होटल छोड़ ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर सोए सुनील ग्रोवर, सादगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Anjali Dwivedi | Jun 19, 2026, 14:51 IST
Share
होटल छोड़ घाट पर सोए सुनील ग्रोवर
होटल छोड़ घाट पर सोए सुनील ग्रोवर

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर आम लोगों के बीच जमीन पर सोए। उन्होंने खुद वीडियो खुद शेयर कर कैप्शन दिया तारे जमीन पर। फैन्स ने उनकी इस सादगी को खूब सराहा।

कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वो ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर आम राहगीरों के बीच जमीन पर सोते नजर आ रहे हैं। वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है तारे जमीन पर। सादगी से भरे इस अंदाज को देखकर फैन्स उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

ऋषिकेश में क्या किया सुनील ने?

कॉमेडी की दुनिया में अपना अलग मुकाम बनाने वाले सुनील ग्रोवर इन दिनों खबरों में हैं। वजह कोई फिल्म या शो नहीं, बल्कि उनकी एक झलक है जो दिल को छू गई। सुनील ग्रोवर ऋषिकेश टूर पर गए थे, वहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए, पहाड़ों में विराजे देव स्वरूप के आगे हाथ जोड़कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने शुद्ध वैष्णव भोजन किया और फिर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया।

सुनील अचानक चलते-चलते एक रास्ते पर सो रहे कई राहगीरों के साथ जमीन पर लेट गए। इस रैन बसेरे में सोए राहगीरों के पास तो चटाई थी लेकिन सुनील जमीन पर ही सो गए।

वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के वक्त सड़क के किनारे फुटपाथ पर कई आम लोग सो रहे हैं। इन्हीं लोगों के बीच सुनील ग्रोवर भी आराम से सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहने सुनील ने फुटपाथ पर एक साधारण सी चादर बिछाई है। बिना किसी तामझाम या वीआईपी ट्रीटमेंट के वो वहां चैन की नींद ले रहे हैं।

एक अन्य वीडियो में वो गंगा किनारे हाथ जोड़े खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सफेद शर्ट और नीले रंग की जींस पहनी हुई है। वीडियो में लता मंगेशकर का गाना अजीब दास्तां है ये बैकग्राउंड में लगाया गया है।

फैन्स ने क्या कहा?

सुनील ग्रोवर ने खुद इस वीडियो को पोस्ट करते हुए तारे जमीन पर कैप्शन लिखा। सुनील का यह अंदाज देखकर फैन्स उनसे प्रभावित हो गए और वीडियो पर कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, सुकून होना चाहिए, बेशक थोड़ी देर के लिए हो। एक और यूजर ने लिखा, ये फकीरी ही बेशकीमती है आज के वक्त में।

Sunil Grover
Sunil Grover


पहले भी दिखा चुके हैं ऐसा अंदाज

सुनील ग्रोवर अक्सर अपने सोशल मीडिया पर इस तरह के मजेदार और अनोखे वीडियो शेयर करने के लिए जाने जाते हैं। कभी वो सड़क किनारे ठेले पर चाय बनाते दिखते हैं, तो कभी सब्जी बेचते नजर आते हैं।

इससे पहले भी वो पहाड़ों में काम कर रहे मजदूरों के साथ बैठकर खाना खाते दिखे थे। इतनी बड़ी शोहरत के बाद भी यह सादगी उन्हें भीड़ से अलग करती है।

Sunil Grover
Sunil Grover


कौन हैं सुनील ग्रोवर?

सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो में गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे किरदारों से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। सुनील सिर्फ एक बेहतरीन कॉमेडियन ही नहीं, बल्कि एक कमाल के एक्टर भी हैं।

उन्होंने गजनी, भारत और जवान जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। वेब सीरीज तांडव में निभाए उनके संजीदा किरदार ने दर्शकों को हिलाकर रख दिया था। पर्दे पर लाखों लोगों को जो इंसान हंसाता है, वो असल जिंदगी में इतना सहज और जमीन से जुड़ा हो सकता है। यह वीडियो इसी बात की मिसाल है।

FAQ

  1. सुनील ग्रोवर ऋषिकेश में क्यों गए थे?
    सुनील ग्रोवर ऋषिकेश भ्रमण पर गए थे। वहां उन्होंने दर्शन किए, शुद्ध वैष्णव भोजन किया और त्रिवेणी घाट पर आम राहगीरों के बीच जमीन पर विश्राम किया। यह वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
  2. सुनील ग्रोवर के वायरल वीडियो में क्या था?
    वीडियो में सुनील ग्रोवर रात के वक्त ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट के पास फुटपाथ पर साधारण चादर बिछाकर आम लोगों के बीच सोते दिख रहे हैं। उन्होंने इसे तारे जमीन पर कैप्शन के साथ पोस्ट किया जो वायरल हो गया।
  3. सुनील ग्रोवर किन फिल्मों और शोज में काम कर चुके हैं?
    सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो में गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे किरदारों से मशहूर हुए। गजनी, भारत, जवान और बागी जैसी फिल्मों के अलावा वेब सीरीज तांडव में भी उन्होंने अभिनय किया है।
ये खबरें भी पढ़ें...

कॉमेडियन प्रणीत मोरे: 370 की बिरयानी पर पुलिस की एंट्री, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

प्रोफेसर रसाई से इंद्रवदन तक देखिए कॉमेडियन सतीश शाह के 7 बेस्ट रोल

रिलीज से पहले ही Cocktail 2 ने करोड़ों की कमाई कर ली

भारत भाग्य विधाता रिलीज: फिल्म में कंगना रनौत के अभिनय की हो रही जमकर तारीफ

Tags:
  • कपिल शर्मा
  • सोशल मीडिया
  • द कपिल शर्मा शो
  • सुनील ग्रोवर
  • ऋषिकेश
  • कॉमेडियन-एक्टर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा