोपाल नगर निगम ने तैयार किया प्लान
ASI के विशेषज्ञ अब यह अध्ययन कर रहे हैं कि लगातार हो रही क्षति से इसकी दीर्घकालिक मजबूती पर क्या असर पड़ेगा। अगर समय रहते संरक्षण कार्य नहीं किए गए, तो यह ऐतिहासिक धरोहर गंभीर खतरे में पड़ सकती है।
प्रशासन ने लिया तत्काल एक्शन
ये खबरें भी पढ़ें...
IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हराया
वक्फ संशोधन विधेयक: नड्डा की तीखा हमला, मुस्लिमों को वोट बैंक बनाकर रखा, अब सुधार से डर क्यों?
पहले भी हो चुका है चारमीनार को नुकसान
2019 की घटना...
हालिया घटनाएं और दरारें...
किसने करवाया निर्माण?
ये खबरें भी पढ़ें...
अब आसानी से बर्खास्त नहीं किए जाएंगे सरकारी अफसर, HC का बड़ा फैसला
राजा भोज के जमाने की 14 प्राचीन बावड़ियों का होगा उन्नयन, भोपाल नगर निगम ने तैयार किया प्लान
संरचना को लेकर बढ़ी चिंता
FAQ- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- चारमीनार का इतिहास: किसने करवाया निर्माण?
चारमीनार का निर्माण 1591 में गोलकुंडा के शासक मुहम्मद कुली कुतुब शाह (Muhammad Quli Qutb Shah) ने करवाया था। इसे हैदराबाद शहर की नींव के प्रतीक के रूप में बनाया गया था, जब शासक ने गोलकुंडा किले के बाहर एक नया शहर बसाने का निर्णय लिया। - चारमीनार का निर्माण किस चीज के करवाया था?
1924 में निजाम मीर उस्मान अली खान (Mir Osman Ali Khan) ने चारमीनार पर चूने के प्लास्टर का मरम्मत कार्य करवाया था। चारमीनार न केवल एक स्थापत्य चमत्कार है बल्कि हैदराबाद की पहचान भी है। - चारमीनार की संरचना को लेकर बढ़ी चिंता
ASI के विशेषज्ञ अब यह अध्ययन कर रहे हैं कि लगातार हो रही क्षति से चारमीनार की दीर्घकालिक मजबूती पर क्या असर पड़ेगा। अगर समय रहते संरक्षण कार्य नहीं किए गए, तो यह ऐतिहासिक धरोहर गंभीर खतरे में पड़ सकती है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman