पत्नी का फैसला आज तक लागू तो आज क्यों नहीं, चित्रा त्रिपाठी से तलाक पर बोले अतुल अग्रवाल

Raj Singh | Mar 20, 2025, 13:26 IST
Share
CHITRA
CHITRA

देश की जानी मानी न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी और उनके पति अतुल अग्रवाल ने 16 साल की शादी के बाद आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला कर लिया है। वे अब बेटे की परवरिश में साथ रहेंगे।

देश की जानी-मानी न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी और वरिष्ठ पत्रकार अतुल अग्रवाल ने 16 साल की शादी के बाद तलाक लेने का फैसला किया है। इस फैसले की पुष्टि खुद चित्रा त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए की। उन्होंने यह भी बताया कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और वे अब एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।

तलाक के बाद भी संतान की परवरिश में सहयोग

चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल का एक बेटा है, जिसे वे दोनों मिलकर पालने का फैसला लिए हुए हैं। इस बदलाव के बावजूद, वे अपने बेटे की शिक्षा और जीवन के अन्य पहलुओं में पूरी तरह से साथ रहेंगे। दोनों का कहना है कि वे एक-दूसरे से तलाक लेने के बावजूद सह-माता-पिता के रूप में अपने कर्तव्यों को निभाएंगे।

चित्रा ने एक्स पर क्या लिखा ?

साथ में 16 शानदार साल बिताने के बाद, हमने कुछ समय पहले ही अलग होने की योजना बनाई और अब हम इसे औपचारिक रूप देने के लिए तैयार हैं। पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में। हम अपने बेटे को साथ-साथ पालने के लिए समर्पित हैं और इस बदलाव के दौरान अपने प्रियजनों के समर्थन के लिए उनके आभारी हैं। यह अंत नहीं है, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। आपकी शुभकामनाएं हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं।

अतुल अग्रवाल ने क्या कहा ?

वहीं इस पूरे मामले पर अतुल अग्रवाल का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा,हो इहि सोइ जो राम रचि राखा। को करि तर्क बढ़ावै साखा॥ अस कहि लगे जपन हरिनामा। गईं सती जहँ प्रभु सुखधामा॥ सब अच्छा है, आगे भी अच्छा ही होगा। पत्नी का प्रत्येक निर्णय आज तक लागू होता रहा है तो आज क्यों नहीं? परिजनों, मित्रों की सुहानुभूति/फिक्र के लिए धन्यवाद।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

वहीं चित्रा त्रिपाठी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कुछ लोगों ने उनके फैसले का सम्मान किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं, जबकि अन्य ने इसे चौंकाने वाला कदम माना। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर उनकी पोस्ट वायरल हो रही है, जिससे यह खबर पूरे मीडिया जगत में चर्चा का विषय बन गई है।

चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल का मीडिया जगत में योगदान

बता दें कि चित्रा त्रिपाठी, जो वर्तमान में एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं। भारतीय पत्रकारिता में अपनी सशक्त आवाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने प्राइम-टाइम डिबेट्स और सशक्त रिपोर्टिंग के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। वहीं, अतुल अग्रवाल 'हिंदी खबर' न्यूज चैनल के प्रधान संपादक हैं और अपने बेबाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध हैं।

हालांकि, लंबे समय से इन दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आ रही थीं, इस तलाक के बाद अब इन अफवाहों पर भी विराम लग गया है। अब दोनों अपने जीवन के नए अध्याय में कदम रखने जा रहे हैं, और अपने बेटे के लिए सबसे अच्छा वातावरण देने संकल्प ले चुके हैं।

the sootr

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी
  • अतुल अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज