दाल चावल सबसे पौष्टिक खाना, अब US न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस ने भी माना

Vikram Jain | Jan 03, 2025, 17:27 IST
Share
dal chawal health benefits worlds nutritious food
दाल-चावल सबसे पौष्टिक खाना Photograph: (Indore)

अमेरिका में न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस ने सादे खाने में दाल चावल को सबसे बेहतर और फायदेमंद बताया है। कॉन्फ्रेस में इस बात का दावा किया गया है कि दाल चावल दुनिया का सबसे पौष्टिक खाना है। जानें क्यों खाना चाहिए दाल चावल...

NEW DELHI. एक बार फिर से साबित हो गया है कि घर का सादा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, और इसमें सबसे प्रमुख है दाल चावल। हाल ही में, US न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस ने दाल चावल को सबसे अधिक पौष्टिक आहार माना है। अमेरिका के न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस ने दुनिया के सबसे ज्यादा पौष्टिक भोजन की कैटेगरी में भारतीय दाल चावल को रखा है। हालांकि, यह बात भारत में पहले से ही होते आ रही है कि दाल-चावल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और हल्का आहार है। अब यह आहार दुनिया भर में सबसे ज्यादा पौष्टिक माने गए खाने में शामिल हो गया है।

दाल चावल क्यों है इतना फायदेमंद?

दाल चावल एक साथ खाने से शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-A, D, E, B1, C, K और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये तत्व नसों और हृदय के लिए लाभकारी होते हैं और सूजन, पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, बी3 का भी अच्छा स्रोत होने के कारण यह शरीर के मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाता है। दाल चावल खाने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। अगर आप चावल को पकाने से पहले उसे थोड़ी देर के लिए भिगोते हैं, तो यह और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाता है।

कोरोना के 5 साल बाद चीन में HMPV का कहर, नए वायरस से मचा हाहाकार

कौन सी बीमारियों से मिलती है राहत?

  • कब्ज और अपच: दाल चावल में पर्याप्त फाइबर होता है, जो पाचन प्रक्रिया को सुधारता है और कब्ज की समस्या को कम करता है।
  • एसिडिटी: यह पेट में एसिडिटी और जलन की समस्या को भी कम करने में मदद करता है।
  • हृदय रोग: दाल में मौजूद फोलेट हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में सहायक होता है।
  • नींद की गुणवत्ता: दाल चावल शरीर के लिए आरामदायक होता है और यह नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।
  • वेट कंट्रोल: दाल चावल में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है। और यह लंबे समय तक पेट को भरा रखता है, जिससे वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

क्यों माना गया पौष्टिक आहार?

दाल चावल में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के लिए आवश्यक हैं। इसके अलावा, यह कम कैलोरी वाला आहार है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है, बिना अतिरिक्त वसा जमा किए। यही कारण है कि इसे दुनिया का सबसे पौष्टिक खाना माना जा रहा है। US न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस ने सादे खाने में दाल चावल को सबसे बेहतर और फायदेमंद बताया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दिल्ली न्यूज
  • Nutritious food
  • स्वास्थ्य समाचार
  • दाल चावल
  • Benefits of Dal Chawal
  • पौष्टिक आहार
  • US न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा