सीएम ममता बनर्जी घर में फिसलीं, माथे पर गंभीर चोट, टांके लगे

BP shrivastava | Mar 15, 2024, 24:03 IST
Share
thesootr
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी घर में फिसलने से घायल हो गईं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को कोलकाता स्थित अपने घर में फिसलने से गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। तृण मूल कांग्रेस (TMC) के मुताबिक उनके माथे पर गंभीर और गहरी चोट आई है। इससे पहले भी ममता कई बार सादसों का शिकार हुई हैं।

KOLKATA. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार, 14 मार्च को कोलकाता स्थित अपने घर में फिसलने से गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। तृण मूल कांग्रेस (TMC) ने बताया कि उनके माथे पर गंभीर और गहरी चोट आई है। इसके बाद भतीजे अभिषेक बनर्जी उन्हें SSKM अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज हुआ। ममता बनर्जी इससे पहले भी कई बार अलग -अलग घटनाओं में घायल हो चुकीं हैं।

घर में शो पीस पर गिरने से लगी चोट


ममता बनर्जी के मीडिया कोऑर्डिनेटर के मुताबिक, मुख्यमंत्री अपने घर में चलते हुए फिसल गईं और शो पीस पर गिरने के चलते उन्हें चोट लग गई। पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने भी ममता की चोट को लेकर डॉक्टरों से बात की। हालत स्थिर होने पर डॉक्टरों ने ममता को रात में ही डिस्चार्ज कर दिया। ममता बनर्जी की उम्र अभी 69 साल है।

ये खबर भी पढ़ें... गृह मंत्रालय बोला- भारतीय मुस्लिम CAA से न डरें, उनकी नागरिकता पर कोई असर नहीं होगा

TMC ने ममता की 3 फोटो जारी कीं


ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने उनकी अलग अलग एंगल से तीन तस्वीरें सोशल मीडिया पोस्ट X पर जारी की हैं। जिसमें माथे पर लगी चोट गंभीर दिखाई पड़ रही है और काफी गहरा घाव साफ दिख रहा है। ये फोटो घटना के तत्काल बाद की हैं,क्योंकि उसमें उनके माथे से बह रहा खून विचलित करने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें...Modi प्रधान सेवक बन काम कर रहे और आप बताएंगे अफसरी, ये नहीं चलेगा

इस साल जनवरी में भी सिर पर लगी थी चोट


ममता को इस साल जनवरी में सिर पर चोट लगी थी। दरअसल, वह 24 जनवरी को सड़क मार्ग से बर्धमान से कोलकाता लौट रही थीं। तेज बारिश हो रही थी। धुंध की वजह से अचानक कार के ब्रेक लगाने से ममता का सिर टकरा गया था, जिससे हल्की चोट आई थी।

हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में भी घायल हो चुकी हैं


2023 में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में ममता बनर्जी घायल हुई थीं
ममता बनर्जी को 27 जून को विदेश यात्रा के दौरान बाएं घुटने में चोट लग गई थी। इसी घुटने में उन्हें साल 2023 की शुरुआत में हेलिकॉप्टर से उतरते समय भी चोट लगी थी। उनके घुटनों की जांच SSKM अस्पताल में की गई। जांच में ममता के बाएं पैर के घुटने के लिगामेंट में चोट का पता चला था। साथ ही उनके बाएं कूल्हे के जोड़ में भी चोट के निशान थे। अस्पताल में उन्हें भर्ती होने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपना इलाज घर पर ही करवाया था।

2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पैर में लगी थी चोट


10 मार्च 2021 को ममता नंदीग्राम में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान घायल हुई थीं। ममता के पैर में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें कोलकाता के SSKM हॉस्पिटल में तीन दिन तक एडमिट रहना पड़ा। डॉक्टरों ने उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया था। इसके बाद ममता ने व्हीलचेयर पर बैठकर ही विधानसभा चुनाव प्रचार किया था।



ममता बजर्नी | ममता बजर्नी घायल | ममता के माथे में चोट | टीएमसी चीफ ममता | Mamta Bajrani | Mamta Bajrni injured | CM Mamta Bajni | TMC Chief Mamata | Mamta forehead injured

Tags:
  • ममता बजर्नी
  • ममता बजर्नी घायल
  • ममता के माथे में चोट
  • टीएमसी चीफ ममता
  • Mamta Bajrani
  • Mamta Bajrni injured
  • CM Mamta Bajni
  • TMC Chief Mamata
  • Mamta forehead injured
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश

By Mukesh Sharma

मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस

By Sandeep Kumar

राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

By Jitendra Shrivastava

सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।

By Raghvendra Singh Rathore

चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी