DA हाइक के बाद सरकार ने इन छह भत्‍तों में भी क‍िया इजाफा, जानें क‍िसमें क‍ितने रुपए बढ़े

Sandeep Kumar | Apr 10, 2024, 08:39 IST
Share
NEWS UPDATE
NEWS UPDATE

सरकार की तरफ से मार्च के पहले हफ्ते में महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का ऐलान क‍िया गया था। सरकार की तरफ से लाखों कर्मचारियों के छह प्रमुख भत्तों में भी बदलाव क‍िया गया है। आइए जानते हैं किन भत्तों में बदलाव किया है....

सरकार की तरफ से लाखों कर्मचारियों के छह प्रमुख भत्तों में भी बदलाव क‍िया गया है। दरअसल सरकार की तरफ से मार्च के पहले हफ्ते में महंगाई भत्‍ता ( Dearness Allowance) बढ़ाने का ऐलान क‍िया गया था। यानि कि डीओपीटी ( DoPT) की तरफ से इस बारे में केंद्रीय कर्मचारियों के भत्तों से जुड़ा न‍िर्देश जारी क‍िया गया है। केंद्रीय कर्मचार‍ियों को महंगाई बढ़ने के साथ आवास, ट्रांसपोर्टेशन, एजुकेशन, हेल्‍थ केयर और ट्रैवल एक्‍सपेंस आद‍ि की भरपाई के लिए व‍िभ‍िन्‍न प्रकार के भत्ते म‍िलते हैं। इस बार कर्मचार‍ियों के छह भत्‍तों में बढ़ोतरी हुई है।

1. च‍िल्‍ड्रन एजुकेशन अलाउंस
2. र‍िस्‍क अलाउंस
3. नाइट ड्यूटी अलाउंस
4. ओवर टाइम अलाउंस
5. संसद सहायकों के ल‍िए स्‍पेशल अलाउंस
6. द‍िव्‍यांग महिलाओं के लिए चाइल्‍ड केयर स्‍पेशल अलाउंस

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ मंत्रालय में फायरिंग, PM मोदी ने खुद को बताया महाकाल का भक्त

च‍िल्‍ड्रन एजुकेशन अलाउंस


केंद्र सरकार के नोट‍िस के अनुसार सरकारी कर्मचारी अपने दो बच्चों के लिए च‍िल्‍ड्रन एजुकेशन अलाउंस, हॉस्टल सब्सिडी का दावा कर सकते हैं। सीईए का पैसा प्रति बच्चा 2 हजार 2 सौ 50 रुपए प्रति माह और हॉस्टल सब्सिडी की राशि 6 हजार 7 सौ 50 रुपए प्रति माह होगी। 7वें वेतन आयोग के अनुसार केंद्र सरकार ने दिव्यांग बच्चों के लिए च‍िल्‍ड्रेन एजुकेशन अलाउंस में बदलाव क‍िया है। अब आप 4हजार 5 सौ रुपए महीने तक का दावा कर सकते है।

ये खबर भी पढ़िए...दिल्ली शराब घोटाला : केजरीवाल को झटका, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी बताई सही

र‍िस्‍क अलाउंस में बदलाव


केंद्र की तरफ से कर्मचार‍ियों के र‍िस्‍क अलाउंस में भी बदलाव क‍िया गया है। यह अलाउंस उन कर्मचारियों को दिया जाता है जो खतरनाक ड्यूटी में लगे होते हैं या उनके काम का सेहत पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। इस भत्ते को किसी भी उद्देश्य के लिए 'सैलरी' नहीं माना जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...बैंक लोन नहीं दे रहे तो ऐसे बढ़ाएं क्रेडिट स्कोर , बैंक वाले खुद फोन करेंगे

नाइट ड्यूटी अलाउंस


केंद्र की तरफ से कर्मचार‍ियों के नाइट ड्यूटी अलाउंस (NDA) में भी बदलाव क‍िया गया है. केंद्रीय कर्मचार‍ियों को द‍िया जाता है। नोटिस में बताया गया कि रात के समय 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच किया गया काम माना जाएगा। नाइट ड्यूटी अलाउंस के लिए केवल वहीं कर्मचारी पात्र होंगे ज‍िनकी बेस‍िक सैलरी की ल‍िमि‍ट 43 हजार 6 सौ रुपए प्रति माह होगी।

ये खबर भी पढ़िए...लेडी डॉन : जीवन साथी की भूमिका में शानदार तो क्राइम की दुनिया में जानदार

ओवर टाइम अलाउंस


नोटिस में बताया गया क‍ि केंद्र सरकार ने ओवर टाइम अलाउंस को बदल द‍िया है। साथ ही कहा गया कि संबंधित मंत्रालय ऐसे कर्मचारियों की एक ल‍िस्‍ट तैयार करेगा, जो ऑपरेशनल स्‍टॉफ की कैटेगरी में आते हैं।

संसद सहायकों के ल‍िए स्‍पेशल अलाउंस


नोट‍िफ‍िकेशन में कहा गया क‍ि केंद्र की तरफ से संसद सत्र के दौरान पूरी तरह से संसद से जुड़े कामों में लगे कर्मचार‍ियों के लिए द‍िये जाने वाले विशेष भत्ते की दरें बढ़ाई जाएंगी। भत्ते को मौजूदा 1 हजार 5 सौ रुपए और 1 हजार 2सौ रुपए से 50 प्रतिशत बढ़ाकर 2 हजार 2 सौ 50 रुपए और 1 हजार 800 रुपए कर दिया गया है।

द‍िव्‍यांग महिलाओं के लिए चाइल्‍ड केयर अलाउंस


नोटिस में बताया गया क‍ि दिव्यांग महिला कर्मचारियों को चाइल्‍ड केयर से जुड़े स्‍पेशल अलाउंस के रूप में 3 हजार रुपए हर महीने देने का फैसला क‍िया गया है। केंद्र की तरफ से कहा गया क‍ि यह भत्ता बच्चे के जन्म से लेकर उसके दो साल का होने तक दिया जाएगा।

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • Dearness Allowance
  • महंगाई भत्ता
  • DoPT
दिल्ली की वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे एमपी युवा कांग्रेस के नेता, 9 जिलाध्यक्षों समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड

By Aman Vaishnav

दिल्ली की वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे एमपी युवा कांग्रेस के नेता, 9 जिलाध्यक्षों समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड
आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, बंदूक छीनकर पुलिस पर किया था फायर

By Aman Vaishnav

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, बंदूक छीनकर पुलिस पर किया था फायर
MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड

By Aman Vaishnav

MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी