कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत को 2 गोल्ड, नीरज का मुकाबला रात साढ़ें 12 बजे से
Sanjay Dhiman | Jul 31, 2026, 22:18 IST
commonwealth-games-judo-gold-india
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने जूडो में 15 मिनट में 2 गोल्ड जीते। अस्मिता डे और हर्ष सिंह चैंपियन बने। अब नीरज चोपड़ा का फाइनल बाकी है। यह मुकाबला रात 12:30 बजे से होगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जूडो में भारत ने सिर्फ 15 मिनट के अंदर 2 गोल्ड मेडल जीत लिए। यह भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में पहला गोल्ड मेडल है।
शुक्रवार रात 8:56 बजे अस्मिता डे ने विमेंस 48 किग्रा कैटेगरी का फाइनल जीता। उन्होंने कनाडा की हेइडी क्वाच को 2-1 से हराया। इसके ठीक 15 मिनट बाद हर्ष सिंह ने दूसरा गोल्ड दिलाया। उन्होंने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को 10-0 से हराया।
त्रिपुरा की रहने वाली अस्मिता की उम्र सिर्फ 23 साल है। फाइनल के शुरुआती दौर में उन्होंने एक अंक गंवा दिया था। इसके बाद उन्हें एक पेनल्टी भी मिल गई। इससे कनाडा की खिलाड़ी ने मैच पर पकड़ बना ली।
लेकिन अस्मिता ने हार नहीं मानी। उन्होंने अटैकिंग खेल जारी रखा। चार मिनट के मुकाबले में आधे समय के बाद उन्होंने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद उन्होंने मैच अपने नाम कर लिया।
अस्मिता और हर्ष के गोल्ड के बाद अब यामिनी मौर्य की बारी है। वे जूडो की विमेंस 57 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में उतरेंगी। अगर वे भी जीत जाती हैं तो भारत को एक और गोल्ड मिलेगा।
इन जीत के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल टैली में भारत 9वें स्थान पर पहुंच गया है। टीम ने अब तक 5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। कुल मिलाकर भारत के नाम 19 मेडल हो चुके हैं।
![a6f2585e-cc0]()
जूडो के अलावा बॉक्सिंग में भी भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। 5 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गए हैं। इसका मतलब है कि उनके सिल्वर मेडल पक्के हो गए हैं। अब सभी को गोल्ड की उम्मीद है।
जादुमणि सिंह ने पुरुषों की 55 किग्रा वेट कैटेगरी में नामीबिया के फिलिप हाउसेब को हराया। उनसे पहले प्रीति पवार, जैस्मीन लम्बोरिया, अरुंधति चौधरी और अंकुश पंघाल भी फाइनल में जगह बना चुके थे।
महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रीति पवार ने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हराया। वहीं जैस्मीन लम्बोरिया ने 57 किग्रा वर्ग में लेसोतो की खिलाड़ी को आरएससी (RSC – Referee Stops Contest) से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में अंकुश पंघाल ने कनाडा के जोशुआ ओफोरी को 5-0 से हराया। अंकुश ने तीनों राउंड में अपनी बढ़त बनाए रखी और फाइनल में जगह पक्की की।
अब सबकी निगाहें नीरज चोपड़ा पर टिकी हैं। जेवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल मैच देर रात 12:45 बजे से खेला जाएगा। नीरज के सामने पाकिस्तान के मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम की चुनौती होगी। श्रीलंका के रुमेश पाथिराजे भी इस मुकाबले में शामिल हैं।
क्वालिफिकेशन राउंड में रुमेश ने 82.84 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया था। नीरज 79.61 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे। हालांकि क्वालिफिकेशन का प्रदर्शन फाइनल में मायने नहीं रखता।
नीरज और अरशद के बीच यह मुकाबला नया नहीं है। साल 2016 से अब तक दोनों 11 टूर्नामेंट में आमने-सामने आ चुके हैं। इनमें से 10 बार नीरज ने बाजी मारी है।
अरशद की एकमात्र जीत पेरिस ओलिंपिक 2024 में आई थी। वहां उन्होंने ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए 92.97 मीटर का थ्रो फेंका और गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में यह फाइनल दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें..
किक्रेटर यशदयाल की गिरफ्तारी पर रोक, रेप के आरोपों का कर रहे सामने
भारतीय हॉकी टीम के भगवा जर्सी पर उठा विवाद, विपक्ष ने सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर
एमपी की बेटी वसुंधरा बनेगी भारत की आवाज: कॉमनवेल्थ आसियान शिखर सम्मेलन में देश का करेंगी प्रतिनिधित्व
शुक्रवार रात 8:56 बजे अस्मिता डे ने विमेंस 48 किग्रा कैटेगरी का फाइनल जीता। उन्होंने कनाडा की हेइडी क्वाच को 2-1 से हराया। इसके ठीक 15 मिनट बाद हर्ष सिंह ने दूसरा गोल्ड दिलाया। उन्होंने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को 10-0 से हराया।
अस्मिता का रोमांचक मुकाबला
लेकिन अस्मिता ने हार नहीं मानी। उन्होंने अटैकिंग खेल जारी रखा। चार मिनट के मुकाबले में आधे समय के बाद उन्होंने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद उन्होंने मैच अपने नाम कर लिया।
यामिनी का फाइनल बाकी
इन जीत के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल टैली में भारत 9वें स्थान पर पहुंच गया है। टीम ने अब तक 5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। कुल मिलाकर भारत के नाम 19 मेडल हो चुके हैं।
a6f2585e-cc0
बॉक्सिंग में भी सिल्वर पक्के
जादुमणि सिंह ने पुरुषों की 55 किग्रा वेट कैटेगरी में नामीबिया के फिलिप हाउसेब को हराया। उनसे पहले प्रीति पवार, जैस्मीन लम्बोरिया, अरुंधति चौधरी और अंकुश पंघाल भी फाइनल में जगह बना चुके थे।
महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रीति पवार ने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हराया। वहीं जैस्मीन लम्बोरिया ने 57 किग्रा वर्ग में लेसोतो की खिलाड़ी को आरएससी (RSC – Referee Stops Contest) से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में अंकुश पंघाल ने कनाडा के जोशुआ ओफोरी को 5-0 से हराया। अंकुश ने तीनों राउंड में अपनी बढ़त बनाए रखी और फाइनल में जगह पक्की की।
नीरज का बड़ा मुकाबला आधी रात को
क्वालिफिकेशन राउंड में रुमेश ने 82.84 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया था। नीरज 79.61 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे। हालांकि क्वालिफिकेशन का प्रदर्शन फाइनल में मायने नहीं रखता।
नीरज और अरशद की पुरानी टक्कर
अरशद की एकमात्र जीत पेरिस ओलिंपिक 2024 में आई थी। वहां उन्होंने ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए 92.97 मीटर का थ्रो फेंका और गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में यह फाइनल दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें..
किक्रेटर यशदयाल की गिरफ्तारी पर रोक, रेप के आरोपों का कर रहे सामने
भारतीय हॉकी टीम के भगवा जर्सी पर उठा विवाद, विपक्ष ने सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर
एमपी की बेटी वसुंधरा बनेगी भारत की आवाज: कॉमनवेल्थ आसियान शिखर सम्मेलन में देश का करेंगी प्रतिनिधित्व
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava