खतरनाक सजा : छेड़खानी की हदें पार कर दी, तो महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट
Jitendra Shrivastava | Updated:
thesootr
बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक महिला का सब्र का बांध उस समय टूट गया जब युवक ने छेड़खानी की सारी हदें पार कर दी। महिला ने परिजन को कुछ न बताकर शख्स को खुद ही सजा देने की ठान ली, और युवक के साथ कर दिया ऐसा काम...
खतरनाक सजा : बिहार में सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में एक युवक की छेड़खानी से परेशान होकर महिला ने उसका गुप्तांग ही काट दिया। काफी दिनों तक महिला बेइज्जती के डर चुपचाप सहन करती रही उसने परिजन को इस मामले में कुछ नहीं बताया, लेकिन जब युवक ने सारी हदें पार कर दी तो उसने ये खौफनाक कदम उठाया जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। घायल युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
डुमरा थाना निवासी ये महिला शादीशुदा है यह जानते हुए भी शख्स उसके पीछे पड़ा था। आरोपी की अश्लील हरकतों के कारण महिला का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। महिला अकेली परेशान होती रही, लेकिन उसने बेइज्जती के डर से अपने पति या ससुराल वालों को कुछ नहीं बताया। शनिवार, 13 जुलाई को सुबह महिला ने आरोपी को बुलाया तो शख्स को लगा कि महिला झांसे में आ गई है। मिलने को दौरान महिला ने मौका देखा और धारदार हथियार से आरोपी शख्स का प्राइवेट पार्ट काट दिया। आरोपी युवक का इलाज जारी है अभी उसकी हालत अभी खतरे से बाहर नहीं है। पूरे क्षेत्र में इस मामले की चर्चा है, लेकिन अब तक कोई पक्ष पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस अधिकारियों तक सूचना पहुंची है।
इस पूरी घटना के बारे एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में आया है। इसकी जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं। डुमरा थाना पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने तक युवक की पहचान को गुप्त रखा जा रहा है।
पुलिस ने युवक की पहचान उजागर नहीं करते हुए यह भी नहीं बताया है कि किस अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। युवक का ऑपरेशन किया जाएगा। इसके बाद ही उसकी स्थिति का सही-सही पता चल सकेगा। महिला के परिजन की ओर से भी कोई बयान नहीं दिया गया है।
पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा है
जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं
महिला के परिजन ने भी कोई बयान नहीं दिया है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ किताबों में न उलझें, दिमाग को भी दें आराम- डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी
By Amresh Kushwaha
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
By Umeshwari Baghel
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA